Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

अडानी मुद्दे पर क्या बिखरेगा INDIA गठबंधन?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 29, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
opposition
16
SHARES
538
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: 21 नवंबर की सुबह-सुबह अमेरिका से एक खबर सामने आई और देश के सबसे चर्चित उद्योगपति गौतम अडानी पर सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने के आरोप लगे। अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एनर्जी को लेकर आरोप लगाया गया कि कंपनी ने सोलर एनर्जी से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए सरकारी अधिकारियों को रिश्वत दी। इसके बाद से ही देश में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अडानी को मुद्दा बनाते हुए केंद्र की एनडीए सरकार को घेरना शुरू कर दिया।

पिछले लंबे वक्त से लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस पार्टी अडानी को मिलने वाले कॉन्ट्रैक्ट में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते रहे हैं। राहुल गांधी का सीधा आरोप हमेशा ही पीएम मोदी पर रहता है और वे अडानी को पीएम मोदी का दोस्त बताकर उन्हें आर्थिक लाभ पहुंचाने के दावे करते हैं।

इन्हें भी पढ़े

Supreme court

सुप्रीम कोर्ट ने एक साथ कर दिया 61 मुकदमों का निपटारा!

April 4, 2026
जन विश्वास बिल

आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!

April 3, 2026

विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

April 3, 2026
getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
Load More

संसद में कांग्रेस का जारी है विरोध प्रदर्शन

25 नवंबर को जब संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ तो उस दौरान भी राहुल गांधी समेत पूरी कांग्रेस ने अडानी का मुद्दा उठाना शुरू कर दिया। इसका नतीजा ये रहा कि सोमवार से लेकर गुरुवार को संसद नहीं चल सकी। गुरुवार को भी विपक्षी दलों के सांसदों ने एक तरफ जहां अडानी का मुद्दा उठाया तो वहीं संभल में हुई हिंसा को लेकर सवाल उठाए। नतीजा ये गुरुवार को भी संसद ठप ही रही। इस बीच अब इंडिया गठबंधन के संकेत मिलने लगे, जिसकी वजह टीएमसी का बयान है।

इंडिया गठबंधन से अलग राह पर निकली टीएमसी

दरअसल, संसद के शीतकालीन सत्र में अडानी मुद्दे पर जारी गतिरोध के बीच ममता बनर्जी एक बार फिर अलग राह भी लेती नजर आ रही हैं। इसकी वजह यह है कि टीएमसी ने अपने सभी सांसदों की बैठक की। इस बैठक में टीएमसी ने अलग राह अपनाने का फैसला किया है। यह स्पष्ट संकेत हैं कि टीएमसी चाहती है कि संसद चले, जिससे जनता के मुद्दे उठाए जा सकें।

अडानी मुद्दे पर संसद में हंगामा

राज्यसभा में टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने बताया कि टीएमसी संसद में जनता की आवाज बनना चाहती है। टीएमसी की लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि टीएमसी चाहती है कि संसद चले। हम नहीं चाहते कि एक मुद्दा संसद को बाधित करे। हमें इस सरकार को उसकी कई विफलताओं को लिए जवाबदेह ठहराना चाहिए।

मोदी सरकार की तय हो जवाबदेही- TMC

टीएमसी सांसद ने मोदी सरकार को लेकर कहा कि हम ये नहीं चाहते हैं कि केवल एक मुद्दा ही संसद को ठप करे, क्योंकि सरकार को उसकी नाकामियों के लिए जवाबदेह और जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

अडानी मामले में जगन मोहन रेड्डी का नाम भी उछला

ध्यान देने वाली बात यह भी है कि महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पर पहला हमला टीएमसी ने ही बोला है। इससे पहले हरियाणा में कांग्रेस की हार पर भी इंडिया गठबंधन की प्रमुख घटक दल टीएमसी ने कांग्रेस को घेरा था।

राहुल ने महाराष्ट्र चुनाव में भी उठाया था अडानी का मुद्दा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद से पार्टी बैकफुट पर है, भले ही झारखंड में गठबंधन की जीत हुई हो लेकिन दबे मुंह इंडिया गठबंधन के नेता बयानबाजी करते रहे हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने धारावी और अडानी का मुद्दा उठाया था लेकिन नतीजों ने यह संकेत दिया है कि राहुल का यह दांव नहीं चला।

राफेल की तरह ही अडानी पर अटके राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साल 2017-18 के दौरान फ्रांस से राफेल विमान की खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। राहुल ने लोकसभा चुनाव 2019 का पूरा कैंपेन राफेल के कथित भ्रष्टाचार पर केंद्रित किया और ‘चौकीदार चोर है’ कैंपेन चलाया लेकिन इसका पार्टी को कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद पार्टी में अनेक सीनियर नेताओं ने भी राफेल के मुद्दे को लेकर खुद को दूर रखा, इससे राहुल गांधी नाराज भी हुए।

राफेल की तरह ही पिछले लगभग ढाई साल से कांग्रेस नेता राहुल गांधी गौतम अडानी का मुद्दा उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि देश के अहम इन्फ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी के कॉन्ट्रैक्ट एक साजिश के तहत अडानी को देकर उन्हें लाभ पहुंचाया जा रहा है। हालांकि, जब राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी तो उस दौरान अशोक गहलोत और भूपेश बघेल की सरकार ने अडानी को मोटे कॉन्ट्रैक्ट दिए थे।

इडिया गठबंधन के घटक दलों में बिखराव?

तमिलनाडु से लेकर तेलंगाना और पश्चिम बंगाल से लेकर महाराष्ट्र तक कई ऐसे में राज्यों में अडानी को उस वक्त कॉन्ट्रैक्ट मिले थे, जब वहां विपक्षी दलों की सरकार थीं। इसी तर्क से बीजेपी राहुल पर हमलावर रहती है लेकिन इस मुद्दे पर राहुल को संभवतः अपने सहयोगी दलों का कुछ खास समर्थन नहीं मिल रहा है।

अडानी के मुद्दे पर अगर आम आदमी पार्टी को छोड़ दें, तो उसके अलावा अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी से लेकर आरजेडी, टीएमसी और डीएमके तक खुलकर अडानी को लेकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। अडानी के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन की यही बेरुखी कांग्रेस को अलग-थलग करती नजर आ रही है, जिसका नतीजा ये है कि अब टीएमसी अडानी मुद्दे पर कांग्रेस के साथ नहीं खड़ी दिख रही है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
The film 'Meethi Maa Ku Ashirwad'

उत्तराखंड: 30 अगस्त को फिल्म ‘मीठी-मां कु आशीर्वाद’ सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित

August 28, 2024
gtb hospital

जीटीबी ही नहीं दूसरे अस्पतालों की हालत भी नहीं अच्छी, गंदगी से मरीज परेशान

November 16, 2023
IIT Roorkee

एकता एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने IIT रुड़की ने युवा संगम-V का किया उद्घाटन

November 30, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान ने मिसाइल से मार गिराए दो मिलिट्री जेट
  • AC कर रहा जेब खाली? अपनाएं ये 7 स्मार्ट तरीके और बिजली के बिल को करें आधा
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नया खेल! सामने आया नया रास्ता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.