Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

पाकिस्तान को फिर ‘ग्रे लिस्ट’ में डालने की तैयारी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 16, 2025
in विश्व
A A
20
SHARES
650
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : पहलगाम आतंकी हमले के बाद से दुनियाभर में पाकिस्तान का आतंकी चेहरा बेनकाब हो गया है। एक बार फिर से पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डालने की मांग की जा रही है। इस बीच वैश्विक आतंकी फंडिंग पर निगरानी रखने वाली संस्था FATF (फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स) ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। इस हमले में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। सोमवार को जारी बयान में FATF ने कहा, “ऐसे हमले बिना धन और नेटवर्क के संभव नहीं हो सकते।” एफएटीएफ का यह बयान सीधे तौर पर पाकिस्तान पर निशाना है।

FATF ने यह भी स्पष्ट किया कि अब वह सदस्य देशों द्वारा आतंकवाद के वित्तपोषण को रोकने के लिए उठाए गए ठोस और प्रभावी कदमों पर ज़्यादा ध्यान दे रहा है। यह बयान उस समय आया है जब भारत ने पाकिस्तान की ओर से लगातार आतंकवाद को समर्थन और धन की आपूर्ति करने के सबूत उजागर किए हैं।

इन्हें भी पढ़े

india europe trade deal

चीन से व्यापार पर पीएम मोदी ने हमें चेतावनी दी थी, यूरोप को हुआ भूल का एहसास

September 5, 2026
us israel attack on iran

अमेरिका के सारे हथियार नाकाम, ईरान दे रहा मुंहतोड़ जवाब?

September 4, 2026
indus water treaty

सिंधु जल संधि पर हेग कोर्ट के फैसले को भारत ने दिखाया ठेंगा, क्यों बेबस हुआ पाकिस्तान?

September 4, 2026
Russia Occupied Ukraine

भारत की पहल पर खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध?

September 4, 2026
Load More

पाक को ग्रे लिस्ट डालने की तैयारी!
सूत्रों के मुताबिक, भारत अब पाकिस्तान को फिर से FATF की ‘ग्रे लिस्ट’ में डालने की प्रक्रिया शुरू करने वाला है। भारत अगस्त 25 को होने वाली एशिया पैसिफिक ग्रुप की बैठक और 20 अक्टूबर को होने वाली FATF की पूर्ण बैठक से पहले पाकिस्तान के खिलाफ एक विस्तृत डोज़ियर तैयार कर रहा है।

पाकिस्तान का ‘ग्रे लिस्ट’ से पुराना नाता
पाकिस्तान को पहली बार 2008 में FATF की ग्रे लिस्ट में डाला गया था। 2010 में हटाया गया, लेकिन 2012 में फिर शामिल किया गया। 2015 में उसे बाहर किया, फिर 2018 में दोबारा ‘ग्रे लिस्ट’ में डाला गया। अक्टूबर 2022 में FATF ने बाहर किया, लेकिन सुधार जारी रखने के निर्देश दिए।

FATF के मुताबिक, दुनिया के 200 से ज्यादा देश और क्षेत्र इसके नेटवर्क से जुड़े हैं और मिलकर आतंकी फंडिंग रोकने के लिए काम कर रहे हैं। FATF ने हाल ही में यह भी बताया कि वह सोशल मीडिया, क्राउड फंडिंग और वर्चुअल एसेट्स जैसे नए खतरे को लेकर चेतावनी जारी करेगा और जल्द ही एक विस्तृत विश्लेषण प्रकाशित करेगा।

FATF प्रमुख एलिसा दे आंडा मद्राजो ने जर्मनी के म्यूनिख में हुए ‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन में कहा था “आतंकियों को सिर्फ एक बार सफल होना होता है, लेकिन हमें हर बार उन्हें रोकना होता है। यह लड़ाई किसी एक देश, संस्था या कंपनी की नहीं है – यह पूरी दुनिया की साझा जिम्मेदारी है।”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

मोदीराज में ताकतवर हुई सेना, चीन-पाकिस्तान ही नहीं अब पूरी दुनिया के लिए भारत बना चुनौती

September 3, 2022
Gautam-Adani

अमीरों की लिस्ट में ‘गरीब’ हुए अडानी

February 2, 2023

चुनाव से पहले नीतीश कुर्सी छोड़ेंगे या नहीं?

December 17, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना मेरा प्रमुख लक्ष्य : धर्मवीर सिंह
  • चीन से व्यापार पर पीएम मोदी ने हमें चेतावनी दी थी, यूरोप को हुआ भूल का एहसास
  • UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई भारत की तस्वीर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.