Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

चुनाव से पहले लड़की बहिन योजना पर महाराष्ट्र में क्यों मचा घमासान?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 14, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
योजना
16
SHARES
526
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुंबई: महाराष्ट्र में चुनावी रण छिड़ने वाला है. लेकिन उससे पहले मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली महायुति सरकार और विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच राजनीतिक विवाद का कारण बन गई है. एक तरफ महायुति चुनावी कैंपेन के दौरान इस स्कीम को भुनाना चाहती है तो वहीं एमवीए सरकार पर निशाना साधते हुए दावा कर रही हैं कि सरकार के पास इतना पैसा ही नहीं है कि वह इस योजना को चला सके.

क्यों खास है ये योजना?

इन्हें भी पढ़े

teacher

बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

August 16, 2026
divyastra mk3

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान

August 16, 2026
गन्ने की खेती

गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

August 16, 2026
vimal elaichi ad

विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?

August 16, 2026
Load More

इस योजना के तहत राज्य में 21 से 65 साल की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये दिए जाएंगे. इसे इस साल अगस्त में शुरू किया गया था. इस योजना को लागू करने में 46,000 करोड़ का बजट रखा गया है. डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) का मकसद उनके स्वास्थ्य और पोषण में सुधार करने के साथ-साथ परिवारों में उनकी भूमिका को भी मजबूत करना है.

इस बीच दिल्ली में महाराष्ट्र चुनावों को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों की बैठक हुई. कांग्रेस की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल थे. बैठक पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, ‘आज की बैठक में आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई. हम महाविकास अघाड़ी की राज्य में सरकार बनाएंगे. सीट शेयरिंग को लेकर कोई विवाद नहीं है. एमवीए सभी 288 सीटों पर चुनाव लड़ेगा.’

वहीं महाराष्ट्र बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में रणनीति तय की गई. इस बैठक में अमित शाह, जेपी नड्डा, देवेंद्र फडणवीस, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, विनोद तावड़े, बीएल संतोष मौजूद थे. यानी दोनों ही दलों ने आगामी चुनावों के लिए कमर कस ली है.

गरमाई हुई है राज्य की राजनीति

लड़की-बहिन योजना को लेकर महाराष्ट्र में राजनीति गरमाई हुई है. पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 8 अक्टूबर को राज्य सरकार पर विधानसभा चुनावों से पहले विज्ञापनों के जरिए फर्जी कहानियां गढ़ने का आरोप लगाया था. हमला बोलते हुए उद्धव ने कहा कि सरकार लोगों को धोखा देकर उनका ही पैसा वापस लौटा रही है.

दूसरी ओर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि चुनावों से पहले इस स्कीम की लोकप्रियता देखकर विपक्ष घबरा गया है. विपक्ष इस योजना को रोकने के लिए हाईकोर्ट तक चला गया है. लेकिन यह स्कीम चालू रहेगी. महिलाओं को ऐसे सौतैले भाइयों से चौकन्ना रहना चाहिए जो लाखों महिलाओं को फायदा पहुंचाने वाली स्कीम को रोकना चाहते हैं. इन लोगों को जनता चुनावों में मुंहतोड़ जवाब देगी.

लड़की बहिन योजना का फायदा किसे मिलेगा?

  • ऐसी महिलाएं, जिनकी पारिवारिक आय सालाना ढाई लाख रुपये से ज्यादा ना हो.
  • वह महाराष्ट्र की निवासी हों और आधार नंबर बैंक अकाउंट से लिंक हो.
  • महिला शादीशुदा, विधवा, तलाकशुदा, छोड़ी हुई या फिर बेसहारा हो सकती है. परिवार की कुंवारी महिला को भी इस स्कीम का फायदा मिलेगा.

किसे लाभ नहीं मिलेगा?

  • वह महिला, जिनका परिवार इनकम टैक्स भरता हो.
  • ऐसी महिलाएं, जिनके परिवार के सदस्य सरकारी मुलाजिम हैं.
  • ऐसी महिलाएं, जिनको राज्य सरकार की इसी तरह की स्कीमों से फायदा मिल रहा हो.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

भगवान राम की शक्ति पूजा देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

January 19, 2024

पुस्तक समीक्षा : रिपोर्टर ऑन द ग्राउंड, माइक पकड़ने से पहले कलम पकड़िए

August 16, 2025
ब्रिटेन में आर्थिक संकट

गलत रास्ता, गलत नतीजा

December 5, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
  • भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान
  • गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.