Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

कौन हैं मनन मिश्रा? जो लगातार 7वीं बार बने BCI अध्यक्ष

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 2, 2025
in राष्ट्रीय
A A
Manan Mishra
16
SHARES
524
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा को लगातार 7वीं बार बीसीआई (बार काउंसिल ऑफ इंडिया का अध्यक्ष चुना गया है। वो निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। मनन मिश्रा बिहार से राज्यसभा सदस्य हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उनके नाम बिहार राज्य बार काउंसिल का चुनाव लगातार 7वीं बार जीतने का रिकॉर्ड है। पिछले साल वह बिहार से बीसीआई के सदस्य के रूप में निर्विरोध चुने गए थे। वहीं, इस उपलब्धि के साथ ही वे लगातार 7वीं बार बीसीआई के अध्यक्ष बन गए हैं। यह एक नया रिकॉर्ड है।

इन्हें भी पढ़े

cyber

BRICS समिट के बीच साइबर अटैक का खतरा? दिल्ली पुलिस जारी की एडवाइजरी

September 11, 2026
brics summit

भारत, चीन, रूस ले आए डॉलर का तोड़; क्या है BRICS का नया पेमेंट प्लान?

September 11, 2026
Prince Rahim Aga Khan V

कौन हैं प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, जिनकी भारत दौरे में काफी चर्चा हो रही?

September 11, 2026
brics delhi

ब्रिक्स क्या है और इसमें कौन-कौन से देश शामिल हैं? दुनिया की नजरें भारत पर

September 11, 2026
Load More

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बीच बार काउंसिल ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष पद के लिए दौड़ जारी है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के एस प्रभाकरन और दिल्ली के वेद प्रकाश शर्मा इस पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इस महत्वपूर्ण पद के लिए चुनाव आज हो रहा है। प्रोटोकॉल के अनुसार, कार्यकारी समिति के सदस्यों का चयन नए चुने गए अध्यक्ष के नेतृत्व में किया जाएगा।

कौन हैं मनन मिश्रा?

मनन कुमार मिश्रा का जन्म बिहार के गोपालगंज जिले में कुचायकोट प्रखंड के तिवारी खरेया गांव में हुआ था। इनकी स्कूली शिक्षा गोपालगंज जिले में ही हुई। इसके बाद इन्होंने साल 1980 में पटना लॉ कॉलेज से वकालत की डिग्री हासिल की। ​​ये अपने बैच के गोल्ड मेडलिस्ट थे। उन्होंने गोपालगंज सिविल कोर्ट से वकालत की शुरुआत की। इसके एक साल बाद 1982 में पटना हाईकोर्ट में बतौर वकील प्रैक्टिस शुरू की थी।

मनन कुमार मिश्रा सबसे पहले 1989 में बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य बने। इसी बीच 2007 में उन्हें वरीय अधिवक्ता बनाया गया। 2010 में पहली बार ये बीसीआई में स्टेट बार काउंसिल के प्रतिनिधि चुने गए। इसके बाद ये सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। जहां लंबे समय तक वकालत करने के बाद 9 नवंबर 2014 को वह बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन बने। तब से ये इस पद पर काबिज हैं।

कई पार्टियों में रहने के बाद अब भाजपा से सांसद

वकील होने के नाते मनन कुमार मिश्रा का राजनीति की ओर भी गहरा झुकाव है। उन्होंने सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। हालांकि, वह ज्यादा दिनों तक मायावती की पार्टी के साथ नहीं रह सके। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने 2010 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद 2014 में वह बीजेपी में शामिल हो गए।

कई दिग्गजों को पछाड़ कर राज्यसभा पहुंचे

लगभग एक दशक तक बीजेपी में रहने के बाद मनन कुमार मिश्रा को पिछले साल राज्यसभा भेजा गया। मनन कुमार मिश्रा धीरे-धीरे बिहार बीजेपी में एक बड़े ब्राह्मण चेहरे के रूप में उभरे। पिछले साल हुए राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें बिहार से राज्यसभा सांसद बनाया। बीजेपी ने दो में से एक सीट जेडीयू को दे दी, जबकि मनन कुमार मिश्रा आरके सिंह और शाहनवाज हुसैन जैसे कई दिग्गज नेताओं को पछाड़ राज्यसभा सांसद बने।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
chirag paswan

चिराग पासवान का सियासी दांव… बिहार फर्स्ट, NDA की ताकत, 2025 में बड़ा प्लान !

June 2, 2025
RSS

संघ द्वारा चलाए जा रहे पंच परिवर्तन कार्यक्रम से संभव है सामाजिक परिवर्तन

March 7, 2026
Nitish Kumar

बिहार के बदले सियासी समीकरण और नीतीश के बयान वायरल क्यों?

January 29, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में हैट्रिक के लिए नितिन नवीन की फील्डिंग, हारी सीटों पर जीत का प्लान
  • आपदा से निपटने दिल्ली सरकार बनाएगी अपना फोर्स!
  • BRICS समिट के बीच साइबर अटैक का खतरा? दिल्ली पुलिस जारी की एडवाइजरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.