Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

PM मोदी बोले-‘एक साथ हों लोकसभा और विधानसभा चुनाव, जनता को मिलेगी राहत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 27, 2025
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
PM Modi
16
SHARES
535
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक एनसीसी रैली को संबोधित किया. पीएम रैली में एनसीसी कैडेट की भागीदारी महीने भर आयोजित होने वाले एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2025 के सफल समापन का प्रतीक मानी जाती है. इस साल की एनसीसी पीएम रैली का विषय ‘युवा शक्ति, विकसित भारत’ है.पीएम ने एनसीसी रैली में एनसीसी को संबोधित करते हुए सभी कैडेटों को एनसीसी दिवस की शुभकामनाएं दीं. साथ ही पीएम ने वन नेशन वन इलेक्शन के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि बार-बार चुनाव से देश को नुकसान होता है.

पीएम ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को NCC दिवस के अवसर पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आज यहां हमारे बीच 18 मित्र देशों के भी करीब 150 कैडेट्स भी मौजूद हैं, मैं इन सभी कैडेट्स का भी स्वागत करता हूं. गणतंत्र दिवस की परेड में सिलेक्ट होना अपने आप में ही उपलब्धि है. इस बार की परेड इसलिए भी खास थी, क्योंकि हमारे गणतंत्र ने 75 साल पूरे किए हैं. 75 वर्षों के गणतंत्र में भारत के संविधान ने हर समय देश को लोकतांत्रिक प्रेरणा दी, नागरिक कर्तव्यों का महत्व समझाया. इसी तरह NCC ने भी हर समय भारत के नौजवानों को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दी और उन्हें अनुशासन का महत्व समझाया.

इन्हें भी पढ़े

दवाई

कैंसर की 137 सस्ती दवाओं का लाभ मरीजों को मिल रहा है या नहीं? NPPA ने राज्यों से मांगी रिपोर्ट

November 13, 2026
Amit Shah

यूपी चुनाव: मैदान में उतरेंगे अमित शाह, बनाएंगे जीत की रणनीति

November 13, 2026
DRDO

ब्रह्मोस से हल्की नई सुपरसोनिक मिसाइल बना रहा DRDO, सुखोई 30MKI से होगी लॉन्च

November 13, 2026
Navy Agniveers

नौसेना को मिलेंगे 3300 से ज्यादा नए अग्निवीर, INS चिल्का में होगी पासिंग आउट परेड

November 13, 2026
Load More

एक साथ हों लोकसभा-विधानसभा चुनाव: PM मोदी

पीएम ने कहा कि आजादी के बाद काफी समय तक लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होते थे, लेकिन फिर ये पैटर्न टूट गया. इसका देश को बहुत नुकसान उठाना पड़ा. हर चुनाव में वोटिंग लिस्ट अपडेट होती है, बहुत सारे काम होते हैं और इसमें अक्सर हमारे टीचर्स की ड्यूटी लगती है, जिसकी वजह से पढ़ाई प्रभावित होती है. इसलिए देश में वन नेशन वन इलेक्शन पर डिबेट चल रही है, लोग अपने अपने विचार रख रहे हैं. भारत के युवाओं से मैं आग्रह करता हूं कि आप जहां भी हों, इस डिबेट को आगे बढ़ाएं और बड़ी मात्रा में इस डिबेट में हिस्सा लें क्योंकि ये आपके भविष्य से जुड़ा विषय है.

पीएम ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका जैसा देश भी नए सरकार बनने की तारीख तय है. वहां हर 4 साल में चुनाव होता है. आपके अपने कॉलेज या स्कूल में भी STUDENT COUNCIL के चुनाव एक ही बार होते हैं. सोचिए हर महीने चुनाव होते रहें तो क्या  UNIVERSITY में कॉलेज में पढ़ाई संभव होगी.

‘हमने बढ़ाया युवाओं का सामर्थ्य’

प्रधानमंत्री ने कहा कि आप 21वीं सदी में भारत के विकास को दुनिया के विकास को निर्धारित करने वाले हैं. भारत के युवा सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि force for global good हैं. आज दुनिया इस बात को मान रही है. कोई भी व्यक्ति हो, या देश… उसका सामर्थ्य तब बढ़ता है, जब वह अनावश्यक बाधाओं से पार पा लेता है. मुझे संतोष है कि भारत में युवाओं के सामने रहीं अनेक बाधाओं को बीते 10 वर्षों में हमने हटाने का काम किया है. इससे युवाओं का सामर्थ्य बढ़ा है, देश का सामर्थ्य बढ़ा है.

उन्होंने ये भी कहा कि 2014 से पहले जब आपको प्रवेश, परीक्षा या किसी भी फॉर्म के लिए अपने डॉक्यूमेंट्स को सत्यापित करवाना होता था तो आपको उन्हें एक राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित कराना पड़ता था. हमारी सरकार ने युवाओं के लिए इस कठिनाई को दूर किया और आप पर भरोसा किया, अब आप अपने डॉक्यूमेंट को सेल्फ प्रमाणित कर सकते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

राजनीति में विचारधारा का क्या कोई महत्त्व नहीं

April 24, 2023
ahmedabad plane crash death

PM मोदी का अहमदाबाद दौरा… हादसे के घावों पर मरहम, घायलों से की मुलाकात

June 13, 2025
india economy

भारत में हैं असीम संभावनाएं

November 28, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैंसर की 137 सस्ती दवाओं का लाभ मरीजों को मिल रहा है या नहीं? NPPA ने राज्यों से मांगी रिपोर्ट
  • यूपी चुनाव: मैदान में उतरेंगे अमित शाह, बनाएंगे जीत की रणनीति
  • ब्रह्मोस से हल्की नई सुपरसोनिक मिसाइल बना रहा DRDO, सुखोई 30MKI से होगी लॉन्च

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.