Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

स्मार्टफोन 3-4 साल में स्लो क्यों होने लगता है? क्या नया फोन खरीदना जरूरी है?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 14, 2026
in गैजेट्स
A A
Mobile data
21
SHARES
687
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जरा सोचिए, आपने अपनी मेहनत की कमाई से एक महंगा स्मार्टफोन खरीदा. नया फोन हाथ में आते ही उसकी तेज स्पीड ने आपका दिल खुश कर दिया. ऐप्स पलक झपकते खुलते थे, कैमरे से तुरंत फोटो खींच जाती थी और गेम खेलते समय भी कोई परेशानी नहीं होती थी. लेकिन कुछ साल बीतते ही वही फोन परेशान करने लगा है. अब ऐप खुलने में वक्त लगता है, जरूरी काम करते समय स्क्रीन अटक जाती है और मैसेज टाइप करते हुए भी फोन देर से जवाब देता है. जिस फोन को कभी चलाने में मजा आता था, अब उसी पर काम करते हुए चिढ़ होने लगी है.

ऐसे में मन में सवाल उठता है कि आखिर फोन की रफ्तार अचानक कम कैसे हो गई? क्या अब नया फोन खरीदना ही एकमात्र रास्ता है. चलिए आपको एक-एक करके आपके मन के इन सभी सवालों का जवाब देते हैं और आपको यह भी बताते हैं कि क्या नया फोन खरीदना ही आपके लिए एकमात्र रास्ता है.

इन्हें भी पढ़े

BSNL

BSNL का फ्रीडम ऑफर फिर हुआ एक्सटेंड, 1 रुपये में SIM कार्ड समेत कई बेनिफिट्स

November 12, 2026
Internet

इंटरनेट पर मंडरा रहा बड़ा खतरा! Google, OpenAI, Amazon सब अलर्ट

October 24, 2026
whatsapp

फोन से निकला सिम तो WhatsApp नहीं चलेगा? समझें पूरा खेल क्या है

October 23, 2026
Mobile data

डेटा चोरी का डर होगा खत्म, अपने स्मार्टफोन में आज ही बदलें ये पांच जरूरी सेटिंग्स!

October 19, 2026
Load More

नए ऐप्स के सामने पुराना फोन लगता है स्लो

याद कीजिए, जब आपने अपना फोन खरीदा था, तब उसमें मौजूद ऐप्स कितनी आसानी से चलते थे. लेकिन क्या आपने ध्यान दिया है कि समय के साथ वही ऐप्स कितने बदल गए हैं? अब उनमें नए फीचर, बेहतर डिजाइन और कई तरह की सुविधाएं जुड़ चुकी हैं.

इन नए फीचर्स को चलाने के लिए फोन के प्रोसेसर और रैम को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. लेकिन आपके फोन का हार्डवेयर तो वही पुराना है. ऐसे में जब आप कोई नया गेम खेलते हैं या वीडियो एडिटिंग और सोशल मीडिया जैसे ऐप्स इस्तेमाल करते हैं, तो फोन पर दबाव बढ़ जाता है. यही वजह है कि पहले जो ऐप पलक झपकते खुल जाता था, अब उसे खुलने में कई सेकंड लग सकते हैं.

फोन की स्टोरेज भरते ही बढ़ने लगती है परेशानी

फोन खरीदने के बाद हम उसमें फोटो, वीडियो और ऐप्स डाउनलोड करते चले जाते हैं. कभी किसी शादी की हजारों तस्वीरें, तो कभी दोस्तों के भेजे वीडियो और व्हाट्सऐप की चैट. धीरे-धीरे फोन की स्टोरेज भरने लगती है और हमें पता भी नहीं चलता.

शुरुआत में फोन में काफी जगह होती है, इसलिए सब कुछ आसानी से चलता है. लेकिन जब स्टोरेज लगभग भर जाती है, तो फोन को नया डेटा सेव करने और अपने जरूरी काम करने के लिए कम जगह मिलती है. इसका असर ऐप्स खोलने और फोन के सामान्य इस्तेमाल पर भी पड़ सकता है. इसलिए अगर आपका फोन बार-बार अटक रहा है, तो एक बार उसकी स्टोरेज जरूर चेक करें.

बैटरी कमजोर होते ही फोन की पावर भी पड़ सकती है कम

स्मार्टफोन की बैटरी भी हमेशा जवान नहीं रहती…. जिस बैटरी के दम पर आपका फोन पूरे दिन आराम से चलता था, कुछ साल बाद वही जल्दी जवाब देने लगती है. इसकी वजह है बार-बार चार्ज और डिस्चार्ज होना. ऐसा होने से समय के साथ बैटरी की क्षमता कम होती जाती है.

अब परेशानी सिर्फ इतनी नहीं है कि फोन की बैटरी जल्दी खत्म होने लगी है. कुछ स्मार्टफोन में बैटरी कमजोर होने पर प्रोसेसर की स्पीड भी कम की जा सकती है. ऐसा इसलिए होता है ताकि फोन अचानक बंद न हो जाए. यानी अगर आपका पुराना फोन पहले के मुकाबले धीमा हो गया है और बैटरी भी जल्दी खत्म होती है, तो इसकी जांच करवाना फायदेमंद हो सकता है.

