Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में प्रदूषण से निपटने अब तक कई बार बनीं योजनाएं, जानिए इस बार क्या है प्लान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 3, 2025
in दिल्ली, राजनीति
A A
pollution in Delhi
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली विश्व की सबसे प्रदूषित राजधानियों में से एक है. दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए अब तक कई बार कई योजनाएं बनीं, कई फैसले किए गए हैं लेकिन स्थिति बिल्कुल भी नहीं बदली है. केंद्र सरकार भी बीते कई सालों से दिल्ली में प्रदूषण से निपटने की कोशिशों में लगी हुई है. राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के सबसे बड़े कारणों में से एक दिल्ली की सड़कों पर लाखों की संख्या में दौड़ रही गाड़ियां हैं. प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अब केंद्र सरकार जल्द ही दिल्ली में धीरे-धीरे पेट्रोल-डीजल वाहनों को पूरी तरह से बंद करने पर विचार कर रही है.

कबसे लागू होगा नया प्लान

इन्हें भी पढ़े

PM modi

पीएम मोदी के राजनीति में 25 साल पर बीजेपी का संकल्प प्लान तैयार!

September 9, 2026
BJP

यूपी चुनाव में बीजेपी के 125 विधायकों के टिकट काटने की तैयारी!

September 9, 2026
Nitin Nabin

PM मोदी के 25 साल के सफर पर BJP का बड़ा अभियान, नितिन नवीन ने बताया पूरा कार्यक्रम

September 9, 2026
CM Dhami

‘शुद्धीकरण’ विवाद पर CM धामी बोले- विपक्ष के पास न तथ्य हैं, न सबूत

September 9, 2026
Load More

‘इकोनॉमिक टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी दिल्ली-एनसीआर में डीजल और पेट्रोल वाहनों के रजिस्ट्रेशन को खत्म कर उनकी जगह इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), हाइब्रिड या सीएनजी वैरिएंट को बढ़ावा देने पर विचार कर रही है. इसको लेकर केंद्र सरकार की सीरियसनेस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक इसको लेकर ऑटोमोबाइल कंपनियों के अलावा कई स्टेकहोल्डर मंत्रालयों के साथ विचार-विमर्श का दौर लगातार जारी है.

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग

नया प्लान कब तक लागू होगा इसकी कोई समय सीमा तो अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि सबसे पहले केवल राजधानी दिल्ली क्षेत्र में डीजल और पेट्रोल वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर पाबंदी लगाई जा सकती है. उसके बाद गुरुग्राम, गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद जैसे आसपास के जिलों में इसे लागू किया जाएगा. रिपोर्ट की मानें तो 2025 तक नई कारों और दोपहिया वाहनों को केवल ग्रीन फ्यूल तक सीमित रखा जा सकता है.हालांकि कुछ प्रतिबंध धीरे-धीरे इसी वित्तीय वर्ष से शुरू हो सकते हैं.

क्या दिल्ली में केवल इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाली बसें ही चलेंगी

मेरी अब तक की बात सुनकर जाहिर है आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा की उन गाड़ियों का क्या होगा जो अभी हाल-फिलहाल में ही लोगों ने खरीदी हैं, तो आप राहत की सांस ले लीजिए. अच्छी बात यह है कि निजी वाहन मालिकों के लिए यह आदेश सबसे आखिर तक आ सकता है.सबसे पहले यह आदेश कमर्शियल वाहनों के लिए आ सकता है. अनुमान लगाया जा रहा है कि 2025 के आखिर तक दिल्ली में केवल इलेक्ट्रिक या सीएनजी से चलने वाली नई बसों का ही रजिस्ट्रेशन होगा. थ्री टायर लोडिंग व्हीकल और हल्के माल वाहनों के लिए समय सीमा 2027 तक जा सकती है. कमर्शियल टैक्सियों के लिए यह और ज्यादा हो सकती है. इतना ही नहीं रिपोर्ट में दावा किया गया है कि BS-6 से कम उत्सर्जन मानकों पर चलने वाले सभी मालवाहक वाहनों की दिल्ली में एंट्री रोकी जा सकती है.

दिल्ली सरकार कैसे निपटेगी प्रदूषण से

वहीं,दिल्ली के प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली की रेखा गुप्ता की सरकार ने भी एक्शन प्लान तैयार किया है. सरकार नए प्लान के तहत ड्रोन मिस्ट स्प्रिंकलर्स का उपयोग करेगी. दिल्ली के कई इलाकों में आउटडोर एयर प्यूरीफायर और नए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम भी लगाए जाएंगे. ड्रोन मिस्ट स्प्रिंकलर्स ऐसे इलाकों में लगाए जाएंगे, जहां प्रदूषण ज्यादा रहता है. स्प्रिंकलर्स की मदद से प्रदूषण को कम किया जाएगा.

कुल जमा बात यह है कि सरकार ये समझ रही है कि लोग गाड़ियों को खरीदना कम करेंगे नहीं और डीजल-पेट्रोल की गाड़ियों से सबसे ज़्यादा प्रदूषण होता है ये भी एक फैक्ट है ऐसे में अगर सरकार डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की बिक्री पर भी रोक लगा दें और लोगों को इलेक्ट्रिक या सीएनजी गाड़ियों को खरीदने के लिए प्रोत्साहित करे तभी बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाई जा सकेगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
bjp-aap

ऑडियो क्लिप जारी कर बीजेपी बोली- भ्रष्टाचारी AAP नेताओं को मिलता है झूठ बोलने का प्रशिक्षण

October 10, 2023

कट्टर ईमानदारों ने अंत्येष्टि स्थलों का भी किया अंतिम संस्कार…

July 3, 2025
Kedarnath

शीतकाल के लिए बाबा केदारनाथ के कपाट हुए बंद

October 27, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पीएम मोदी के राजनीति में 25 साल पर बीजेपी का संकल्प प्लान तैयार!
  • यूपी चुनाव में बीजेपी के 125 विधायकों के टिकट काटने की तैयारी!
  • आसमान में दिखेगी भारत-जापान की ताकत, वीर गार्जियन में गरजेंगे फाइटर जेट्स

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.