Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

सरकार के इन ताबड़तोड़ फैसलों से दौड़ेगा भारत, पाकिस्‍तान में मचेगी खलबली

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 29, 2025
in राष्ट्रीय
A A
modi cabinet 2024
22
SHARES
745
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कई ताबड़तोड़ फैसले लिए। इस बैठक की अध्‍यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। सरकार ने 2025-26 के मार्केटिंग सीजन के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दी। मॉडिफाइड इंटरेस्‍ट सबवेंशन स्‍कीम (MISS) को भी जारी रखने के ल‍िए हरी झंडी दी। इसी के साथ महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए 3,399 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। ये कदम भारत की अर्थव्‍यवस्‍था में बूस्‍टर का काम करेंगे। आईएमएफ और वर्ल्‍ड बैंक से भीख मांग रहे पाकिस्‍तान में इससे खलबली मचेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने ये फैसले लिए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि धान का एमएसपी 69 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है। इससे नया रेट 2,369 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। धान (ग्रेड ए) अब 2,389 रुपये प्रति क्विंटल में बिकेगा। सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण संकट को कम करने के लिए यह कदम उठाया है। इसके साथ ही, मंत्रिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संशोधित ब्याज सहायता योजना (MISS) को भी जारी रखने की मंजूरी दी है। इस योजना के तहत किसानों को कम ब्याज दर पर लोन मिलता रहेगा।

इन्हें भी पढ़े

chirag paswan

ट्रेनें रोककर युवाओं को रोक पाओगे? चिराग पासवान के बयान से गरमाई सियासत !

October 9, 2026
Most Expensive Stock

भारत की घरेलू स्थिति काफी अच्छी, विदेशी निवेशकों के लौटने पर ये शेयर लगाएंगे सबसे तेज दौड़!

October 9, 2026
vande bharat

नमो भारत कॉरिडोर से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी कला और संस्कृति की झलक

October 8, 2026
नितिन नवीन

नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

October 8, 2026
Load More

14 खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी

एमएसपी वह न्यूनतम मूल्य है जिस पर सरकार किसानों से उनकी फसल खरीदती है। यह किसानों के लिए सुरक्षा जाल की तरह काम करता है। अगर बाजार में कीमतें गिर भी जाती हैं तो भी किसानों को उनकी फसल का एक निश्चित मूल्य मिलता रहता है। इस बार सरकार ने 14 खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी की है। खरीफ फसलें वे होती हैं जिन्हें मानसून के मौसम में बोया जाता है। इनमें धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, रागी, मूंग, उड़द, तुअर, मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी, तिल, रामतिल और कपास शामिल हैं।

सबसे ज्यादा एमएसपी नाइजरसीड में बढ़ाया गया है, जो 820 रुपये प्रति क्विंटल है। इसके बाद रागी (596 रुपये), कपास (589 रुपये) और तिल (579 रुपये) का नंबर आता है। मक्का का एमएसपी अब 2,400 रुपये होगा, जो पहले 2,225 रुपये था।

ऑयलसीड्स की बात करें तो मूंगफली का एमएसपी 480 रुपये, सूरजमुखी का 441 रुपये और सोयाबीन का 436 रुपये बढ़ाया गया है। दालों में तुअर (अरहर) और मूंग का एमएसपी 450 रुपये और 86 रुपये बढ़ाया गया है। जबकि उड़द में 400 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘धान का MSP 69 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है, जिससे नया रेट 2,369 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।’ उन्होंने यह भी बताया कि धान (ग्रेड ए) अब 2,389 रुपये प्रति क्विंटल में बिकेगा।

सरकार का कहना है कि एमएसपी में बढ़ोतरी से किसानों की आय बढ़ेगी। ग्रामीण इलाकों में जो परेशानी है, वह कम होगी। यह फैसला मानसून के बुवाई सीजन से पहले लिया गया है, जिससे किसानों को यह तय करने में मदद मिलेगी कि उन्हें कौन सी फसल बोनी है।

किसानों को कम ब्याज दर पर लोन

अब बात करते हैं एमआईएसएस की। एमआईएसएस एक ऐसी योजना है जिसके तहत किसानों को कम ब्याज दर पर लोन मिलता है। यह लोन उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से मिलता है। इस योजना के तहत किसानों को 3 लाख रुपये तक का लोन 7% ब्याज दर पर मिल सकता है। इसमें से 1.5% ब्याज सरकार देती है, जिससे बैंकों और संस्थानों को लोन देने में आसानी होती है।

इसके अलावा, जो किसान समय पर अपना लोन चुका देते हैं, उन्हें 3% का प्रोत्साहन भी मिलता है। इससे उनके लोन पर लगने वाला ब्याज घटकर सिर्फ 4% रह जाता है। जो लोग पशुपालन या मछली पालन के लिए लोन लेते हैं, उन्हें यह लाभ 2 लाख रुपये तक के लोन पर मिलता है। सरकार ने इस योजना में कोई बदलाव नहीं किया है। यह पहले की तरह ही जारी रहेगी और देश भर के 7.75 करोड़ से ज्यादा KCC खाताधारकों को फायदा पहुंचाएगी।

सरकार का कहना है कि इस योजना को जारी रखना इसलिए जरूरी है ताकि कृषि क्षेत्र में लोन का प्रवाह बना रहे, खासकर छोटे और सीमांत किसानों के लिए। KCC के माध्यम से लोन 2014 में 4.26 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर दिसंबर 2024 तक 10.05 लाख करोड़ रुपये हो गया है। कृषि क्षेत्र में कुल लोन 2013-14 में 7.3 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2023-24 में 25.49 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

सरकार ने अगस्त 2023 में किसान कर्ज पोर्टल भी लॉन्च किया है। इससे लोन के दावों को प्रोसेस करने में तेजी आई है और यह प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी हो गई है।

3,399 करोड़ की रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी

इसके अलावा पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए 3,399 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है। ये परियोजनाएं महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के चार जिलों में फैली हुई हैं, जो मौजूदा रेलवे नेटवर्क में लगभग 176 किलोमीटर जोड़ती हैं। इनसे लगभग 19.74 लाख की कुल आबादी वाले लगभग 784 गांवों को लाभ होगा। इसका मकसद कनेक्टिविटी को बढ़ाना है। परियोजनाओं के वित्तीय वर्ष 2029-30 तक पूरा होने की उम्मीद है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

माचिस में अभी बहुत तिलियां!

June 25, 2022
World Human Rights Day

विश्व मानवाधिकार दिवस 2025 पर राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से जुटे प्रतिनिधि

December 11, 2025
operation sindoor 2.0

ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान को दी गई जानकारी की क्या है पूरी सच्चाई ?

May 20, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • TB के खिलाफ जंग! CM रेखा गुप्ता बोलीं – मैदान में उतरी हेल्थ, यूथ और डिफेंस की त्रिशक्ति
  • स्वास्थ्य सुरक्षा के विश्वास तक… CM योगी बोले- बढ़ें स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश की ओर
  • UP राज्यसभा चुनाव में सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, बीजेपी का 8 सीटों पर कब्ज़ा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.