Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

यूपी उपचुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, अब इस दिन डाले जाएंगे वोट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 4, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
uttrakhand election
15
SHARES
485
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों में बदलाव किया है. अब 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी. गंगा स्नान को लेकर उपचुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है. बता दें कि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है और इस दिन बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए जाते हैं. कई दलों ने इस वजह से कम वोटिंग की संभावना जताई थी.

कई पार्टियों ने तारीख बदलने का किया था अनुरोध

इन्हें भी पढ़े

भू-माफिया

हरिद्वार : 13 करोड़ की जमीन 54 करोड़ में खरीदी…कैसे 2 IAS अफसरों ने रचा पूरा खेल?

June 19, 2026
Sunil Grover

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर नजर आए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, सादगी भरे अंदाज ने जीता लोगों का दिल

June 19, 2026
new parliament

विपक्ष में बगावत से बदला संसद का समीकरण, संविधान संशोधन और परिसीमन बिल पास कराने के करीब पहुंचा एनडीए

June 18, 2026
shivraj

देश के लिए तरक्की की राह खोलेगा वन नेशन वन इलेक्शन, शिवराज सिंह चौहान का दावा

June 18, 2026
Load More

भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसकी सहयोगी पार्टी रालोद के अलावा कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (BJP) ने भी निर्वाचन आयोग से त्योहारों के मद्देनजर उपचुनाव की तारीख बदलने का अनुरोध किया था. चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा, ‘बीते महीने 15 अक्टूबर को 15 राज्यों के 48 विधानसभा क्षेत्रों और 2 संसदीय क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई थी. विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों (भाजपा, कांग्रेस, बसपा, रालोद) समेत कुछ सामाजिक संगठनों ने 13 नवंबर को उपचुनाव वाले कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की तारीख बदलने के लिए आयोग को आवेदन भेजा था. इसमें कहा गया था क‍ि उस दिन बड़े पैमाने पर सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होने से बड़ी संख्या में लोगों को असुविधा हो सकती है, जिससे मतदान के दौरान मतदाताओं की भागीदारी कम हो सकती है. आयोग ने इन पर विचार करते हुए कुछ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख बदलने का निर्णय लिया है.’

यूपी में किन सीटों पर होने वाले हैं उपचुनाव

  1. खैर, अलीगढ़
  2. कटेहरी, अंबेडकरनगर
  3. करहल, मैनपुरी
  4. मीरापुर, मुज़फ़्फ़रनगर
  5. सीसामऊ, कानपुर
  6. फूलपुर, प्रयागराज
  7. ग़ाज़ियाबाद
  8. मझवां, मिर्ज़ापुर
  9. कुंदरकी, मुरादाबाद

केरल और पंजाब में भी बदली उपचुनाव की तारीख

विभिन्न त्योहारों के कारण उत्तर प्रदेश के अलावा केरल और पंजाब में भी विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव 13 नवंबर से 20 नवंबर को पुनर्निर्धारित कर दिया गया है. विभिन्न राजनीतिक दलों के अनुरोध पर कम मतदान की किसी भी संभावना को खारिज करने के लिए चुनाव आयोग (ECI) ने तीन राज्यों केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव 13 नवंबर से 20 नवंबर तक पुनर्निर्धारित किया है. चुनाव आयोग के मुताबिक, जिन विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव होगा, उनमें केरल की पलक्कड़ विधानसभा, पंजाब की बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला विधानसभा सीट शामिल है.

15 राज्यो की 48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

चुनाव आयोग ने अक्टूबर में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के साथ-साथ देश भर में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना था. इसमें नांदेड़ और वायनाड लोकसभा सीट भी शामिल हैं. बता दें कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को चुनाव होंगे. इसके अलावा झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा. पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
BJP masterplan in Delhi

दिल्ली में बीजेपी का मास्टरप्लान, मोदी ने दिया जीत का मंत्र!

January 2, 2025
Dangers of AI Tools

भारत में नहीं होगी AI की राह आसान!

June 9, 2023

हिंदुओं को मजबूत करने का संकल्प

November 27, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सोना-चांदी खरीदने वालों की लगी लॉटरी, गोल्ड 2800 रुपए तो सिल्वर हुआ इतना सस्ता
  • निर्जला एकादशी पर बन रहा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले
  • हरिद्वार : 13 करोड़ की जमीन 54 करोड़ में खरीदी…कैसे 2 IAS अफसरों ने रचा पूरा खेल?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.