Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

पीएम मोदी का वो सपना, जिसे फडणवीस-शिंदे और अज‍ित पवार ने पूरा कर दिखाया

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 23, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
mahayuti
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के ल‍िए जो भी टारगेट सेट करते हैं, पूरी पार्टी उसके पीछे लग जाती है. लेकिन इस बार महाराष्‍ट्र में बीजेपी ने वो कर‍िश्मा कर दिखाया, जिसकी उम्‍मीद पार्टी के कई नेताओं को भी नहीं होगी. लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने 50% वोट हास‍िल करने का लक्ष्‍य रखा था. तब तो बीजेपी को कामयाबी नहीं मिली, लेकिन अब देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंद और अज‍ित पवार की त‍िकड़ी ने वो सपना पूरा कर‍ दिखाया है.

चुनाव आयोग के आंकड़ों को देखें तो महाराष्‍ट्र में बीजेपी को 26 फीसदी वोट मिलते नजर आ रहे हैं, जबक‍ि एकनाथ शिंदे की श‍िवसेना को 12.51 फीसदी और अज‍ित पवार के नेतृत्‍व वाली एनसीपी को 10.16 फीसदी वोट मिल रहे हैं. कुछ ऐसे कैंड‍िडेट भी हैं, ज‍िन्‍हें महायुत‍ि ने सपोर्ट क‍िया है. अगर हम पूरी महायुत‍ि को जोड़ दें तो उसे लगभग 50 फीसदी वोट मिलते नजर आ रहे हैं. बीजेपी हमेशा से चाहती थी क‍ि 50 फीसदी वोट उसे या उसके गठबंधन को मिले. और जब भी ऐसा होता है, लैंडस्‍लाइड विक्‍ट्री की संभावना बढ़ जाती है.

इन्हें भी पढ़े

नितिन नवीन

नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

October 8, 2026
cm dhami

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भरता की ओर उत्तराखंड : CM धामी

October 8, 2026
Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
Load More

क्‍या कहा था पीएम मोदी ने

लोकसभा चुनाव से पहले द‍िसंबर 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकार‍िणी को संबोध‍ित क‍िया था. तब बीजेपी के पदाध‍िकार‍ियों से उन्‍होंने कहा था, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बड़ी जीत से हमें आश्वस्‍त नहीं हो जाना चाहिए. हमें देशभर में 50 फीसदी वोट शेयर हासिल करने के ल‍िए काम करना होगा. हर राज्‍य में बूथ पर फोकस करें. मिशन मोड में काम करें. अब मध्‍य प्रदेश, गुजरात के बाद महाराष्‍ट्र में बीजेपी उसे सफल करने के करीब दिख रही है.

मध्‍य प्रदेश-गुजरात में हो चुका है क‍र‍िश्मा

50 फीसदी पार का कर‍िश्मा बीजेपी मध्‍य प्रदेश और गुजरात के व‍िधानसभा चुनावों में कर चुकी है. एमपी में हुए लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने 59.27 प्रतिशत वोट हास‍िल क‍िया था. उसे पिछले चुनाव का रिकार्ड भी तोड़ दिया था, जब उसे 58 फीसदी वोट मिले थे. इसी वजह से उसने 29 की 29 सीटें जीत ली थी.

विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 48.55 फीसदी वोट हास‍िल क‍िया था और 163 सीटों पर जीत के साथ दो त‍िहाई बहुमत हास‍िल कर ल‍िया था. गुजरात में भी ऐसा ही कर‍िश्मा हुआ. 2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को यहां 52.52 फीसदी वोट हास‍िल हुआ. यह पहली बार था, जब बीजेपी ने इतना बड़ा जनादेश प्राप्‍त क‍िया. नतीजा उसे 156 सीटों पर जीत मिली. पार्टी को तीन चौथाई बहुमत मिला.

कैसे मिलता है 50 फीसदी वोट

क‍िसी पार्टी को 50 फीसदी वोट तभी हास‍िल हो सकता है, जब पूरे राज्‍य में उसकी लोकप्र‍ियता हो. हर सीट से उसे लगभग 40 फीसदी से ज्‍यादा वोट मिलें. गुजरात और मध्‍य प्रदेश में बीजेपी के साथ यही हुआ. नतीजा वहां विपक्ष को करारी श‍िकस्‍त झेलनी पड़ी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
SHIVRAAJ SINGH

हम नहीं जनता कह रही हैं, अबकी बार 400 पार : शिवराज चौहान

April 5, 2024

ब्याज दरों में कटौती के बारे में अब गंभीरता से विचार करें RBI

June 18, 2024

भावावेश ने बिगाड़ी छवि

August 21, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • नमो भारत कॉरिडोर से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी कला और संस्कृति की झलक
  • पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति
  • नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.