Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

बीजेपी का ‘यॉर्कर’ झेल नहीं पा रहे थे अरविंद केजरीवाल!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 23, 2025
in दिल्ली, राजनीति
A A
Arvind Kejriwal
20
SHARES
657
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली. दिल्ली का राजनीतिक तापमान अब तेजी से बढ़ने लगा है. कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने दिल्ली के पूर्व सीएम और ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है. माकन ने केजरीवाल को भ्रष्टाचारी तो कहा ही साथ में राष्ट्रविरोधी भी करार दे दिया. कैग रिपोर्ट (CAG Report) का हवाला देते हुए माकन ने केजरीवाल पर दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को चौपट करने का आरोप लगाकर डिबेट करने की खुली चुनौती दे दी. क्रिकेट की भाषा में कहें तो बीजेपी पहले से ही केजरीवाल पर ‘यॉर्कर पर यॉर्कर’ फेंक रही थी. ऐसे में माकन ने डिबेट की चुनौती देकर केजरीवाल पर ‘बाउंसर’ फेंककर गेंद ‘आप’ के पाले में डाल दिया है. क्योंकि, अरविंद केजरीवाल अक्सर विपक्षी नेताओं को डिबेट की खुली चुनौती देते रहे हैं.

अजय माकन ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली के अस्पतालों में 382 करोड़ रुपये का घोटाला किया है. माकन ने दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट होने के कई कारण गिनाए. माकन ने कहा है कि बीते 10 वर्षों में केजरीवाल ने सिर्फ 3 अस्पताल बनाएं, जिनका काम की शुरुआत कांग्रेस शासन में हुई थी. केजरीवाल के शासनकाल में इन तीनों अस्पताल की कुल लागत में से 382.52 करोड़ रुपये बढ़ गई. इंदिरा गांधी अस्पताल 5 साल की देरी से और 314.9 करोड़ अतिरिक्त खर्चे से बनकर तैयार हुई. बुराड़ी अस्पताल पूरा होने में 6 साल की देरी हुई और लागत से 41.26 करोड़ रुपये अधिक खर्च हुए. मौलाना आजाद डेंटल कॉलेज अस्पताल फेस-2 में 3 साल की देरी हुई और 26.36 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च हुए.

इन्हें भी पढ़े

seva sankalp abhiyan

उत्तराखंड : 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, एक महीने तक चलेंगे 11 बड़े कार्यक्रम

September 12, 2026
cm rekha gupta

महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने में नहीं होगी परेशानी, CM रेखा गुप्ता ने दिए ये निर्देश

September 12, 2026
cm rekha gupta

आपदा से निपटने दिल्ली सरकार बनाएगी अपना फोर्स!

September 11, 2026
Nitin Naveen

उत्तराखंड में कैसे हैट्रिक लगाएगी बीजेपी? नितिन नवीन ने बताया प्लान

September 10, 2026
Load More

कांग्रेस ने बोला केजरीवाल पर जोरदार हमला

माकन ने कहा है कि केजरीवाल सरकार ने अपने शासनकाल में 15 प्लॉट अधिग्रहित किए, जिन पर अस्पताल और डिस्पेंसरियां बननी थीं. मगर एक भी काम शुरु नही किया गया. अरविंद केजरीवाल कोविड महामारी में केन्द्र सरकार से मिले बजट का इस्तेमाल नही कर पाए. केन्द्र सरकार से 635.62 करोड़ बजट मिला, जिसका 56.74 प्रतिशत 360.64 करोड़ खर्च ही नही किया. जबकि, कोविड महामारी में लोग दवाई, ऑक्सीजन, बेड की कमी से दम तोड़ रहे थे.

दिल्ली के अस्पतालों का ये हाल

दिल्ली के अस्पतालों में साल 2016 से लेकर 2021 तक 32000 बेड बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया, लेकिन सिर्फ 3.86 प्रतिशत 1,235 बेड ही बढ़ा पाए. इतना ही नहीं दिल्ली के 9 सरकारी अस्पतालों में बेड ओक्यूपेंसी का औसत 101-189 प्रतिशत का है, मतलब एक बेड पर दो मरीज रहते हैं.

कैग रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

दिल्ली के चार अस्पतालों एलएनजेपी, चाचा नेहरु बाल चिकित्सालय, राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी और जनकपुरी स्पेशिलिटी अस्पतालों में कैग रिपोर्ट में बड़े पैमाने पर घोटाला की बात है. एलएनजेपी में मेजर बर्न सर्जरी का एक ऑपरेशन थिएटर है, जो काम नही कर रहा है. यहां ऑपरेशन के लिए 12 महीने का वेटिंग है. 12 ईसीजी मशीनों में से 5 काम नहीं कर रहे हैं. चाचा नेहरु बच्चों का अस्पताल है यहां भी बच्चों की सर्जरी के लिए 12 महीनों का वेटिंग है.

एक बेड पर दो से तीन मरीज

दिल्ली के 27 अस्पतालों में से आईसीयू 14 में नही है. ब्लड बैंक 16 में नहीं है. ऑक्सीजन सुविधा 8 में नहीं है, मोर्चुरी 15 में नहीं हैं और एम्बुलेंस सर्विस 12 अस्पतालों में नहीं है. दिल्ली के अस्पतालों में 21 प्रतिशत नर्सों की कमी है. कुछ अस्पतालों में कमी 34 प्रतिशत है. 30 प्रतिशत कमी पॅरामेडिकल स्टॉफ की है. स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की 30 प्रतिशत कमी है और नॉन स्पेशलिस्ट डाक्टरों की 28 प्रतिशत की कमी है.

माकन ने कहा है कि दिल्ली अस्पातलों में बड़े पैमाने पर घोटाला हुए हैं. ऐसे में भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात करने वाले अरविंद केजरीवाल कैग रिपोर्ट विधानसभा में क्यों नहीं पेश किया? अन्ना आंदोलन के वक्त यही केजरीवाल कैग रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते नहीं थकते थे. फिर अरविंद केजरीवाल कैग रिपोर्ट पर क्यों नहीं बोल रहे हैं

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कथनी और करनी का विरोधाभास

August 22, 2022
PM Modi

पीएम मोदी को मिला ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ पुरस्कार, दुनियां में बढ़ी भारत की धाक!

April 5, 2025
Sudhanshu Trivedi

भय और भ्रम की राजनीति कर रहे हैं एलओपी राहुल गांधी : सुधांशु त्रिवेदी

July 5, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • BRICS Summit: जेलेंस्की को पुतिन से मिलना हो तो जब चाहें मॉस्को आ जाएं…
  • क्या ब्रिक्स का बैंक खत्म करेगा IMF की बादशाहत, भारत को कितना फायदा?
  • IRCTC ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 20 लाख से ज्यादा टिकट बुक!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.