Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

PM मोदी का पाक को कड़ा संदेश… आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे…!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 24, 2025
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
PM Modi
18
SHARES
598
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा
एग्जीक्यूटिव एडिटर


पहलगाम: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले जिसमें 26-28 पर्यटकों की जान गई और कई घायल हुए। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली, जो लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, हमले में 4-6 आतंकी शामिल थे, जिनमें 2-3 पाकिस्तानी थे, और इसे पाकिस्तान की ISI ने 26/11 जैसे हमले की तर्ज पर रचा। हमलावरों ने पर्यटकों से धर्म पूछकर और बर्बरता से हत्याएं कीं, जिससे देशभर में गुस्सा भड़क गया।

इन्हें भी पढ़े

HAL

HAL ने तैयार किया नया स्टील्थ क्रूज़ मिसाइल कॉन्सेप्ट, भारत की मारक क्षमता को मिलेगी और मजबूती

March 25, 2026
Railway

रेल टिकट रिफंड नियमों में बड़ा बदलाव, इस तारीख से होगा लागू

March 25, 2026
pm modi

लोकसभा में इन 4 चार बिल पर चर्चा करेगी मोदी सरकार!

March 24, 2026
gas cylinder

अब हर घर तक पहुंचेगा सिलेंडर, सरकारी कंपनियां बना रही हैं ये धांसू प्लान

March 24, 2026
Load More

भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी दौरा बीच में छोड़ा, CCS की बैठक में सख्त फैसले लिए गए, और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकियों और उनके आकाओं को बख्शा नहीं जाएगा। सेना ने कुलगाम में TRF के टॉप कमांडर को घेरा, और उरी में दो आतंकियों को मार गिराया।

In the wake of the terrorist attack in Pahalgam, chaired a meeting of the CCS at 7, Lok Kalyan Marg. pic.twitter.com/bZj5gggp5l

— Narendra Modi (@narendramodi) April 23, 2025

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक कदम भी उठाए, जैसे SAARC वीजा रोकना और पाकिस्तानियों को 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश। पाकिस्तान में घबराहट है। वहां की सेना और वायुसेना हाई अलर्ट पर हैं, और PM शहबाज शरीफ ने आपात बैठक बुलाई। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हमले से संबंध नकारा, लेकिन सबूत उनकी ISI और लश्कर के गठजोड़ की ओर इशारा करते हैं।

आतंकी हमले का मास्टरमाइंड में खौफ़ !

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद अब भारत ने जिस तरह से जवाबी कार्रवाई करनी शुरू की है, उसके बाद से पाकिस्तान में डर का माहौल है. पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह खालिद कसूरी भी खौफ में है, उसने वीडियो जारी कर हमले में हाथ नहीं होने की बात कही है. भारत के एक्शन से घबराए लश्कर ए तैयबा के कमांडर सैफुल्लाह खालिद कसूरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जो हमला हुआ है और 27 जानों का नुकसान हुआ है, हम इसकी पुरजोर मजम्मत (निंदा) करते हैं। इस हमले की आड़ में भारतीय मीडिया ने मुझे आरोपी बना दिया है और पाकिस्तान पर इल्जाम गढ़ दिया है, ये बेहद अफसोसजनक है. भारत ने सिंधु जल समझौते को स्थगित कर दिया है. वो पाकिस्तान के पानी को रोकना चाहता है। पाकिस्तान को तबाह करना चाहता है।

एक्शन से घबराए लश्कर-ए-तैयबा के उपप्रमुख सैफुल्लाह खालिद कसूरी ने पहलगाम हमले में किसी भी भूमिका से इनकार किया।

उन्होंने अब कहा, "कोई पाकिस्तान में शांति भंग करने की कोशिश कर रहा है। भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है। यह पाकिस्तानियों को भी निष्कासित कर रहा है।" pic.twitter.com/WNBJ3p4F38

— PAHAL TIMES (@pahal_times) April 24, 2025

आतंकियों की बची ज़मीन को मिटटी में मिलाने का समय आ गया है !

पहलगाम आतंकी हमले पर पीएम मोदी ने कहा, “आज, बिहार की धरती पर, मैं पूरी दुनिया से कहता हूं, भारत प्रत्येक आतंकवादी और उनके समर्थकों की पहचान करेगा, उनका पीछा करेगा और उन्हें सजा देगा। हम उन्हें पृथ्वी के छोर तक खोजेंगे। भारत की आत्मा को आतंकवाद कभी नहीं तोड़ सकता। आतंकवाद बिना सजा के नहीं रहेगा। न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पूरा राष्ट्र इस संकल्प में एकजुट है। जो भी मानवता में विश्वास करता है, वह हमारे साथ है। मैं विभिन्न देशों के लोगों और उनके नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं जो हमारे साथ खड़े हैं।”

National Panchayati Raj Day programme in Madhubani, Bihar. https://t.co/cM06fBSkvY

— Narendra Modi (@narendramodi) April 24, 2025

पहलगाम हमले के बाद भारत के संभावित जवाबों को सैन्य, कूटनीतिक, और अन्य पहलुओं में बांटकर समझते हैं।

पहलगाम हमले की गंभीरता !

