Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली: जिसका डर था वही हुआ, बार-बार की यह गलती तो भुगतोगे अंजाम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 11, 2025
in दिल्ली
A A
challaned
19
SHARES
623
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आपको अब और सतर्क रहने की जरूरत है. सतर्क आपको गाड़ी चलाने को लेकर रहना है. जी हां, बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ना आपके लिए मुसीबत का सबब बन सकता है.  जी हां, अगर आप बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द हो सकता है. इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शिफारिश कर दी है. अब दिल्ली परिवहन विभाग की मंजूरी का इंतजार है.

दरअसल, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को उन आदतन ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की है, जिन्होंने मोटर वाहन (एमवी) अधिनियम की धारा 184 और 185 के तहत आने वाले तीन या अधिक गंभीर ट्रैफिक उल्लंघन किए हैं. यह जानकारी दिल्ली परिवहन विभाग को भेजे गए एक पत्र के मुताबिक है.

इन्हें भी पढ़े

cm rekha gupta

दिल्ली में बनेगा अपना SDRF, आपदाओं से निपटने के लिए तैयार होगी 1100 जवानों की स्पेशल बटालियन

September 10, 2026
brics delhi

BRICS सम्मेलन: सुरक्षा का अभेद्य किला बना दिल्ली, सुरक्षा एजेंसियों ने तैयार किया ‘सुपर प्लान’

September 10, 2026
दिल्ली नगर निगम

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा अभियान, 12 जोन में खतरनाक इमारतों पर कार्रवाई

September 10, 2026
Satya Niketan incident

सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में बड़ा एक्शन, सभी PG-हॉस्टलों की होगी सुरक्षा जांच!

September 9, 2026
Load More

और किनकी बढ़ेगी मुसीबत

एचटी की खबर के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वाले एक सीनियर ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने परिवहन विभाग से उन मोटर चालकों के लाइसेंस रद्द करने का भी अनुरोध किया है, जिन पर राष्ट्रीय राजधानी में पांच बार ट्रैफिक नियमों के अन्य उल्लंघन के लिए मुकदमा चलाया गया है.

क्यों लिया यह फैसला

विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) अजय चौधरी ने कहा कि बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के लिए परिवहन विभाग की मंजूदी मांगने का फैसला ट्रैफिक चालान को देखते हुए लिया गया. इन चालानों से पता चलता है कि ऐसे आदतन उल्लंघन करने वालों की संख्या लाखों में है. साथ ही, सड़क दुर्घटना के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि इस तरह की कई दुर्घटनाएं ट्रैफिक उल्लंघन के कारण हुईं, जैसे शराब पीकर गाड़ी चलाना, ट्रैफिक के विपरीत दिशा में गाड़ी चलाना, तेज गति और लाल बत्ती पार करना.

कब भेजा गया पत्र

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का यह अनुरोध पत्र 20 दिसंबर को दिल्ली परिवहन विभाग के सचिव-सह-आयुक्त को भेजा गया था. दो सीनियर ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन विभाग ने ट्रैफिक पुलिस की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है. इसके अधिकारी शहर में घातक और सामान्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से कठोर कार्रवाई को लागू करने के लिए दिशानिर्देश तैयार करने की प्रक्रिया में हैं.

दिल्ली में एक्सीडेंट्स का हाल

ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, 15 दिसंबर 2024 तक 1,398 घातक दुर्घटनाओं सहित 5,416 सड़क दुर्घटनाओं में 1,431 लोगों की मौत हुई और 5,030 अन्य घायल हुए. बताया जा रहा है कि बहुत परिवहन विभाग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सिफारिशों को लागू कर सकता है. इसके लागू होते ही ट्रैफिक पुलिस लाइसेंस को रद्द करने के लिए बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों का विवरण उन्हें भेजना शुरू कर देगी.

कौन-कौन से ट्रैफिक उल्लंघन पड़ेंगे भारी?

  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट के अनुसार, एमवी एक्ट की धारा 184 खतरनाक ड्राइविंग के लिए दंड से संबंधित है और इसके तहत सात अलग-अलग उल्लंघन आते हैं.
  • स्टॉप सिग्नल का उल्लंघन
  • लाल बत्ती पार करना
  • गलत तरीके से पास करना या अन्य वाहनों को ओवरटेक करना
  • माल वाहन पर सवारी ले जाना-

ड्राइविंग करते समय हैंड-हेल्ड संचार उपकरणों का उपयोग

  • खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाना
  • यातायात के अधिकृत प्रवाह के विरुद्ध गाड़ी चलाना.
  • एमवी एक्ट की धारा 185 में शराब पीकर गाड़ी चलाना शामिल है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Rural Development Minister

ग्राम्य विकास मंत्री ने आवासविहीन पात्र परिवारों को सूची में सम्मिलित किए जाने का किया अनुरोध

September 16, 2023

इस बार बीजेपी का पलड़ा बहुत भारी, 2018 में कितनी सच हुई थी भविष्यवाणी?

November 26, 2023
सांसद सयोनी घोष

NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक में पहली बार शामिल हुए NCPI सांसद, संसद की रणनीति और FTAs पर हुई चर्चा

July 28, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जी-7 देशों की अर्थव्यवस्था हलकान… BRICS नया सुल्तान
  • उत्तराखंड में कैसे हैट्रिक लगाएगी बीजेपी? नितिन नवीन ने बताया प्लान
  • बिहार कांग्रेस के 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, जानिए मामला

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.