Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

पहले किया मर्डर, फिर लाश को ड्रम में भरा..कितने हुए डरावने हत्याकांड?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 20, 2025
in जुर्म, राज्य
A A
dead body was put into a drum
23
SHARES
752
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

स्पेशल डेस्क/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मेरठ से सकते में डाल देने वाली हत्या का एक मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि शहर के सौरभ राजपूत नाम के एक व्यक्ति की हत्या, उसकी पत्नी ने अपने बॉय फ़्रैंड के साथ मिलकर कर दी।

सौरभ राजपूत को अपनी पत्नी के जन्मदिन के मौके पर लंदन से यहां अपने घर लौटा तो उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसकी जीवनसाथी मुस्कान रस्तोगी ने उसकी हत्या की साजिश रची हुई है। हालांकि, यह पहला कांड नहीं है। श्रद्धा वॉकर से लेकर महालक्ष्मी तक ऐसे कई हत्याकांड हैं और अवैध संबंधों के चलते अपने रिश्ते,परिवार,समाज सबको शर्मसार तो करते ही हैं साथ ही रिश्तों का भी क़त्ल कर देते हैं जिनकी कहानी भुलाई नहीं जा सकती। ऐसे ही डरावने हत्याकांडों पर आधारित एग्जीक्यूटिव एडिटर प्रकाश मेहरा की रिसर्च, विश्‍लेषण और खास रिपोर्ट सिलसिलेवार जानकारी वे कौन-कौन से हत्याकांड थे?

इन्हें भी पढ़े

teacher

बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

August 16, 2026
divyastra mk3

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान

August 16, 2026
गन्ने की खेती

गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

August 16, 2026
vimal elaichi ad

विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?

August 16, 2026
Load More
सौरभ राजपूत हत्याकांड
सौरभ राजपूत हत्याकांड

सौरभ राजपूत हत्याकांड

मेरठ का सौरभ राजपूत हत्याकांड की चर्चा पूरी दुनिया में है। सौरभ को पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं लाश को सीमेंट के साथ मिलाकर एक ड्रम में छिपा दिया। पुलिस को लाश निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सौरभ मर्चेंट नेवी में था।

श्रद्धा मर्डर
श्रद्धा वॉकर हत्याकांड

श्रद्धा वॉकर हत्याकांड

मई 2022 में श्रद्धा वालकर की उसके ‘लिव-इन पार्टनर’ आफताब अमीन पूनावाला ने दिल्ली स्थित उसके फ्लैट में कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पूनावाला ने श्रद्धा के शरीर के कथित तौर पर कई टुकड़े किए और उन्हें एक रेफ्रिजरेटर में भर दिया। इसके बाद उसने शव के टुकड़ों को राष्ट्रीय राजधानी में अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाया, ताकि उसकी पहचान न हो सके।

हिमानी नरवाल हत्याकांड
हिमानी नरवाल हत्याकांड

हिमानी नरवाल हत्याकांड

हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की लाश एक सूटकेस में मिली थी। पुलिस का कहना था कि हत्या मोबाइल फोन चार्जर के केबल से गला घोंटकर की गई थी। पुलिस ने इस मामले में 30 साल के सचिन को गिरफ्तार किया था। खबरें थीं कि दोनों रिलेशन में थे, लेकिन हिमानी की तरफ से ब्लैकमेल किए जाने के बाद उसने यह कदम उठाया था।

निक्की यादव हत्याकांड
निक्की यादव हत्याकांड

निक्की यादव हत्याकांड

फरवरी 2023 में निक्की यादव की कथित तौर पर हत्या लिव इन पार्टनर साहिल गहलोत ने कर दी थी। इसके बाद लाश को पश्चिम दिल्ली को मितरांव गांव स्थित एक ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया गया था। कहा जा रहा था कि निक्की ने साहिल पर शादी का दवाब बनाया था और यह वारदात की वजह बनी। जबकि, साहिल ने इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दूसरी लड़की से शादी कर ली थी।