पहलगाम हमले की गंभीरता (26-28 पर्यटकों की मौत, ISI-लश्कर का हाथ) को देखते हुए भारत सैन्य कार्रवाई पर विचार कर सकता है। सर्जिकल स्ट्राइक 2.0: 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 के बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भारत ने दिखाया कि वह सीमा पार आतंकी ठिकानों को निशाना बना सकता है। खुफिया जानकारी के अनुसार, PoK में लश्कर और TRF के कई कैंप सक्रिय हैं। भारत इन ठिकानों पर सीमित, सटीक हमले कर सकता है।

सेना पहले ही कुलगाम और उरी में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है। LoC पर घुसपैठ रोकने के लिए अतिरिक्त सैन्य टुकड़ियां तैनात की जा सकती हैं। आधुनिक युद्ध में ड्रोन और साइबर ऑपरेशंस अहम हैं। भारत पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क की कम्युनिकेशन लाइन्स को साइबर हमलों से बाधित कर सकता है या ड्रोन से निगरानी बढ़ा सकता है। भारत ने जम्मू-कश्मीर में सैन्य तैयारियां तेज कर दी हैं। नौसेना और वायुसेना को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है, जिससे पाकिस्तान पर दबाव बढ़ रहा है।

पकिस्तान को वैश्विक मंच पर करारा जवाब ?

भारत पहले ही पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर अलग-थलग करने की रणनीति पर काम कर रहा है। FATF और आतंकवाद का मुद्दा: भारत पाकिस्तान को FATF की ब्लैक लिस्ट में डलवाने के लिए दबाव बढ़ा सकता है। पहलगाम हमले के सबूत (ISI और लश्कर का लिंक) UN और अन्य मंचों पर पेश किए जा सकते हैं। भारत ने SAARC वीजा रद्द कर दिए और पाकिस्तान को क्षेत्रीय सहयोग से बाहर करने की नीति अपनाई। इसे और सख्त किया जा सकता है। भारत-पाकिस्तान के बीच पहले से ही व्यापार और राजनयिक रिश्ते न्यूनतम हैं। भारत पाकिस्तानी दूतावास के कुछ अधिकारियों को निष्कासित कर सकता है या और सख्ती कर सकता है।

आर्थिक और सामाजिक जवाब !

भारत पाकिस्तान के साथ व्यापार पूरी तरह रोक सकता है। हालांकि, पहले से ही व्यापार न के बराबर है, लेकिन भारत अफगानिस्तान और मध्य एशिया के साथ व्यापार में पाकिस्तान को दरकिनार कर सकता है। भारत सरकार जनता में एकता और राष्ट्रवाद को बढ़ावा दे रही है। पहलगाम हमले ने लोगों को झकझोरा है, और सरकार इसका इस्तेमाल आतंकवाद के खिलाफ जनसमर्थन जुटाने में कर सकती है।

पाकिस्तान में डर का माहौल !

पाकिस्तान घबराया हुआ है। उनकी सेना और वायुसेना हाई अलर्ट पर हैं, और शहबाज शरीफ की आपात बैठक से साफ है कि वे भारत के जवाब से डरे हैं। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हमले से पल्ला झाड़ा, लेकिन सबूत उनके खिलाफ हैं। X पर कुछ पाकिस्तानी यूजर्स भी डर जता रहे हैं कि भारत PoK में बड़ा ऑपरेशन कर सकता है। अगर भारत बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई करता है, तो पाकिस्तान जवाबी हमला कर सकता है, जिससे सीमित युद्ध की स्थिति बन सकती है। दोनों देशों के पास परमाणु हथियार हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है।

मोदी का पकिस्तान को कड़ा सन्देश !

पीएम मोदी ने बिहार में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा “आतंकियों को कल्पना से ज्यादा बड़ी सजा मिलेगी, उनकी बची जमीन को भी मिट्टी में मिला देंगे..”

पहलगाम आतंकी हमले पर बिहार की धरती से पाक को सख्त संदेश
.
.#PMModi #PahalgamTerroristAttack #Bihar #pahalgamattack pic.twitter.com/UWedaN3FDv

— PAHAL TIMES (@pahal_times) April 24, 2025

आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन शुरू !

अमेरिका और चीन जैसे देश तनाव कम करने की सलाह दे सकते हैं। भारत को अपनी कार्रवाई को आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन के रूप में पेश करना होगा। पहलगाम हमले से साफ है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी अब भी सक्रिय हैं। भारत को आंतरिक सुरक्षा और मजबूत करनी होगी। पहलगाम हमले ने भारत को कड़ा जवाब देने के लिए मजबूर किया है। संभावना है कि भारत सर्जिकल स्ट्राइक, कूटनीतिक दबाव, और आर्थिक प्रतिबंधों का मिश्रण अपनाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान, “आतंकियों को उनके आकाओं समेत जवाब देंगे,” इस दिशा में इशारा करता है।

आतंकवाद के ख़िलाफ़ हमारी zero tolerance की policy है। भारत का एक-एक नागरिक, इस कायरतापूर्ण हरकत के ख़िलाफ़ एकजुट है।

हम सिर्फ़ उन्हीं लोगों तक नहीं पहुँचेंगे, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया हैI हम उन तक भी पहुँचेंगे, जिन्होंने परदे के पीछे बैठकर, हिंदुस्तान की सरजमीं पर ऐसी… pic.twitter.com/8HJbDxeRbU

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) April 23, 2025

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Delhi Pollution

बात होती है दिल्ली की!

November 29, 2022
atiq ahmad

अतीक-अशरफ हत्याकांड : कौन था मास्टरमाइंड; सबका हुआ खुलासा

April 23, 2023
Bharat Nyay Yatra

अन्याय से एकजुट होकर लड़ेगा ‘इंडिया’ : राहुल गांधी

January 26, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.