Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भारतीय स्टील कंपनियों को मोदी सरकार की सौगात, लॉन्च करेगी एक और PLI स्कीम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 5, 2025
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
Indian Steel Industry
14
SHARES
462
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: चीन से बढ़ते आयात के संकट से जुझ रही स्टील इंडस्ट्री को मोदी सरकार एक नई सौगात देने जा रही है। सरकार सोमवार (6 जनवरी, 2025) को स्टील सेक्टर के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (PLI) का एक और दौर शुरू करेगी। ‘पीएलआई स्कीम 1.1’ को स्टील मंत्री एचडी कुमारस्वामी (H D Kumaraswamy) लॉन्च करेंगे। इससे भारतीय स्टील कंपनियो के हालात में सुधार होने की उम्मीद है।

स्टील मंत्रालय ने बयान में कहा, “केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री… स्टील इंडस्ट्री के लिए ‘पीएलआई योजना 1.1’ का शुभारंभ करेंगे और छह जनवरी को आवेदन आमंत्रित करेंगे।”

इन्हें भी पढ़े

pm modi

पीएम मोदी ने खुद खरीदा मेट्रो टिकट, CM विजय संग किया सफर

October 11, 2026
pm modi

पीएम मोदी का चेन्नई दौरा, 13,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

October 10, 2026
Rajnath Singh

अपने आस-पड़ोस और उससे बाहरी क्षेत्र के घटनाक्रम पर भारत की लगातार नजर : राजनाथ सिंह

October 10, 2026
chirag paswan

ट्रेनें रोककर युवाओं को रोक पाओगे? चिराग पासवान के बयान से गरमाई सियासत !

October 9, 2026
Load More

PLI scheme 1 का कैसा रहा परफॉर्मेंस

विशेष इस्पात (specialty steel) के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने और पूंजी निवेश (capital investments) को आकर्षित करके आयात को कम करने के लिए सरकार ने पहले विशेष इस्पात (specialty steel) के लिए PLI योजना शुरू की थी। इस योजना ने 27,106 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया है, जिससे 79 लाख टन विशेष इस्पात उत्पादन के साथ 14,760 डायरेक्ट रोजगार के अवसर पैदा होने की परिकल्पना की गई है।

PLI योजना की अवधारणा 2020 में कोविड महामारी के बाद लगे ग्लोबल लॉकडाउन के दौरान तैयार की गई थी, जिसमें घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया गया था। शुरुआत में तीन सेक्टर के लिए शुरू की गई PLI योजना को बाद में नवंबर, 2020 में स्टील को शामिल करने के लिए बढ़ा दिया गया था।

स्टील कंपनियों ने नवंबर तक 18,300 करोड़ रुपये का निवेश किया

स्टील मंत्रालय के बयान के मुताबिक, पिछले साल नवंबर तक कंपनियों ने 18,300 करोड़ रुपये का निवेश किया है और 8,660 से अधिक रोजगार सृजित किए हैं। बयान में कहा गया है कि सरकार इसमें भाग लेने वाली कंपनियों के साथ नियमित रूप से बातचीत कर रही है और प्रतिक्रिया के आधार पर यह महसूस किया गया कि अधिक भागीदारी आकर्षित करने के लिए योजना को पुनः अधिसूचित करने की गुंजाइश है।

स्टील मंत्रालय ने बजट में स्टील आयात पर दोगुना शुल्क बढ़ाने का अनुरोध किया

हाल ही में स्टील मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से अनुरोध किया है कि केंद्रीय बजट 2025-26 में तैयार स्टील उत्पादों पर आयात शुल्क 7.5% से बढ़ाकर 15% किया जाए। स्टील मंत्रालय का मानना है कि अगर आयात शुल्क बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया जाता है तो इससे विशेष तौर पर चीन से तैयार इस्पात का सस्ता आयात बढ़ने के प्रतिकूल प्रभाव को कम किया जा सकता है।

ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, तैयार स्टील का आयात तेजी से बढ़ रहा है, खासकर चीन से। उदाहरण के लिए, वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान चीन से होने वाले आयात की हिस्सेदारी बढ़कर 32 प्रतिशत हो गई है जो एक वर्ष पहले तक 23 प्रतिशत थी। मौजूदा वित्त वर्ष के पहले छह महीने के दौरान तैयार स्टील के आयात में सालाना 41 फीसदी की उछाल देखी गई और यह 47 लाख टन हो गया। इसका नतीजा यह है कि आयात में बढ़ोतरी के चलते, घरेलू स्टील कंपनियों के मुनाफे पर असर देखा जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Minister Anil Bij

सर्वदलीय गौरक्षा मंच ने मंत्री अनिल बिज को दिया सीएम बनने का आशीर्वाद

December 18, 2023
hospitals

मुफ्त इलाज का वादा, चला रहे निजी अस्पताल…

June 24, 2025
Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • UP के इस जिले में किसानों को मुफ्त मिलेंगे सरसों के 16,500 बीज मिनीकिट!
  • 1 साल तक शांति भंग न करें, CJP नेता अभिजीत, आशुतोष, सौरभ रिहा, कोर्ट की शर्त
  • पुतिन को लेकर नरम पड़े ट्रंप के तेवर, जेलेंस्की पर भड़के

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.