Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home लाइफस्टाइल

एप्पल साइडर विनेगर: हार्ट अटैक का खतरा करता है कम, वजन और ब्लड शुगर को भी रखता है कंट्रोल में

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 1, 2022
in लाइफस्टाइल
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। एप्पल साइडर विनेगर को सेब के रस को फर्मेंट करके बनाया जाता है। वजन घटाने के लिए ज्यादातर लोग सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में सेब के सिरके का इस्तेमाल करते हैं। वैसे इसे कई प्रकार के व्यंजन का स्वाद बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। ईरान में हुई एक स्टडी में सामने आया है कि यह ट्राईग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल का लेवल घटाने का भी काम करता है। एक्सपर्ट कहते हैं, इसके कई फायदे हैं, लेकिन एपल साइडर विनेगर का इस्तेमाल सीमित मात्रा में करें वरना नुकसान भी हो सकता है। एक दिन में 30 एमएल से ज्यादा इसका इस्तेमाल न करें।

क्या है एपल साइडर विनेगर और काम कैसे करता है?
एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग औषधीय रूप से भी किया जाता है। इसमें एसिटिक एसिड और साइट्रिक एसिड होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन बी और सी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद करते हैं। सिट्रिक एसिड होने के कारण पाचन बेहतर होता है। इसे पानी में मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है।

इन्हें भी पढ़े

दालचीनी, मेथी

सेहत के लिए फायदेमंद है दालचीनी, मेथी और हल्दी का मिश्रण, मिलेंगे ये फायदे

August 6, 2026
smoking cigarettes

सिगरेट छोड़ना चाहते हैं? अपनाएं ये 4 आसान तरीके, हमेशा के लिए छूट सकती है लत

July 25, 2026
cycling

साइकिलिंग करने से किस बॉडी पार्ट को सबसे ज्यादा फायदा होता है!

July 19, 2026
diabetes

सिर्फ आपके दिल ही नहीं, दिमाग की भी दुश्मन है डायबिटीज!

July 18, 2026
Load More

एपल साइडर विनेगर के फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका

बालों में संक्रमण खत्म करता है
अगर सिर में फंगल या बैक्टीरियल इंफेक्शन तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। एक चौथाई कप पानी में दो छोटे चम्मच एपल विनेगर को मिलाएं। शैंपू करने के बाद इसे स्कैल्प पर लगाएं। सिर को तौलिया से कवर करें और 20 बाद इसे पानी से धो लें। बालों में चमक आने के साथ पीएच लेवल भी मेंटेन रहता है।

पिंपल्स और धब्बों को दूर करता है
अगर चेहरे पर धब्बे, पिंपल्स और मुंहासों की समस्या है तो एक कप पानी में एक चम्मच एपल विनेगर मिलाएं। इसे रूई की मदद से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। 10 मिनट बाद इसे धो लें। इसे दिन में आप दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

भूख कंट्रोल करके वजन को घटाता है
मोटापा आज के समय की एक आम समस्या में से एक है। अगर वजन बढ़ रहा है तो इसे डेली रूटीन में शामिल करें। एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच एपल साइडर विनेगर को खाना खाने के 45 मिनट पहले पिएं। इससे वजन कम होने के साथ ही मेटाबॉलिज्म तेज होता है। साथ ही यह ब्लड शुगर लेवल और भूख दोनों को कंट्रोल करता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल को करता कम
कई अध्ययनों में भी सामने आया है कि यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर कम करता है। साथ ही खून को भी पतला करता है। जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।

पाचन के लिए
सेब के सिरके का एसिडिक नेचर होता है और ये उन लोगों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, जिनको गैस की समस्या रहती है। यह खाने को पचाने और डाइजेशन को दुरुस्त रखने में भी मदद कर सकता है।

जोड़ों के दर्द के लिए
सुबह रोजाना एक चम्मच सिरके का सेवन कर आप जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं। सेब के सिरके में ऐसे बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं।

डायबिटीज के लिए
डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है सेब के सिरके का सेवन। एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ सिरके का सेवन कर डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।

साइड इफेक्ट से बचने के लिए ये बातें ध्यान रखें
कभी भी सेब के सिरके का इस्तेमाल अधिक मात्रा में न करें। ऐसा करने पर उल्टी की शिकायत हो सकती है। शरीर में ब्लड शुगर का लेवल अधिक गिर सकता है। एसिडिक होने के कारण यह पेट, स्किन और दांतों की ऊपरी लेयर को नुकसान हो सकता है।

घर पर तैयार करें विनेगर
– एक चौड़े मुंह वाला शीशे का जार लें, इसमें सेब के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर डाल दें।
– चेक कर लें अगर सेब के छिलके पर मोम की पर्त नहीं है तो छिलके समेत ही काटकर डाल सकती हैं वरना छिलका हटाकर डालें।
– टुकड़ों को जार में डालें। ऊपर से थोड़ी शक्कर डालें। अब जार में पानी डालें। ध्यान रखें इसे पूरा ऊपर तक न भरें।
– इसमें एपल विनेगर बैक्टीरिया डालें, ये मार्केट में उपलब्ध है। अब इसे लकड़ी के ही चम्मच से मिलाएं।
– ध्यान रखें कि इसे 360 डिग्री नहीं चलाना है मिलाने के लिए ऊपर से नीचे सेब के टुकड़ों को धकेलते हुए मिलाना है।
– जार पर सूती कपड़ा बांधकर अंधेरे में रख दें। करीब 3 महीने लगेगा इसे तैयार होने में। हर 7 दिन के अंतराल पर इसे चम्मच से हिलाएं।
– 3 महीने बाद यह तैयार होने के पर हल्का पीला दिखता है। इसे छानकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india-china

‘शांति पहल’ के नाम पर ‘कूटनीतिक झांसा’ दे रहा है चीन?

February 26, 2023
tunnel rescue operation

उत्तरकाशी : PM मोदी के प्रमुख सचिव ने टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायज़ा

November 27, 2023

वापिस होगा बाईडन बनाम ट्रंप का मैच!

May 2, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी का अमेरिका को सीधा जवाब, भारत अब ‘बाजार’ पर करेगा कब्जा!
  • बिहार में स्कूल-कॉलेज के बाहर तैनात होंगी 5 हजार ‘पुलिस दीदियां’ : CM सम्राट चौधरी
  • शुरू हुआ डॉ. डूम के आतंक का काउंटडाउन, सामने आया ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का नया ट्रेलर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.