Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

‘बीमा सखी योजना’ के शुभारंभ पर बोले PM मोदी, महिला सशक्तिकरण के लिए 9 तारीख खास

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 9, 2024
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
PM Modi
18
SHARES
584
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को हरियाणा के पानीपत से LIC ‘बीमा सखी योजना’ का शुभारंभ करते हुए कहा कि हरियाणा में डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड में काम कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि लंबे समय तक हमारे देश में ऐसे अनेक काम थे जो महिलाओं के लिए व​र्जित थे, लेकिन बीजेपी की हमारी सरकार ने बेटियों के सामने से हर बाधा को हटाने की ठानी है.

पीएम मोदी ने कहा, “आज लाखों बेटियों को बीमा एजेंट, बीमा सखी बनाने का अभियान शुरू हो रहा है यानी जिस सेवा का लाभ पाने से कभी वो वंचित रहीं, आज उसी सेवा से दूसरे लोगों को जोड़ने का जिम्मा उन्हें दिया जा रहा है.”

इन्हें भी पढ़े

modi

मोदी कैबिनेट में आएंगे युवा चेहरे? इन राज्यों से बन सकते हैं नए मंत्री, क्या होंगे समीकरण

August 25, 2026
एंटोनियो गुटेरेस

UN चीफ बोले- चीन-अमेरिका नहीं थोप सकते मनमानी, भारत का बढ़ रहा दबदबा

August 25, 2026
DRDO

DRDO की घातक मिसाइल तकनीक से अब निजी कंपनियां बनाएंगी हथियार!

August 25, 2026
Amit Shah

अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन-2026 का उद्घाटन किया, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

August 25, 2026
Load More

LIC की बीमा सखी योजना में क्या खास

बीमा सखी योजना के तहत अगले 3 साल में 2 लाख महिला बीमा एजेंट नियुक्त किए जाएंगे.एलआईसी की इस योजना के तहत 18 से 70 साल की उम्र की 10वीं कक्षा पास महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बीमा एजेंट बनाया जाएगा.इन महिलाओं को पहले 3 वर्षों के लिए विशेष प्रशिक्षण और मानदेय भी दिया जाएगा.

बीमा सखी योजना के तहत हर महिला एजेंट को पहले साल 7,000 रुपये प्रति महीने, दूसरे साल 6,000 रुपये प्रति महीने और तीसरे साल 5,000 रुपये प्रति महीने का मानदेय मिलेगा. साथ ही बीमा सखियों को कमीशन का लाभ भी मिलेगा. एलआईसी की योजना अगले 3 साल में 2 लाख बीमा सखियों को नियुक्त करने की है.

9 तारीख की अहमियतः PM मोदी

किसी दल का नाम लिए बगैर पीएम मोदी ने कहा, “हर चीज को वोट बैंक की तराजू पर तोलने वाले लोग आज ब​हुत परेशान हैं क्योंकि उन्हें समझ ही नहीं आ रहा कि चुनाव दर चुनाव मोदी के खाते में माताओं, बहनों और बेटियों का आशीर्वाद बढ़ता ही क्यों जा रहा है.” उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने माताओं-बहनों को सिर्फ वोट बैंक समझा, वो इस मजबूत रिश्ते को समझ भी नहीं पाएंगे.”

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में 9 तारीख की अहमियत बताते हुए कहा, “आज महिला सशक्तिकरण की दिशा में भारत एक और मजबूत कदम उठा रहा है. आज का दिन और भी कई वजहों से बेहद खास है. आज 9 तारीख है, शास्त्रों में 9 अंक को बहुत शुभ माना जाता है. 9 अंक नवदुर्गा की नव शक्तियों से जुड़ा है.” उन्होंने आगे कहा कि 9 दिसंबर के दिन ही संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी. आज जब देश संविधान के 75 वर्ष का महोत्सव मना रहा है, 9 दिसंबर की ये तारीख हमें समानता और विकास को सर्वस्पर्शी बनाने की प्रेरणा देती है.

चुनाव जीतने के बाद हरियाणा का दूसरा दौरा

इससे पहले पीएम मोदी ने LIC ‘बीमा सखी योजना’ का शुभारंभ किया, साथ ही महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर की आधारशिला भी रखी. बीमा सखी योजना की शुरुआत महिला सशक्तीकरण और वित्तीय समावेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप की गई है.

करीब 2 महीने पहले अक्टूबर में बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनने के बाद पीएम मोदी का यह दूसरा हरियाणा दौरा है. इससे पहले, वह 18 अक्टूबर को पंचकूला में नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे.

बेटियों की हर बाधा हटा रही BJP सरकार :PM मोदी

महिलाओं के लिए आगे बढ़ने के अवसर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “नारी को सशक्त करने के लिए बहुत आवश्यक है कि उन्हें आगे बढ़ने के खूब अवसर मिलें, उनके सामने से हर बाधा हटे. जब नारी को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है, तो वो देश के सामने अवसरों के नए द्वार खोल देती हैं.” उन्होंने आगे कहा कि लंबे समय तक हमारे देश में ऐसे अनेक काम थे जो महिलाओं के लिए व​र्जित हुआ करते थे. बीजेपी की हमारी सरकार ने बेटियों के सामने से हर बाधा को हटाने की ठानी है.

पानीपत में योजना के शुभारंभ पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “अभी यहां बहनों-बेटियों को रोजगार देने वाली ‘बीमा सखी योजना’ का शुभारंभ किया गया है. मैं इसके लिए सभी बहनों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. कुछ साल पहले मुझे, पानीपत से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान शुरू करने का भी सौभाग्य मिला था. इसका सकारात्मक असर हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश में हुआ.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
UP Panchayat

यूपी पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी शुरू, क्या आधी आबाद को मिलेगा उनका हक?

May 24, 2025
Ram Mandir

राम मंदिर 5 नवंबर का विशेष अक्षत पूजन, 45 प्रांतों में बंटेगा

November 4, 2023
Yati Narasimha Nanda

Pahalgam Attack: सर्वोच्च सत्ताधिकारियों से ‘हिंदू नरसंहार’ का उत्तर मांगने निकले यति नरसिंहानंद !

April 26, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड कैबिनेट ने अदाणी पावर को थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी दी, प्रदेश में मजबूत होगी बिजली आपूर्ति
  • मोदी कैबिनेट में आएंगे युवा चेहरे? इन राज्यों से बन सकते हैं नए मंत्री, क्या होंगे समीकरण
  • UN चीफ बोले- चीन-अमेरिका नहीं थोप सकते मनमानी, भारत का बढ़ रहा दबदबा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.