Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों लगा दी इन देशों के नागरिकों की एंट्री पर रोक?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 16, 2025
in विश्व
A A
trump
16
SHARES
524
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप कई बड़े फैसले का ऐलान कर चुके हैं। अब ट्रंप प्रशासन कई देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री पर बैन लगाने की तैयारी में है। इन देशों में अफगानिस्तान, ईरान, सीरिया, क्यूबा और उत्तर कोरिया जैसे देश भी शामिल हैं।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अमेरिकी प्रशासन 41 देशों के नागरिकों के लिए वीजा निलंबन पर विचार कर रहा है। इस रिपोर्ट में यह भी जिक्र किया गया है कि इन देशों को तीन अलग-अलग समूहों में वर्गीकृत किया गया है और उन पर वीजा नीति को लेकर नए कदम उठाए जा सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े

donald trump

आधी कीमत पर बिकेगा पेट्रोल-डीजल? ट्रंप ने किया क्रूड ऑयल सस्ता करने का वादा

September 8, 2026
Starlink

भारत में Starlink से बदलेगा TV और इंटरनेट का खेल?

September 8, 2026
Consecration ceremony at the first BAPS Hindu temple in Paris

फ्रांस की धरती पर सनातन का परचम, पेरिस में BAPS के पहले हिंदू मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

September 6, 2026
india europe trade deal

चीन से व्यापार पर पीएम मोदी ने हमें चेतावनी दी थी, यूरोप को हुआ भूल का एहसास

September 5, 2026
Load More

पहले समूह में पूर्ण वीजा निलंबन

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले समूह में 10 देशों का नाम शामिल है, जिनका वीजा पूरी तरह से निलंबित करने का प्रस्ताव है। इन देशों में अफगानिस्तान, ईरान, सीरिया, क्यूबा और उत्तर कोरिया जैसे देशों का नाम शामिल है। इन देशों के नागरिकों को अमेरिकी वीजा प्राप्त करने में कोई भी सुविधा नहीं दी जाएगी।

दूसरे समूह में आंशिक वीजा निलंबन

दूसरे समूह में पांच देशों को रखा गया है, जिनमें इरीट्रिया, हैती, लाओस, म्यांमार और दक्षिण सूडान शामिल हैं। इन देशों के नागरिकों के लिए अमेरिकी वीजा की प्रक्रिया में आंशिक निलंबन लागू होगा। इसका असर पर्यटक और छात्र वीजा के साथ-साथ कुछ अन्य प्रकार के आप्रवासी वीजा पर भी पड़ेगा, लेकिन कुछ अपवादों के तहत वीजा जारी किए जा सकते हैं।

तीसरे समूह में आंशिक वीजा रोक

तीसरे समूह में कुल 26 देशों को रखा गया है, जिनमें पाकिस्तान, भूटान और म्यांमार जैसे देशों का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। इन देशों के लिए अमेरिकी वीजा पर आंशिक रूप से रोक लगाने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, इन देशों की सरकारों को 60 दिनों का समय दिया जाएगा, ताकि वे कमियों को दूर कर सकें।

क्यों जारी किया ये आदेश?

यह प्रस्ताव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से 20 जनवरी को जारी किए गए एक कार्यकारी आदेश के तहत है। इस आदेश में कहा गया था कि राष्ट्रीय सुरक्षा खतरों का पता लगाने के लिए अमेरिका में प्रवेश चाहने वाले किसी भी विदेशी की गहन सुरक्षा जांच की आवश्यकता होगी। आदेश में यह भी कहा गया था कि विभिन्न अमेरिकी कैबिनेट सदस्य 21 मार्च तक उन देशों की सूची तैयार करेंगे, जिनसे यात्रा पूरी तरह या आंशिक रूप से निलंबित की जानी चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
tariff war

डॉलर की कमजोरी… ट्रंप के लिए निर्यात का वरदान, मुद्रास्फीति, वैश्विक विश्वास का जोखिम !

June 4, 2025
शराब ठेका

आबकारी नियमों की उड़ रही धज्जियां, समय से पहले खुलेआम बिक रही शराब

May 13, 2025
पंजाब में लगातार पेपर लीक

पंजाब में लगातार पेपर लीक के मामलों से उठे सवाल, युवाओं ने पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग की

July 30, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जी-7 देशों की अर्थव्यवस्था हलकान… BRICS नया सुल्तान
  • उत्तराखंड में कैसे हैट्रिक लगाएगी बीजेपी? नितिन नवीन ने बताया प्लान
  • बिहार कांग्रेस के 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, जानिए मामला

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.