Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

यूपी चुनाव: मैदान में उतरेंगे अमित शाह, बनाएंगे जीत की रणनीति

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 13, 2026
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
Amit Shah
23
SHARES
762
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी अब संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को मैदान में उतारने की तैयारी में है. इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नवंबर के अंत से उत्तर प्रदेश का दौरा शुरू कर सकते हैं. इस दौरान वह प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में जाकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे.

बीजेपी की योजना है कि अमित शाह क्षेत्रवार दौरे के दौरान केवल बड़े नेताओं के साथ ही नहीं, बल्कि स्थानीय पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ भी सीधा संवाद करें. इन बैठकों के जरिए चुनावी तैयारियों का फीडबैक लिया जाएगा और जीत की रणनीति को जमीन पर उतारने की रूपरेखा तैयार की जाएगी.

इन्हें भी पढ़े

suryakumar yadav

वर्ल्ड कप विजेता सूर्यकुमार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव? वायरल पोस्ट ने मचाई हलचल

November 14, 2026
PM Modi

PM मोदी की मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ हुई लंबी बैठक, जानें क्या चर्चा हुई?

November 14, 2026
india economy

भारत में मुद्रा स्फीति दिखा सकती है अपना रौद्र रूप!

November 14, 2026
fund

भारत के आर्थिक विकास में राज्यों को बढ़ानी होगी अपनी हिस्सेदारी

November 14, 2026
Load More

यूपी के सभी छह क्षेत्रों में बैठक करेंगे अमित शाह

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश को संगठनात्मक तौर पर छह क्षेत्रों में बांटा है. इनमें पश्चिम, ब्रज, कानपुर-बुंदेलखंड, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र शामिल हैं. अमित शाह इन सभी क्षेत्रों का दौरा कर अलग-अलग बैठकें करेंगे. इन बैठकों में क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिला स्तर के प्रमुख नेताओं और पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल करने की योजना है. गृह मंत्री स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की स्थिति और चुनावी तैयारियों का फीडबैक लेंगे. इसके आधार पर हर क्षेत्र के लिए अलग रणनीति तैयार करने पर मंथन होगा.

दो क्षेत्रों के दौरे की तैयारी में जुटी पार्टी

नवंबर में अमित शाह के दौरे को लेकर बीजेपी ने शुरुआती कार्यक्रम तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है. फिलहाल दो संगठनात्मक क्षेत्रों के दौरे की योजना पर काम किया जा रहा है. इसके बाद बाकी क्षेत्रों में भी बैठकों का कार्यक्रम तय किया जाएगा. पार्टी की कोशिश है कि अमित शाह का दौरा केवल औपचारिक संगठनात्मक बैठक तक सीमित न रहे, बल्कि इसके जरिए कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में लाया जाए. क्षेत्रवार बैठकों में स्थानीय मुद्दों, संगठन की सक्रियता और चुनाव प्रबंधन से जुड़े पहलुओं पर चर्चा होगी.

सभी क्षेत्रों में रात्रि प्रवास की भी तैयारी

बीजेपी अमित शाह के दौरे के दौरान सभी क्षेत्रों में उनके रात्रि प्रवास की योजना भी बना रही है. इसके जरिए गृह मंत्री को स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा. क्षेत्रीय स्तर पर संगठन की स्थिति और चुनावी तैयारियों को करीब से समझने की कोशिश होगी. बैठकों में क्षेत्र के प्रमुख नेताओं के साथ चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने की कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी. पार्टी की योजना है कि हर क्षेत्र में तय किए गए लक्ष्यों और जिम्मेदारियों को स्थानीय संगठन के जरिए पूरा कराया जाए.

क्षेत्रीय बैठकों के बाद जिला स्तर पर भी उतरेंगे शाह

बीजेपी की रणनीति सिर्फ छह क्षेत्रीय बैठकों तक सीमित नहीं रहने वाली है. पार्टी जिला स्तर पर भी अमित शाह की बैठकें और सभाएं कराने की तैयारी कर रही है. क्षेत्रीय दौरों के बाद जिला स्तर पर कार्यक्रमों का खाका तैयार किया जा सकता है. इससे पार्टी को जिला इकाइयों और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद का मौका मिलेगा. बीजेपी की कोशिश है कि चुनावी रणनीति का संदेश प्रदेश से लेकर जिला और बूथ स्तर तक पहुंचे.

मिशन 2027 के लिए केंद्रीय नेतृत्व की सक्रियता

यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने अपने शीर्ष नेतृत्व की जिम्मेदारियां भी तय करनी शुरू कर दी हैं. पार्टी की योजना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रमों के जरिए प्रदेशभर में राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ाने पर जोर है. अमित शाह की क्षेत्रवार बैठकों को इसी तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है. अमित शाह के दौरे का मकसद संगठन की जमीनी स्थिति का आकलन करना, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करना और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए क्षेत्रवार रणनीति तैयार करना होगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Language

भाषा जोड़ती है, तोड़ती नहीं!

December 10, 2025
india eonomic

अब भारत को विभिन्न क्षेत्रों में अपने सूचकांक तैयार करना चाहिए

June 26, 2024
Soniya Gandhi

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास कितनी संपत्ति, जानें पूरी रिपोर्ट

February 16, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • वर्ल्ड कप विजेता सूर्यकुमार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव? वायरल पोस्ट ने मचाई हलचल
  • स्मार्टफोन 3-4 साल में स्लो क्यों होने लगता है? क्या नया फोन खरीदना जरूरी है?
  • PM मोदी की मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ हुई लंबी बैठक, जानें क्या चर्चा हुई?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.