महालक्ष्मी हत्याकांड बैंगलोर
महालक्ष्मी हत्याकांड बैंगलोर

महालक्ष्मी हत्याकांड

29 साल की सेल्सवुमन महालक्ष्मी की लाश सितंबर 2023 को बेंगलुरु स्थित एक अपार्टमेंट के फ्रिज से मिली थी। पुलिस ने जांच में पाया था कि उसके शव के 59 टुकड़े किए गए थे। कुछ दिनों बाद ही 31 साल के संदिग्ध मुक्तिरंजन प्रताप रे का शव ओडिशा में मिला था। बताया जा रहा था कि वह महालक्ष्मी का साथी था और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने कथित सुसाइड नोट में आरोप लगाए थे कि अगर वह महालक्ष्मी को नहीं मारता, तो वह उसे मारकर छोटे-छोटे टुकड़े कर देती।

वेंकट माधवी हत्याकांड
वेंकट माधवी हत्याकांड

वेंकट माधवी हत्याकांड

जनवरी 2025 में हैदराबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां 45 वर्षीय पूर्व सैनिक गुरु मूर्ति ने 35 साल की पत्नी वेंकट माधवी की हत्या कर दी थी। वारदात को छिपाने के लिए उसने शव के टुकड़े किए और कुकर में उबाले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उसने पुलिस को बताया था कि तीन दिनों तक मांस और हड्डियों को उबालने के बाद उसने उन्हें पैक कर तालाब में फेंक दिया था। हालांकि, इन दावों की पुष्टि होना बाकी है।

सरस्वती वैद्य हत्याकांड
सरस्वती वैद्य हत्याकांड

सरस्वती वैद्य हत्याकांड

जून 2023 में मुंबई के मीरा रोड स्थित एक फ्लैट में 34 साल की सरस्वती वैद्य की कटी हुई लाश मिली थी। आरोप थे कि 56 साल के लिव इन पार्टनर मनोज साने ने कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने 4 हजार रुपये की कीमत का चेनसॉ खरीदा और शरीर को टुकड़े कर दिए। बाद में उसने शव को कुकर में डालकर उबाला और स्टोव पर भूना था। पुलिस को पीड़िता के पैर और पके हुए शव के टुकड़े मिले थे।

धन्ना लाल सैनी हत्याकांड
धन्ना लाल सैनी हत्याकांड

धन्ना लाल सैनी हत्याकांड

मार्च 2025 में ही राजस्थान में 42 साल की गोपाली देवी को उसके 30 वर्षीय आशिक दीनदयाल कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया था। गोपाली सांगनेर और दीनदयाल सवाई माधोपुर का रहने वाला था। आरोप थे कि दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते महिला के पति की हत्या कर दी थी और जंगल में लाश को जला दिया था। दोनों भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

arrest

उत्पला हत्याकांड

पुलिस ने बीते सप्ताह ही महाराष्ट्र के पालघर से 49 वर्षीय हिप्पारगी को गिरफ्तार किया था। खबर है कि उसने पत्नी उत्पला की गला दबाकर हत्या कर दी और धारदार हथियार से सिर को धड़ से अलग किया। इसके बाद उसने सिर को ट्रैवल बैग में रखकर एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया था।

पिंकी प्रजापति हत्याकांड
पिंकी प्रजापति हत्याकांड

पिंकी प्रजापति हत्याकांड

मध्य प्रदेश के देवास में पिंकी की संजय पाटीदार नाम के शख्स ने हत्या कर दी थी और शव को करीब 8 महीनों तक फ्रिज में रखा रहा। कहा जा रहा था कि वह उसके साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था और शादी के दबाव के चलते यह कदम उठाया। पुलिस को महिला की साड़ी और जेवर पहनी हुई लाश फ्रिज से मिली थी। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

नया नाम, पुराने सवाल

July 4, 2022
Kalash installed on the main peak of Ram temple, CM Yogi expressed happiness

राम मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित, CM योगी ने जताई प्रसन्नता

April 15, 2025
pm modi

अयोध्या से राम सेतु तक राम राज 

April 5, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
  • भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान
  • गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.