Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

साइबर ठगों के जाल में फंसकर अब जान दे रहे लोग, इन राज्यों में सामने आए मामले

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 10, 2025
in जुर्म, राज्य
A A
cyber crimes
16
SHARES
522
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला: साइबर ठगों के जाल में फंसकर जीवनभर की जमा पूंजी गंवाने पर लोग हताश होकर अब जान देने लगे हैं। हिमाचल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। साइबर ठगों के शिकार हुए कई लोग मानसिक रोगी बन गए हैं।

लाखों-करोड़ों लुटाने के बाद अवसाद में आए कई लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। हिमाचल के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी शिमला में डिप्रेशन के इलाज के लिए आने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है। इनमें कई साइबर ठगी के शिकार लोग भी शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़े

IPS Preeta Verma

कौन हैं IPS प्रीता वर्मा, जिन पर सम्राट सरकार ने फिर जताया भरोसा!

October 5, 2026
cm Dhami

थारू, बोक्सा, जौनसारी और राजी जनजातीय की संस्कृति ने दिया ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश

October 5, 2026
cm Dhami

सेवा, स्नेह और संवाद, हर आंगन तक पहुंचे सरकार का संकल्प

October 5, 2026
cm yogi

2047 तक विकसित भारत का संकल्प जन-जन तक पहुंचाएं शिक्षक : CM योगी

October 4, 2026
Load More

कर्नाटक के बेलगावी में एक बुजुर्ग दंपती के 50 लाख की साइबर ठगी के बाद आत्महत्या करने का मामला हाल ही में सामने आया है। हिमाचल में भी ऐसे तीन मामले सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों कांगड़ा जिले के मारंडा के 27 वर्षीय अभिषेक ने साइबर ठगों से तंग आकर पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस की जांच में पता चला है कि युवक साइबर ठगी का शिकार हुआ था। करीब 17 लाख की ठगी होने की शिकायत अभिषेक ने पुलिस को भी दी थी। इससे पहले शिमला के ठियोग के युवक ने साइबर ठगों से परेशान होकर जहर खाकर जान दे दी थी।

युवती ने साइबर ठगी के बाद की थी खुदकुशी

इस युवक से इनाम में कार का लालच देकर 1.40 लाख रुपये ठग लिए थे। बद्दी में लोन एप के जरिये साइबर ठगों के चुंगल में फंसे युवक ने भी आत्महत्या कर ली थी। सहारनपुर में एक युवती ने साइबर ठगी के बाद खुदकुशी कर ली थी।

पुलिस के अनुसार, साइबर ठग ने युवती को शादी का झांसा देकर जाल में फंसाया था। चित्रकूट में एक व्यापारी ने साइबर ठगों की ओर से ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर जान देने और हरियाणा के फरीदाबाद में भी एक लड़की के करीब सात लाख का साइबर फ्रॉड के बाद जान देने के मामले सामने आ चुके हैं।

डरने की जरूरत नहीं, 1930 पर करें कॉल

साइबर ठगी के बाद आत्महत्या के कुछ मामले संज्ञान में हैं। ऐसे ठगों से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस से संपर्क करें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। साइबर पुलिस ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करती है। ठगी की रकम भी वापस मिलती है, बशर्ते समय पर सूचना दी जाए। – मोहित चावला, डीआईजी एवं नोडल अधिकारी साइबर क्राइम, हिमाचल

मौत के बाद भी कॉल करते रहे ठग

मध्य प्रदेश के मऊगंज इलाके में 35 साल की महिला शिक्षिका साइबर ठगी का शिकार हो गईं। ठगों की धमकियों से परेशान शिक्षिका ने जहर खाकर जान दे दी। दरअसल, महिला को 10 दिनों से अनजान नंबरों से व्हाट्सएप वीडियो कॉल आ रहे थे। ठगों ने उन्हें धमकी दी कि उनके नाम से भेजे गए पार्सल में अवैध सामग्री मिली है। यदि उन्होंने 50,000 रुपये नहीं दिए, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रेशमा की मौत के बाद भी ठग उनके फोन पर लगातार कॉल करते रहे।

खो दिया घर का चिराग, सदमे में परिवार

पालमपुर के मारंडा में दुकान करने वाले अनिल सूद सदमे में हैं। कहते हैं-साइबर ठगों ने उनका इकलौता बेटा छीन लिया। पूरा परिवार बेहाल है। अनिल सूद ने बताया कि उनके बेटे अभिषेक (27)  ने ऑनलाइन कुछ सामान मंगवाया था। उसके बाद गुजरात की कोई महिला उसे ब्लैकमेल करने लगी। इसी से परेशान होकर बेटे ने खुदकुशी कर ली। बेटे ने ब्लैकमेलिंग के बारे में उन्हें कभी कुछ नहीं बताया। हालांकि, उसने पुलिस को शिकायत दी थी, इसी से यह बात पता चली।

परिजन रखें ठगी के शिकार व्यक्ति पर नजर

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला में अवसाद के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ओपीडी में रोज तनाव की समस्या लेकर उपचार के लिए 100 से 150 मरीज आ रहे हैं। कुछ समय से ऐसे रोगियों में इजाफा हुआ है। मनोरोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश दत्त शर्मा का कहना है कि साइबर ठगी की बात सीधे-सीधे कोई रोगी नहीं बताता है। ऐसे में साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के व्यवहार पर परिजनों को भी नजर रखनी चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Dhami

प्रकृति को जोड़ने का घोड़ा लाइब्रेरी का प्रयास अत्यंत सराहनीय : CM धामी

December 29, 2025
ram mandir

शुभ घड़ी आ गई…राममय हुआ पूरा देश

January 22, 2024
pm modi

PM मोदी ने उड़ाई पाकिस्तान के झूठ की धज्जियां, बोले-S-400 और मिग-29 पूरी तरह सुरक्षित!

May 13, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कौन हैं IPS प्रीता वर्मा, जिन पर सम्राट सरकार ने फिर जताया भरोसा!
  • नौकरी छोड़ने के बाद EPF का ब्याज टैक्स फ्री नहीं होता, जानें क्यों?
  • सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, इन नामों पर राष्ट्रपति ने लगाई मोहर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.