Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

RSS की ओर से दो संभावित चेहरे, क्या BJP इनमें से चुनेगी दिल्ली का CM?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 14, 2025
in दिल्ली, राजनीति
A A
bjp-rss
26
SHARES
854
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली की राजनीति में एक नई सुबह की आहट सुनाई दे रही है. सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से दो संभावित चेहरों के नाम सुझाए गए हैं, ये दोनों का ही जुड़ाव कहीं न कहीं संघ से रहा है. ये दो संभावित चेहरे हैं – पवन शर्मा और कपिल मिश्रा, जो विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के दावेदार हो सकते हैं. दोनों ही नेता अपने मजबूत जनसंपर्क और संगठनात्मक क्षमताओं के लिए पहचाने जाते हैं. आइए जानते हैं इन दोनों की राजनीतिक यात्रा, उनकी चुनौतियां और आगामी चुनाव में उनकी संभावनाओं का आकलन. इन सब में गौर करने लायक एक बात ये है कि दोनों ही चेहरे ब्राह्मण वर्ग से हैं. सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को संघ के मुख्यालय में दिल्ली सीएम फेस के चेहरे पर चर्चा हुई है.

संघ से सेवा तक का सफर

इन्हें भी पढ़े

Amit Shah

यूपी चुनाव: मैदान में उतरेंगे अमित शाह, बनाएंगे जीत की रणनीति

November 13, 2026
PM Modi

कर्नाटक की विकास यात्रा को मिलेगी नई गति, मध्यम वर्ग को आर्थिक प्रगति में भागीदार बनाना हमारा प्रयास: पीएम मोदी

November 13, 2026
highway

दिल्ली-गुरुग्राम सफर होगा सुपरफास्ट, MG रोड बनेगा पूरी तरह सिग्नल-फ्री

November 12, 2026
bjp

UP चुनाव 2027 के लिए BJP का मेगा प्लान! क्या है पंचायत महाअभियान?

November 11, 2026
Load More

इस बार के दिल्ली चुनाव में पवन शर्मा उत्तम नगर विधानसभा सीट से विधायक बने हैं. उन्होंने आप उम्मीदवार पोश बाल्यान को 29740 वोट से हराया था. पवन शर्मा को 103613, जबकि आप उम्मीदवार को 73873  वोट मिले. पवन शर्मा की छवि एक शिक्षित और जनहित में सक्रिय नेता की बनी हुई है. युवाओं में उनकी अच्छी खासी पकड़ है और पार्टी उन्हें एक नए चेहरे के रूप में पेश कर सकती है. मूलरूप से हरियाणा के पवन शर्मा बचपन से ही उनके परिवार में संघ की विचारधारा रची-बसी थी. उनके पिता आर.डी. शर्मा संघ के समर्पित स्वयंसेवक थे. आपातकाल के दौरान जेल भी गए थे. पिता के संघर्षों को देखकर पवन शर्मा ने भी समाज सेवा का संकल्प लिया और संघ की गतिविधियों में सक्रिय हो गए.

पवन शर्मा का राजनीति में पदार्पण

राजनीतिक जीवन की बात करें तो 1989 में दिल्ली में उन्होंने राजनीति में कदम रखा. इसके साथ ही संघ से जुड़कर अपने संगठनात्मक कौशल को निखारा. 2013 में उत्तम नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. उनकी छवि एक जमीनी नेता की बनी, जो जनता की समस्याओं को सुनता और हल करता है. साथ ही पवन शर्मा का सामाजिक योगदान भी उल्लेखनीय है. शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्होंने कई पहल की हैं. उनका मानना है कि राजनीति केवल सत्ता का साधन नहीं, बल्कि समाज सेवा का जरिया है. आगामी चुनावों में भाजपा उन्हें एक ऐसे चेहरे के रूप में पेश कर सकती है जो दिल्ली की पारंपरिक राजनीति में एक नई ऊर्जा ला सके.

युवाओं की पहली पसंद है कपिल मिश्रा

अब बात करते हैं करावल नगर सीट से विजयी विधायक कपिल मिश्रा की. इस बार उन्हें करावल नगर सीट से 5 बार विधायक रह चुके मोहन सिंह बिष्ट की जगह टिकट दिया गया था. कपिल ने आप उम्मीदवार नितिन त्यागी को 23,355 वोटों से हराया. कपिल मिश्रा को 1,07,367, जबकि नितिन त्यागी को 84,012 वोट मिले. कपिल मिश्रा की छवि एक पढ़े-लिखे और जनसेवा में सक्रिय नेता की है. कपिल दिल्ली दंगे के दौरान तेजी से चर्चा में आए थे. दिल्ली में जन्मे कपिल मिश्रा के पिता रामेश्वर मिश्रा समाजवादी विचारक और लेखक रहे हैं. जबकि माता अन्नपूर्णा मिश्रा पूर्वी दिल्ली की मेयर रह चुकी हैं.

