सतीश मुखिया
मथुरा : विद्यार्थियों के हक की छात्रवृत्ति डकारने वाले कॉलेजों की जांच का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब 123 अन्य कॉलेेज भी जांच के घेरे में आ गए हैं। छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर इन कॉलेजों की भी जांच कराई जाएगी। दरअसल, वर्ष 2015 से 2021 तक जिले के 153 कालेजों में छात्रवृत्ति का फर्जीवाड़ा कर विद्यार्थियों का हक मार लिया था। इसके बाद प्रदेश सरकार के गृह सचिव ने आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को जांच के आदेश दिए थे। सभी कॉलेजों की जांच पूरी हो गई है।
साथ ही ईओडब्ल्यू के अधिकारी ने कॉलेज प्रबंधकों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है। वहीं अन्य 123 कॉलेज भी जांच के घेरे में आ गए हैं। समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह ने बताया है कि 123 कॉलेजों की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की दिशा तय की जाएगी।







