नई दिल्ली। इन दिनों हर तरफ बर एक ही फिल्म छाई हुई है. नाम है- ‘रामायण’, जिसे डायरेक्ट किया है नितेश तिवारी ने, नमित मल्होत्रा प्रोड्यूसर हैं और रणबीर कपूर, रवि दुबे, यश, साई पल्लवी जैसे बड़े स्टार्स अहम भूमिक में नजर आए हैं. रिलीज होते ही ये पिक्चर भारत के साथ-साथ विदेशों में भी छा गई है. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ते हुए पहले इसने अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया. उसके बाद नेपाल में भी सबसे बड़ी इंडियन फिल्म साबित हुई. अब खबर है कि सिर्फ इन 2 देशों में ही नहीं, बल्कि 27 देशों में ‘रामायण’ नंबर- 1 बन चुकी है.
‘रामायण’ के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए इस बड़े रिकॉर्ड के बारे में बताया गया है. ‘रामायण’ एक ऐसी फिल्म बन चुकी है, जो कमाई के मामले में 27 देशों में सबसे बड़ी इंडियन फिल्म है. मेकर्स ने ये जानकारी अपने तमाम चाहने वालों के साथ शेयर करते हुए लिखा, “दुनिया भर में रामायण को जो प्यार मिल रहा है, उसके लिए आभारी हूं. ये राम के युग का आरंभ है.”
इन देशों में नंबर- 1 ‘रामायण’
मेकर्स ने उन 27 देशों के बारे में भी बताया है, जहां-जहां इस फिल्म के नाम सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. आप उन देशों के नाम नीचे दिख सकते हैं.
- अमेरिका
- कनाडा
- यूनाइटेड किंगडम
- थाईलैंड
- इंडोनेशिया
- नेपाल
- नीदरलैंड
- वियतनाम
- कंबोडिया
- साउथ अफ्रीका
- त्रिनिदाद और टोबैगो
- कजाकिस्तान
- रोमानिया
- फिनलैंड
- केन्या
- यूक्रेन
- स्लोवाकिया
- जमैका
- लातविया
- इजराइल
- क्रोएशिया
- सूरीनाम
- एस्टोनिया
- मोल्दोवा
- जॉर्जिया
- घाना
- आर्मेनिया
अमेरिका में ‘रामायण’ ने कितनी कमाई की?
इन 27 देशों में कमाई के मामले में कोई भी दूसरी फिल्म अब ‘रामायण’ के आगे नहीं है. इन देशों में ‘रामायण’ ही सबसे बड़ी इंडियन फिल्म साबित हो चुकी है. ये फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई है. उसके बाद से हर तरफ इस फिल्म की धूम देखने को मिल रही है. ‘रामायण’ 21 दिनों में दुनियाभर से 1755 करोड़ रुपये का बिजनसे कर चुकी है. सिर्फ अमेरिका से ही अब तक ये पिक्चर 270 करोड़ रुपये कमा चुकी है.







