Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

अनुराग कश्यप के फिर बदले सुर, अब सरेआम कर दिया ऐसा काम!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 23, 2025
in मनोरंजन
A A
anurag kashyap
18
SHARES
587
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों खबरों में छाए हुए हैं। उन्हें लेकर इन दिनों खूब बवाल चल रहा है। पूरे देश में उनके खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है। अनुराग कश्यप ने जातिवाद को लेकर एक ऐसी टिप्पणी कर दी जिसे लेकर लोग उन पर बौखला गए हैं।

ब्राह्मण समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी

इन्हें भी पढ़े

Ajay Devgn -Tom Cruise

अजय देवगन ने दी टॉम क्रूज को टक्कर, ‘दृश्यम 3’ ने की इन हॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा कमाई

October 5, 2026
movies

ऑनलाइन पर नई फिल्मों-सीरीज का आया तूफान, ये वीकेंड होगा धमाकेदार

September 26, 2026
Paradise

द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस तूफान, धमाल 4 समेत इन 15 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

September 25, 2026
hanuman ansh

2 अक्टूबर का टेस्ट पास कर पाएगी ‘हनुमान अंश’?

September 24, 2026
Load More

आपको बता दें कि अनुराग कश्यप जातिवाद के आरोप की वजह से फिल्म ‘फुले’ की रिलीज डेट टलने के बाद काफी गुस्सा हो गए थे। इसके बाद सेंसर बोर्ड ने भी इस फिल्म में कई बदलाव करवा दिए थे। ऐसे में अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर दी थीं।

अनुराग कश्यप की हो रही आलोचना

इसके बाद से अनुराग कश्यप को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं देश के अलग-अलग शहरों में डायरेक्टर के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। वहीं इस विवाद को बढ़ते देख अब अनुराग कश्यप को अपनी गलती का एहसास हुआ है और उन्होंने इंस्टाग्रा पर लोगों से सरेआम माफी मांगी है।

अनुराग कश्यप के अब बदल गए सुर

अनुराग कश्यप ने अब सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट शेयर किया है। ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी करने के बाद अब अनुराग कश्यप के सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लोगों से माफी मांगी है। उन्होंने सबके सामने अपनी गलती कबूल कर ली है।

दोस्तों, परिवार वालों और समाज से अनुराग कश्यप ने मांगी माफी

अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर अपना माफीनामा जारी किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है- मैं गुस्से में किसी को एक जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया और पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल दिया। वो समाज जिसके तमाम लोग मेरी जिंदगी में रहे हैं, आज भी हैं और बहुत कुछ कॉन्ट्रीब्यूट करते हैं।

फिल्म मेकर ने लिखा है- आज वो सब मुझसे आहत हैं। मेरा परिवार मुझसे आहत है। बहुत सारे बुद्धिजीवी, जिनकी मैं इज्जत करता हूं मेरे उस गुस्से में, मेरे बोलने के तरीके से आहत हैं। मैंने खुद ही ऐसी बात करके, अपनी ही बात को मुद्दे से भटका दिया।

अनुराग कश्यप ने आगे लिखा है- मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं, इस समाज से जिनको मैं ये नहीं कहना चाह रहा था, लेकिन आवेश में किसी की घटिया टिप्पणी का जवाब देते हुए लिख दिया था। मैं माफी मांगता हूं अपने उन तमाम सहयोगी दोस्तों से, परिवार और समाज से, अपने बोलने के तरीके और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए।

वहीं अनुराग कश्यप ने खुद को सुधारने का वादा करते हुए लिखा है- अब आगे से ऐसा नहीं होगा। मैं उस पर और अपने गुस्से पर काम करूंगा और मुद्दे की बात अगर करनी हो तो सही शब्दों का इस्तेमाल करूंगा। आशा है आप मुझे माफ कर देंगे।

ब्राह्मणों को लेकर अनुराग कश्यप ने कही थी ऐसी बात

ये विवाद तब शुरू हुआ था जब डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक यूजर को उसके कमेंट का जवाब दिया था। उस यूजर ने लिखा था- ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं। इस पर अनुराग कष्यप ने गुस्सा दिखाते हुए लिखा था- ब्राह्मण पर मैं पैशाब करूंगा, कोई समस्या। इसके बाद अनुराग कश्यप का ये पोस्ट वायरल हो गया था जिससे कई ब्राह्मण संगठनों में आक्रोश फैल गया था।

फिल्म ‘फुले’ को लेकर हो रहा है विवाद

आपको बता दें कि ये सारा विवाद बॉलीवुड एक्टर प्रतीक गांधी और एक्ट्रेस पत्रलेखा की फिल्म ‘फुले’ को लेकर हो रहा है। ये फिल्म गत 11 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड द्वारा बदलाव सुझाए जाने के बाद अब इसे आगामी 25 अप्रैल 2025 को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज जैसे समूहों ने आपत्ति जताई है।

दरअसल दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म ब्राह्मण समुदाय को नेगेटिव तरीके से दिखा रही है। मेकर्स ने स्पष्ट किया कि उनका अपमान करने का कोई इरादा नहीं था और उन्होंने सीबीएफसी के नियमों को ध्यान में रखकर ही ये फिल्म बनाई है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
court

संभल मस्जिद विवाद: हाईकोर्ट ने सर्वे मामले में रिव्यू याचिका खारिज की, कमेटी को बड़ा झटका!

May 19, 2025

नोबेल शांति पुरस्कार का एलान, इस बार किसे मिला ये सम्मान? 

October 6, 2023
India-Canada

ट्रूडो का जाना, कार्नी का आना, भारत-कनाडा रिश्तों में नया अध्याय?

April 30, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP का अगला मोर्चा, अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
  • पीएमआई: मजबूत घरेलू मांग से भारतीय सेवा क्षेत्र में उछाल, तीन महीने के उच्चतम स्तर पर वृद्धि
  • यदि आपके पूर्वज आज वापस आ जाएँ तो क्या वे आप पर गर्व करेंगे?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.