फोन गर्म होते ही प्रोसेसर की रफ्तार पर लग जाता है ब्रेक

क्या आपने कभी गौर किया है कि लगातार गेम खेलने या वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद आपका फोन काफी गर्म हो जाता है? कई बार चार्जिंग के दौरान भी ऐसा होता है. दरअसल, फोन के अंदर एक खास सिस्टम होता है, जो तापमान बहुत ज्यादा बढ़ने पर प्रोसेसर की स्पीड कम कर देता है. इसे थर्मल थ्रॉटलिंग कहा जाता है.

ऐसा फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए किया जाता है. लेकिन जब प्रोसेसर अपनी पूरी ताकत से काम नहीं कर पाता, तो ऐप्स खुलने में देर लगती है और गेम खेलते समय भी रुकावट आने लगती है. अगर आपका फोन बार-बार गर्म होता है, तो उसे कुछ देर आराम देना जरूरी है.

नए सॉफ्टवेयर अपडेट पुराने फोन पर पड़ सकते हैं भारी

फोन में अपडेट आने पर हम अक्सर बिना सोचे उसे डाउनलोड कर लेते हैं. आखिर नए फीचर और बेहतर सुरक्षा किसे पसंद नहीं होगी. लेकिन हर नया अपडेट पुराने फोन के लिए फायदेमंद ही हो, ऐसा जरूरी नहीं है.

समय के साथ ऑपरेटिंग सिस्टम में नए फीचर जुड़ते हैं और उन्हें चलाने के लिए ज्यादा रैम और प्रोसेसर पावर की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में पुराने हार्डवेयर वाला फोन पहले जैसी तेजी नहीं दिखा पाता. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर अपडेट फोन को धीमा कर देता है. कई अपडेट पुराने बग ठीक करके फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस को बेहतर भी बनाते हैं.

फोन की इंटरनल स्टोरेज भी समय के साथ हो सकती है इफेक्ट

हम अक्सर सोचते हैं कि फोन की स्टोरेज में बस फोटो और वीडियो सेव होते हैं, लेकिन इसका काम इससे कहीं ज्यादा है. जब भी आप कोई ऐप खोलते हैं, फोटो खींचते हैं या फाइल डाउनलोड करते हैं, तो फोन की इंटरनल स्टोरेज पर डेटा सेव और डिलीट होता रहता है.

सालों तक लगातार इस्तेमाल होने से इसकी परफॉर्मेंस भी प्रभावित हो सकती है. हालांकि, सिर्फ 3-4 साल पुराना होने से हर फोन की स्टोरेज खराब नहीं होती. लेकिन अगर इसमें कोई परेशानी आने लगे, तो ऐप्स खुलने, फाइल सेव होने और फोन के दूसरे कामों में देरी हो सकती है.

नया फोन खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान तरीके

अब सवाल आता है कि अगर आपका फोन भी धीमा हो गया है, तो क्या हर बार नया फोन खरीदना ही एकमात्र रास्ता है? बिल्कुल नहीं, कुछ छोटी-छोटी आदतें बदलकर आप अपने फोन की परफॉर्मेंस बेहतर कर सकते हैं.

हर बार फोन पुराना नहीं, आपकी देखभाल भी हो सकती है वजह

कुल मिलाकर, स्मार्टफोन का 3-4 साल बाद धीमा होना किसी एक वजह से नहीं होता. नए ऐप्स की बढ़ती जरूरतें, फोन की भरती स्टोरेज, कमजोर होती बैटरी, बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स और सॉफ्टवेयर अपडेट जैसी कई चीजें मिलकर इसकी स्पीड पर असर डालती हैं.

इसलिए अगली बार जब आपका फोन अटकने लगे, तो तुरंत नया फोन खरीदने का मन न बनाएं. पहले इन वजहों को समझें और जरूरी बदलाव करके देखें. हो सकता है कि आपका पुराना साथी अभी भी आपका साथ देने के लिए तैयार हो, बस उसे थोड़ी देखभाल की जरूरत हो.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
General Upendra Dwivedi

विश्व नई चुनौतियों का सामना कर रहा है : जनरल उपेंद्र द्विवेदी

March 17, 2025
China Space Agency

स्पेस में US को पीछे छोड़ने जा रहा चीन! हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

June 4, 2023
india-us trade deal

टैरिफ के बावजूद आर्थिक क्षेत्र में अमेरिका से आगे निकलता शेष विश्व

January 30, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • वर्ल्ड कप विजेता सूर्यकुमार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव? वायरल पोस्ट ने मचाई हलचल
  • स्मार्टफोन 3-4 साल में स्लो क्यों होने लगता है? क्या नया फोन खरीदना जरूरी है?
  • PM मोदी की मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ हुई लंबी बैठक, जानें क्या चर्चा हुई?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.