Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

ठगी के मामले में मथुरा बनता नया जामताड़ा

मेवात से सटे जिले के पांच थानों के ये गांव रेड जोन घोषित

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 15, 2025
in जुर्म, राज्य, विशेष
A A
fraud
16
SHARES
525
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सतीश मुखिया/मथुरा: देश में ठगों के नाम से प्रसिद्ध जामताड़ा भारत भर में प्रसिद्ध हुआ करता था, आज के दौर में मथुरा ठगों की नई शरणस्थली के रूप में उभर कर सामने आ रही है,यहां के साइबर अपराधी देशभर में लोगों को ठग रहे हैं। मेवात से सटे मथुरा के पांच थाना क्षेत्रों के तहत ऐसे 15 गांव हैं, जिनमें बैठे कई साइबर अपराधी लोगों को चूना लगा रहे हैं। इन सभी गांवों को पुलिस ने रेड जोन घोषित कर दिया है।

राजस्थान और हरियाणा की सीमा से सटा मथुरा यूं तो धर्मनगरी है। पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध यह जिला अब साइबर क्राइम के लिए बदनाम हो रहा है। मेवात से सटे इस क्षेत्र में साइबर क्राइम इन्फोर्समेंट एजेंसी ने ऐसे 15 स्थान चिह्नित किए हैं, जहां से साइबर ठग रैकेट संचालित कर रहे हैं। सीमावर्ती गांव होने के कारण ये ठग मोबाइल नेटवर्क का लाभ उठाते हैं। सीमा पर कभी यूपी तो कभी दूसरे राज्य का नेटवर्क काम करता है। इसी का लाभ उठाकर लोगों को फंसाया जाता है। हालांकि, यहां के 20 से ज्यादा ऐसे अपराधी पकडे़ भी गए हैं पर ठगी बदस्तूर जारी है। मथुरा में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अब गोवर्धन क्षेत्र में भी एक साइबर थाना खोलने की तैयारी है।

इन्हें भी पढ़े

CBSE

विशेष विश्लेषण : CBSE का नया मूल्यांकन सिस्टम विवादों में, क्या लाखों छात्रों के भविष्य से हुआ बड़ा प्रयोग?

May 30, 2026
Digital rupee

1966 में इंदिरा गांधी ने क्यों किया था रुपये का अवमूल्यन? अमेरिका की मदद, सोवियत नाराज़गी और आर्थिक संकट की पूरी कहानी

May 30, 2026
America and Iran

पीस डील पर सस्पेंस बरकरार, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ट्रंप के दावे पर ईरान ने उठाए सवाल

May 30, 2026
BJP

UP बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी, शीर्ष स्तर पर 50% फेरबदल

May 29, 2026
Load More

ये गांव रेड जोन घोषित

  • थाना गोवर्धन : देवसेरश, दौलतपुर, मडौरा, मलसराय, भगौसा, नगला अकतिया, कामा रोड गोवर्धन
  • थाना बरसाना : हथिया, उगला जानू
  • थाना कोसीकलां-शाहपुर, उटाबर
  • थाना शेरगढ़ : बिसंभरा, बाबूगढ, गुलालपुर
  • थाना छाता : छाता शेरगढ़ रोड

ठगी के नए नए तरीके

खाताधारकों के फिजिकल सत्यापन की मुहिम : इन 15 जगहों के बैंकों के खाताधारकों के फिजिकल सत्यापन की मुहिम शुरू की गई है। पुलिस ने सभी बैंकों को पत्र जारी किया है कि वे एक-एक खाताधारक को बैंक बुलाकर सत्यापन करें।

मथुरा के एसपी (अपराध) अवनीश कुमार बताते हैं कि साइबर क्राइम वेलकम किट का इस्तेमाल कर ठग करते हैं। दरअसल, ऑनलाइन जॉब के नाम पर पहले भोले-भाले लोगों से आधार कार्ड लेकर केवाईसी करा दी जाती है। इसमें अपूर्ण पतों को फीड कर दिया जाता है। उसके बाद बैंक की नोडल एजेंसी की ओर से अनुबंधित की गई कुरियर कंपनी को उस खाता धारक की वेलकम किट खाताधारक तक पहुंचाने के लिए दी जाती है।

अब साइबर अपराधी डिलीवरी ब्वाय के साथ मिलकर गलत पते पर वेलकम किट रिसीव कर लेते हैं और फिर इसमें बैंक खातों में दर्ज मोबाइल नंबरों को बदल देते हैं। जिन नंबरों से उन्हें बदला जाता है वह झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गुजरात व अन्य राज्यों के होते हैं। आम लोगों से ठगी गई रकम को इन खातों में डालकर तत्काल विड्रोल कर लिया जाता है।

साइबर अपराधी लोगों को चूना लगाने के सभी हथकंडे अपना रहे हैं। फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को झांसा देते हैं कि वे अपनी कार किराए पर लगाएं और हर माह मोटी रकम पाएं। यहां तक कि एग्रीमेंट भी करते हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर ओरी कार नाम का पेज बनाकर इसी तरह की ठगी मथुरा में की गई जहां इनोवा क्रिस्टा प्रतिमाह 40 हजार रुपये किराए पर लगाने के नाम पर वरुण बंसल को चूना लगाया गया।साइबर अपराधी उनकी कार लेकर गायब हो गए। पुलिस ने इस गैंग को पकड़ा तो पता चला कि उन्होंने रोट्स कार रेंटल, टैक्सीडो जैसे नामों से इसी तरह की वेबसाइट बनाकर काफी लोगों के साथ ठगी की है। उनसे विभिन्न कंपनियों की गाड़ियां भी बरामद की गईं।

साइबर ठगी के लिए कुख्यात जामताड़ा को भी मथुरा पीछे छोड़ रहा है। आईआईटी-कानपुर से जुड़े एक स्टार्टअप, फ्यूचर क्राइम रिसर्च फाउंडेशन (एफसीआरएफ) ने कुछ समय पहले अपने अध्ययन पत्र ए डीप डाइव इनटू साइबर क्राइम ट्रेंड्स इम्पैक्टिंग इंडिया में दावा किया कि भरतपुर (18%), मथुरा (12%), नूंह (11%), देवघर (10%), जामताड़ा (9.6%), गुरुग्राम (8.1%) बढ़ोतरी के साथ भारत में साइबर अपराध के मामलों में शीर्ष पर हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pakistaan

क्या पाकिस्तान का दिवालिया होना तय है?

February 23, 2023
पर्यावरण

प्रकृति के लिए भी न्याय जरूरी

January 24, 2023
Yogi

योगी सरकार अयोध्या में सजाएगी ‘वैश्विक राम दरबार’

January 2, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फाइनल में होगी रनों की बरसात या लगेगी विकेटों झड़ी?
  • सस्ते में खरीदा…महंगे में बेचा! डॉलर गेम से RBI ने कमाए लाखों करोड़
  • आखिर इतनी कम बारिश में कैसे साफ हो गई दिल्ली की हवा?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.