Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

अकबरुद्दीन को नवनीत राणा ने ललकारा, बोले-‘अरे छोटे ओवैसी तुझे बोल रही हूं…15 सेकेंड लगेंगे’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 7, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
Navneet Rana
22
SHARES
744
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: नवनीत राणा ने AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी (Akbaruddin Owaisi) पर जबरदस्त पलटवार किया है। महाराष्ट्र (Maharashtra) में कट्टर हिंदुत्व का चेहरा बनकर उभर रही बीजेपी की नेता नवनीत राणा (Navneet Rana) ने अकबरुद्दीन ओवैसी की ’15 मिनट’ की टिप्पणी (15 Minutes Remark) का जवाब दिया है और साथ ही चैलेंज कर दिया है कि हमें सिर्फ 15 सेकेंड लगेंगे।

AIMIM नेता और असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने अपनी एक टिप्पणी से महाराष्ट्र की राजनीति में उबाल है। अकबरुद्दीन ओवैसी ने ’15 मिनट’ का जिक्र किया था, जो उनकी पुराने भड़काऊ टिप्पणी का परोक्ष रूप था। 12 साल पहले अकबरुद्दीन ने भड़काऊ टिप्पणी में कहा था कि ‘अगर 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दी जाए’। टिप्पणी को हिंदुओं के लिए खतरे के रूप में देखा गया था। उसी तरह अकबरुद्दीन ने महाराष्ट्र के चुनाव में जिक्र किया है। हालांकि इस पर नवनीत राणा ने जोर का पलटवार किया है।

इन्हें भी पढ़े

नितिन नवीन

नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

October 8, 2026
cm dhami

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भरता की ओर उत्तराखंड : CM धामी

October 8, 2026
Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
Load More

‘तेरो को 15 मिनट लगेंगे, हमें सिर्फ 15 सेकेंड लगेंगे’

पूर्व सांसद और बीजेपी नेता नवनीत राणा गुरुवार को तिवसा विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी और महायुति के उम्मीदवार राजेश श्रीरामजी वानखड़े (Rajesh Shriram Wankhede) के लिए प्रचार करने गई थीं। इसी रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) शामिल हुए। नवनीत राणा ने रैली से ही अकबरुद्दीन को ललकारा। ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा लगाने के बाद अपने बयान में नवनीत राणा ने कहा- ‘कल छत्रपति संभाजीनगर में हैदराबाद से एक छोटा ओवैसी आया। छोटा ओवैसी बोलता है मेरी घडी में 15 मिनट बचे हैं। अरे छोटे ओवैसी तुझे बोल रही हूं, तेरो को 15 मिनट लगेंगे, लेकिन हमें सिर्फ 15 सेकेंड लगेंगे।’

अकबरुद्दीन ने महाराष्ट्र में दोहराई 15 मिनट वाली टिप्पणी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) नेता और तेलंगाना के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने पिछले दिन छत्रपति संभाजीनगर (Chhatrapati Sambhajinagar) में एक राजनीतिक रैली को संबोधित किया था। असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ने यहां 15 मिनट वाली टिप्पणी दोहराई और 52 सेकेंड के तथाकथित वीडियो क्लिप में कहा कि- ‘अभी 9:45 बजे हैं। अभी 9:45 बजे हैं। कैंपेनिंग का टाइम है 10 बजे, अभी 15 मिनट बाकी हैं। अरे भाई 15 मिनट बाकी हैं, सब्र करिए। ना वो मेरा पीछा छोड़ती है और ना मैं उसका पीछा छोड़ता हूं। चल रही है, मगर क्या गूंज है।’

2012 में अकबरुद्दीन ने दिया था भड़काऊ बयान

असल में अकबरुद्दीन ओवैसी ने 2012 में विवादित टिप्पणी की थी। ओवैसी ने एक रैली में ये कहकर राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था कि 100 करोड़ हिंदुओं की तुलना में मुसलमानों की संख्या 25 करोड़ है, लेकिन देश से 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दो, पता चल जाएगा कौन ताकतवर है। इसको लेकर काफी विवाद हुआ था। मामला कोर्ट भी गया था, हालांकि 2022 में कोर्ट ने अकबरुद्दीन ओवैसी को दो अभद्र भाषा के मामलों में बरी कर दिया, जिसमें ’15 मिनट के लिए पुलिस हटाने’ वाली टिप्पणी भी शामिल थी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक

मार्च में वैदिकजी का मार्च

March 31, 2023
CM Dhami

सीएम धामी ने लक्ष्मीनारायण घाट रुड़की में किया मां गंगा आरती का शुभारंभ

March 31, 2025
महाकुंभ में अव्यवस्था

अव्यवस्था की भेंट चढ़ती आस्था का महाकुंभ!

February 17, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • नमो भारत कॉरिडोर से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी कला और संस्कृति की झलक
  • पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति
  • नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.