Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली चुनाव में क्या और कैसे हो गया? भाजपा से कैसे हार गई AAP

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 8, 2025
in दिल्ली, राजनीति
A A
BJP-AAP
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है. आम आदमी पार्टी इतनी बुरी तरह हारी है कि उसके सबसे बड़े चेहरे यानी पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अपनी सीट नहीं बचा पाए. बहुत से लोग ऐसे हैं जो नई दिल्ली विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम से चौंक गए होंगे. कुछ लोगों के मन में यह सवाल जरूर होगा कि यह क्या और कैसे हो गया. राजनीतिक पंडित इसका विश्लेषण अपने-अपने तरीके से करेंगे लेकिन ज्यादा नहीं एक तस्वीर से आप समझ जाएंगे कि दिल्ली में कौन से खेला हुआ है.

पहले यह जान लीजिए कि नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के प्रवेश साहिब सिंह 4089 वोटों से चुनाव जीत गए. उन्होंने AAP के अरविंद केजरीवाल को हराया है. प्रवेश को कुल 30088 वोट मिले जबकि केजरीवाल ने 25999 वोट हासिल किए. तीसरे नंबर पर कांग्रेस के संदीप दीक्षित रहे. उन्हें 4568 वोट मिले. संदीप दीक्षित ने ट्वीट कर अपनी शर्मनाक हार स्वीकार कर ली है. केजरीवाल ने भी हार स्वीकार करते हुए वीडियो जारी किया है.

इन्हें भी पढ़े

PM modi

पीएम मोदी का सुशासन के लिए बड़ा संदेश, ‘नागरिक प्रथम’ मंत्र को अपनाने की आवश्यकता

April 3, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
Petrol-Diesel

पेट्रोल-डीजल के टैक्स कटौती पर बोली कांग्रेस- यह सिर्फ दिखावा

March 27, 2026
Load More

अगर आप दिल्ली के पूरे नतीजे देखें तो 3 बजे तक के रुझानों के मुताबिक भाजपा को 48 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है. आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिल सकती हैं. वहीं कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है. गौर करने वाली बात यह है कि कांग्रेस ज्यादातर सीटों पर तीसरे स्थान पर रही और आम आदमी पार्टी को सीधा नुकसान पहुंचाया. दिल्ली के नतीजों का यही वनलाइनर विश्लेषण है. अब आप वो तस्वीर देखिए, जिसकी चर्चा ऊपर की गई है.

इसे विस्तार से समझने के लिए आप नई दिल्ली के नतीजे पर गौर कीजिए. अरविंद केजरीवाल 4089 वोटों से हारे हैं और कांग्रेस के संदीप दीक्षित को उससे ज्यादा 4568 वोट मिले हैं. अगर ये पूरे वोट केजरीवाल को मिल जाते तो प्रवेश साहिब सिंह करीब 500 वोटों से हार जाते. इससे साफ है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का अति आत्मविश्वास उन्हें ले डूबा. कांग्रेस अपने दम पर दिल्ली फतह करने निकली थी और उसके हाथ शून्य लगा. उधर केजरीवाल की टीम को उम्मीद थी कि उनका जादू सिर चढ़कर बोलेगा और इसलिए दोनों तरफ से गठबंधन के गंभीर प्रयास नहीं किए गए.

यही भाजपा के फेवर में चला गया. दिल्ली के नतीजों से यह भी साफ है कि मुस्लिम वोट बड़े पैमाने पर बंटा है. मुस्लिमों का एक तबका भाजपा के भी साथ गया है जो कांग्रेस से पहले से निराश था और अब AAP से दूर हो गया. मौलाना रशीदी ने पहले ही कह दिया था कि कांग्रेस ने मुसलमानों को दिया ही क्या है?

दिल्ली के नतीजों से साफ हो गया कि भाजपा की रणनीति कांग्रेस और आप दोनों समझ नहीं पाए. लोकसभा चुनाव के बाद जिस तरह इंडिया गठबंधन का माहौल बना था, उसे अगर विधानसभा चुनावों में भी जारी रखते तो शायद दिल्ली में AAP और कांग्रेस की इतनी दुर्गति नहीं होती. यूपी उपचुनाव में कांग्रेस ने चुनाव लड़ा ही नहीं था, जिसका फायदा सपा को हुआ. इसी तरह लोकसभा में डील के तहत उसने सपा के सहयोग से कुछ सीटें जीत लीं. दिल्ली में गठबंधन वाली रणनीति पूरी तरह फेल रही.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ग्रीन हाउस

प्रदूषण ऐसे ही बढ़ता रहा तो कम हो जाएंगे जिदंगी के इतने साल!

August 31, 2023
अमेरिका में धार्मिक भेदभाव

अपने गिरेबान में झाकें भारत को मुस्लिम विरोधी बताने वाले अमेरिका, ये आंकड़े खोलेंगे पोल

April 27, 2022
गणेश जोशी

उद्यान मंत्री गणेश जोशी बोले – निशुल्क वितरित होंगे शीतकालीन फल पौधे

January 18, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.