AAP से शुरू की थी राजनीतिक यात्रा

2015 में आम आदमी पार्टी (आप) से राजनीति की शुरुआत की और करावल नगर से विधायक बने. शुरुआती दिनों में उन्हें जल संसाधन मंत्री बनाया गया, लेकिन बाद में पार्टी से मतभेद के चलते उन्हें पद से हटा दिया गया. इसके बाद उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाते हुए अरविंद केजरीवाल की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. 2019 में कपिल मिश्रा भाजपा में शामिल हुए और अपनी बेबाक शैली से चर्चित हो गए. दिल्ली में युवाओं और मध्यमवर्गीय परिवारों के बीच उनकी अच्छी पकड़ है. 2023 में उन्हें दिल्ली भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया. उनकी आक्रामक शैली और स्पष्ट विचारधारा भाजपा की रणनीति के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है.

संघ की भूमिका और चुनावी रणनीति

सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) दिल्ली चुनाव में भाजपा की मजबूत नींव तैयार कर रहा है. संघ की रणनीति में ऐसे चेहरे शामिल करना है जो न केवल संगठन को मजबूत करें, बल्कि जनभावनाओं को भी समझ सकें. पवन शर्मा और कपिल मिश्रा दोनों ही इस कसौटी पर खरे उतरते हैं. एक ओर जहां पवन शर्मा की छवि संयमित और सेवा भाव वाली है, वहीं कपिल मिश्रा का तेजतर्रार और आक्रामक रवैया पार्टी को एक नई धार दे सकता है. सूत्रों की मानें तो भाजपा नेतृत्व इन दोनों नेताओं को आगामी चुनाव में प्रमुख चेहरों के रूप में प्रस्तुत कर सकता है. पार्टी की योजना दिल्ली की राजनीति में एक नया अध्याय लिखने की है, जहां युवाओं को जोड़ने और पारंपरिक वोट बैंक को बनाए रखने की चुनौती है.

जनता की प्रतिक्रिया और भविष्य की राह

अगर दिल्ली की जनता की मानें तो वे दिल्ली में योगी आदित्यनाथ जैसा मजबूत सीएम चाहते हैं. पवन शर्मा की शैक्षणिक योजनाएं और सामाजिक कार्यक्रम इस दिशा में मददगार साबित हो सकते हैं. वहीं, कपिल मिश्रा के मुखर और स्पष्ट वक्तव्यों से भाजपा को विपक्ष को घेरने में मदद मिलेगी. संघ की नर्सरी से निकले ये दो चेहरे न सिर्फ भाजपा को नई दिशा देंगे, बल्कि दिल्ली की राजनीति को भी नई धार देंगे. अब देखना यह है कि भाजपा इन दोनों में किसे राजधानी की बागडोर सौंपती है.

संघ अब तक कई मजबूत सीएम चेहरे दे चुका है

उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत, झारखंड में सीएम रह चुके रघुबर दास की जड़ें संघ से जुड़ी है. हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर भी संघ के चेहरे थे और नायब सिंह सैनी का भी संघ से जुड़ाव है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
REC Limited honored as 'Nodal Agency of the Year' at Bharat Electricity-Powering India Awards 2024

भारत इलेक्ट्रिसिटी-पॉवरिंग इंडिया अवार्ड्स 2024 में ‘वर्ष की नोडल एजेंसी’ के रूप में सम्मानित हुई आरईसी लिमिटेड

September 6, 2024
उत्तराखंड में पलायन

उत्तराखंड : पहाड़ों की अनकही कहानी – धरातल की स्थिति, जनता की पीड़ा और सरकार के दावों का सच !

July 2, 2025

मुख्यमंत्री ने किया मिशन सिलक्यारा नाटक का अवलोकन

March 3, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैंसर की 137 सस्ती दवाओं का लाभ मरीजों को मिल रहा है या नहीं? NPPA ने राज्यों से मांगी रिपोर्ट
  • यूपी चुनाव: मैदान में उतरेंगे अमित शाह, बनाएंगे जीत की रणनीति
  • ब्रह्मोस से हल्की नई सुपरसोनिक मिसाइल बना रहा DRDO, सुखोई 30MKI से होगी लॉन्च

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.