Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

यूक्रेन पर रूस का ड्रोन अटैक, क्या फिर दोहराएगा 1986 का काला इतिहास?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 15, 2025
in विश्व
A A
drone
19
SHARES
623
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: यूक्रेन (Ukraine) के चेर्नोबिल (Chernobyl) न्यूक्लियर प्लांट पर रूस (Russia) ने बड़ा ड्रोन हमला किया है. यह वही जगह है जहां 1986 में दुनिया की सबसे खतरनाक परमाणु दुर्घटना हुई थी. ताजा हमले में न्यूक्लियर पावर प्लांट के रेडिएशन शेल्टर को नुकसान हुआ है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि इस हमले से जानलेवा रेडिएशन फैलने का खतरा बढ़ गया है. चेर्नोबिल पहले ही संवेदनशील था.. अब इस हमले ने चिंता और बढ़ा दी है.

1986 की सबसे बड़ी परमाणु त्रासदी

इन्हें भी पढ़े

bpcl gas cylinder

मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं

June 26, 2026
weapons

दुनिया को हथियार देने वाले टॉप-5 देश, क्या इजराइल इन्हें पीछे छोड़ पाएगा?

June 25, 2026
Amazon joins hands with PM Modi

अमेजन ने मिलाया पीएम मोदी से हाथ, भारत में अरबों का निवेश करेगी कंपनी

June 25, 2026
india-us trade deal

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता!

June 22, 2026
Load More

चेर्नोबिल प्लांट में 1986 में हुए विस्फोट ने लाखों लोगों की जिंदगी बदल दी थी. उस हादसे में रेडिएशन के कारण हजारों लोग बीमार हो गए और यह इलाका लंबे समय के लिए रहने लायक नहीं रहा. तब से इस प्लांट के रिएक्टर को एक खास सुरक्षा ढांचे से ढका गया ताकि रेडिएशन न फैले. लेकिन अब रूस के हमले ने इस सुरक्षा ढांचे को कमजोर कर दिया है.

ड्रोन हमले से लगी आग

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि रूसी ड्रोन ने न्यूक्लियर पावर प्लांट के रेडिएशन शेल्टर पर हमला किया. इस हमले में धमाका हुआ और आग लग गई. हालांकि आग पर काबू पा लिया गया लेकिन इस हमले से संरचनात्मक नुकसान हुआ है. जिससे रेडिएशन रिसाव की आशंका बनी हुई है. विशेषज्ञ लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.

अंतरराष्ट्रीय एजेंसी की पुष्टि

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने इस हमले की पुष्टि की है. एजेंसी के मुताबिक 13-14 फरवरी की रात को चेर्नोबिल के रिएक्टर 4 के पास जोरदार धमाका हुआ. रिपोर्ट के अनुसार रूसी ड्रोन ने न्यू सेफ कन्फाइनमेंट की छत को नुकसान पहुंचाया. जो रेडियोधर्मी अवशेषों को सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया था.

क्या रेडिएशन का खतरा बढ़ गया है?

IAEA का कहना है कि अभी तक रेडिएशन का स्तर सामान्य है और कोई बड़ा रिसाव नहीं हुआ है. लेकिन वैज्ञानिक लगातार हालात पर नजर रख रहे हैं. अगर संरचनात्मक क्षति और बढ़ी तो रेडिएशन का खतरा गंभीर हो सकता है.

दुनिया भर में चिंता

इस हमले ने दुनिया को फिर से चेर्नोबिल की त्रासदी की याद दिला दी है. पहले से ही रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण हालात बिगड़ रहे हैं. अब इस हमले ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर विकिरण फैला तो इसका असर सिर्फ यूक्रेन ही नहीं बल्कि आसपास के देशों पर भी होगा.

आगे क्या होगा?

IAEA और यूक्रेनी अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. दुनिया के कई देशों ने इस हमले की निंदा की है और रूस को चेतावनी दी है कि परमाणु स्थलों को निशाना न बनाए. आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है. चेर्नोबिल पर यह हमला एक खतरनाक संकेत है. दुनिया पहले ही एक बड़ी परमाणु त्रासदी देख चुकी है और अगर इस बार रेडिएशन फैला तो यह वैश्विक संकट बन सकता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
दुकान

कैसा ये सरकारी फ़रमान…नाम बताओ दुकान लगाओ!

July 19, 2024

हारी हुई सीटों पर भाजपा की प्लानिंग

October 13, 2022

झंडेवाला देवी मंदिर में वासंतिक नवरात्र आरंभ

March 22, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं
  • राम मंदिर दान राशि गड़बड़ी मामले में पहली बड़ी कार्रवाई, 8 लोगों पर FIR दर्ज
  • केतन हत्याकांड: मंगेतर सिया और कथित प्रेमी चेतन आमने-सामने, जांच में नया मोड़!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.