Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

G20 सम्मेलन में अड़ गया था रूस, देनी पड़ी ‘धमकी’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 12, 2025
in विश्व
A A
G20 country flags arranged in a conference room. 3D illustration.

G20 country flags arranged in a conference room. 3D illustration.

14
SHARES
465
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारत ने 2023 के जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी। रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से सभी देशों के बीच आम सहमति बनाना बेहद कठिन काम था। हालांकि जब नई दिल्ली डेक्लेरेशन पारित हुआ तो पूरी दुनिया भारत की सराहना करने लगी। शिखर सम्मेलन के 9 सितंबर 2023 को शुरू होने से एक घंटे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शेरपा अमिताभ कांत से ‘नयी दिल्ली लीडर्स समिट डिक्लेरेशन’ की स्थिति के बारे में पूछा था और जब उन्हें बताया गया था कि कुछ मुद्दे हैं तो उन्होंने कहा था कि वह जल्द ही परिणाम – एक ‘आम सहमति’ – देखना चाहते हैं।

कांत ने तत्काल साथी शेरपाओं के साथ बातचीत की और अंतिम सहमति बनाने में सफल रहे। परदे के पीछे की इन घटनाओं का उल्लेख कांत की नई पुस्तक ‘हाउ इंडिया स्केल्ड माउंट जी20: द इनसाइड स्टोरी ऑफ द जी-20 प्रेसीडेंसी’ में मिलता है। भारत को तब एक बड़ी कूटनीतिक जीत हासिल हुई थी, जब रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर मतभेदों के बावजूद जी20 शिखर सम्मेलन में सर्वसम्मति से एक घोषणापत्र स्वीकार कर लिया गया था।

इन्हें भी पढ़े

india vs sri lanka

संकट के बीच भारत ने श्रीलंका को दिया 38000 मीट्रिक टन पेट्रोल-डीजल

March 29, 2026
India and France

होर्मुज स्‍ट्रेट खुलवाने को भारत और फ्रांस आए एक साथ, मानेगा ईरान?

March 27, 2026
india russia

भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, तेल-LPG छोड़िए, अब रूस से LNG लाने की भी तैयारी!

March 27, 2026
us israel attack on iran

ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक या नई जंग का आगाज? तेहरान ने दी धमकी

March 27, 2026
Load More

मोदी ने प्रमुख विकसित और विकासशील देशों के समूह के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के पहले दिन दूसरे सत्र की शुरुआत में 37 पृष्ठ वाले घोषणापत्र पर आम सहमति और उसके बाद उसके अपनाये जाने की घोषणा की थी। कांत का कहना है कि हालांकि, एनडीएलडी (नई दिल्ली जी20 लीडर्स डिक्लेरेशन) के अंतिम मसौदे तक पहुंचना बिल्कुल भी आसान नहीं था।

रूपा प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किताब में कांत लिखते हैं, ‘250 द्विपक्षीय बैठकों में 300 घंटे की चर्चा के बाद भी पाठ में लगातार संशोधन और आपत्तियां आती रहीं। सभी प्रतिभागियों ने बातचीत के महत्व और गंभीरता को महसूस किया, लेकिन पारस्परिक रूप से सहमत परिणाम की तलाश अब भी दूर की कौड़ी लग रही थी।’ उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी को इस बात का पूरा अहसास था कि इसमें क्या-क्या दांव पर लगा है। उन्होंने मुझसे हर दो घंटे में स्थिति रिपोर्ट भेजने को कहा था।

यह एक ऐसा काम था जिसके लिए कई तरह के कार्य करने और त्वरित विश्लेषण की जरूरत थी। इस निरंतर संचार से न केवल प्रधानमंत्री मोदी को हर बात की जानकारी मिल रही थी, बल्कि हम भी काम में लगातार लगे हुए थे, जिससे हमें वार्ता की रूपरेखा तैयार करने और हमारी प्रगति का जायजा लेने में मदद मिली।’

कांत के अनुसार, रूस ने ‘प्रतिबंध’ शब्द को शामिल करने पर जोर दिया और इसके परिणामस्वरूप रूसी परिसंघ के विदेश मामलों के उप मंत्री अलेक्जेंडर पैनकिन के साथ व्यापक चर्चा हुई, जो ढाई घंटे तक चली, ताकि उन्हें पुनर्विचार करने के लिए राजी किया जा सके। उन्होंने बताया, ‘काफी कुछ दांव पर था, क्योंकि सहमत नहीं होने पर रूस अलग-थलग पड़ जाता और उसके खिलाफ 19-1 वोट पड़ते। हमें आखिरकार रूस को बताना पड़ा कि यह संभव नहीं है और अन्य देश इसे स्वीकार नहीं करेंगे। हमने रूस को यह स्पष्ट कर दिया कि इस मामले पर उसके जोर देने से भारत पर काफी दबाव पड़ेगा और इससे हमारे लिए आगे बढ़ना असंभव हो गया है।’

रूसी वार्ताकार को बतानी पड़ी अंदर की बात

कांत ने कहा कि पूरी वार्ता के दौरान जी7 देश भारत पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को आमंत्रित करने के लिए दबाव डाल रहे थे, लेकिन भारत का रुख यह था कि अतिथि सूची केवल जी20 नेताओं तक ही सीमित रहे। उन्होंने कहा, ‘डॉ. जयशंकर की सलाह पर मुझे रूसी वार्ताकार को बताना पड़ा कि अगर वे सहमत नहीं हुए तो प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद पहले वक्ता जेलेंस्की होंगे। यह साहसिक और दृढ़ वार्ता रणनीति अंततः काम आई और रूस के रुख में नरमी आई।’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

ये नजरिया महिला विरोधी

July 1, 2022

चुनावी सेमीफाइनल के बाद 2024 की पिच तैयार

December 25, 2023
Savarkar

सावरकर के जन्मदिन पर नवीन संसद भवन

May 29, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.