Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 29, 2026
in राष्ट्रीय
A A
गरीबी
21
SHARES
684
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों के लिए निर्धारित गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली आबादी का अनुपात हर 10 में करीब छह लोगों से घटकर दो से भी कम रह गया। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई है।

जिम्बाब्वे के डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘जिम नाउ’ पर प्रकाशित एक लेख में विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 की ‘पॉवर्टी एंड इक्विटी ब्रीफ’ रिपोर्ट का हवाला दिया गया है। इसमें भारत को पिछले एक दशक में दुनिया में गरीबी में सबसे तेज गिरावट दर्ज करने वाले देशों में शामिल किया गया है।

इन्हें भी पढ़े

pm modi

पीएम मोदी ने महिला आरक्षण संशोधन को बताया समय की मांग!

November 29, 2026
epf vs nps

NPS या EPF… कहां मिल सकती है आपको बेहतर रिटायरमेंट इनकम?

November 29, 2026
RSS

‘राष्ट्र वंदनम्’ रोहिणी की धरती पर राष्ट्रशक्ति का विराट संगम, एक लाख से अधिक स्वयंसेवकों ने दिया एकता और समरसता का संदेश

November 29, 2026
loksabha

1952 से अब तक कितनी बार बदली लोकसभा सीटों की तस्वीर?

November 28, 2026
Load More

रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के बीच भारत की आबादी में प्रतिदिन 4.20 डॉलर की निम्न-मध्यम आय वाली गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों का अनुपात 57.7 प्रतिशत से घटकर 16.1 प्रतिशत रह गया। वहीं, प्रतिदिन 3 डॉलर की आय के आधार पर मापी जाने वाली अत्यधिक गरीबी की दर 27.1 प्रतिशत से घटकर महज 2.6 प्रतिशत रह गई।

दोनों गरीबी रेखाएं 2021 की क्रय शक्ति समता के आधार पर मापी गई हैं। इसमें अलग-अलग देशों में पैसे की क्रय शक्ति यानी एक ही रकम से खरीदी जा सकने वाली वस्तुओं और सेवाओं के अंतर को ध्यान में रखा जाता है। हालांकि, गरीबी का आकलन केवल इस आधार पर नहीं किया जाता कि किसी व्यक्ति के पास कितनी आय है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि किसी परिवार को शिक्षा, बिजली, स्वच्छ पानी, साफ-सफाई और सम्मानजनक जीवन के लिए जरूरी अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑक्सफोर्ड पॉवर्टी एंड ह्यूमन डेवलपमेंट इनिशिएटिव के बहुआयामी गरीबी सूचकांक के अनुसार, भारत में बहुआयामी गरीबी 2005-06 में 53.8 प्रतिशत थी, जो 2019-21 में घटकर 16.4 प्रतिशत रह गई। वहीं, विश्व बैंक ने अपने अलग आकलन के आधार पर 2022-23 में भारत की बहुआयामी गरीबी दर 15.5 प्रतिशत दर्ज की। हालांकि, ये आंकड़े अलग-अलग समय अवधि और अलग-अलग तरीकों से जुटाए गए हैं, लेकिन सभी लोगों के जीवन स्तर में बड़े सुधार की ओर संकेत करते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, 2022 तक भारत में हर 100 में से 99 लोगों को बिजली की सुविधा उपलब्ध थी। किसी परिवार के लिए बिजली का मतलब है कि बच्चे सूर्यास्त के बाद भी पढ़ाई कर सकते हैं, खाने-पीने की चीजों को रेफ्रिजरेटर में सुरक्षित रखा जा सकता है और छोटे कारोबार अपने कामकाज के घंटे बढ़ा सकते हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के परिवारों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। ग्रामीण भारत में तेजी से हुई प्रगति ने दोनों क्षेत्रों के बीच के अंतर को कम करने में मदद की है।

भारत का अनुभव दिखाता है कि आर्थिक विकास का वास्तविक महत्व तभी है, जब उसका लाभ आम नागरिकों के दैनिक जीवन में सुधार के रूप में दिखाई दे। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बुनियादी सुविधाओं के मामले में अभी कई चुनौतियां बनी हुई हैं। वर्ष 2022 में भारत के लगभग हर 10 में से तीन लोगों को सीमित सेवा मानकों के अनुरूप स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं, जबकि 6.4 प्रतिशत आबादी को इन मानकों के अनुरूप पेयजल की सुविधा नहीं मिल रही थी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CHC in Chamoli

चमोली के थराली CHC में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ तीसरे दिन भी आंदोलन, आखिर कब जागेगी सरकार ?

November 14, 2026
prashant kishor

इस ऑपरेशन के लिए देश के छह CM कर रहे PK को फंडिंग! जानिए ‘सुराज’ का मास्टर प्लान

October 26, 2022
बिना लाइसेंस नॉनवेज बिरयानी

मथुरा बाईपास पर बिना लाइसेंस नॉनवेज बिरयानी की बिक्री जोरों पर, खाद्य विभाग की निष्क्रियता से खतरे में जनता का स्वास्थ्य

April 23, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पीएम मोदी ने महिला आरक्षण संशोधन को बताया समय की मांग!
  • 12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर
  • बिहार को 506 करोड़ की सौगात देने आ रहे अमित शाह!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.