Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर की आम जनता से मन की बात

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 29, 2025
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
20
SHARES
651
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
  • कांग्रेस ने बार-बार किया संविधान और बाबा साहब का अपमान
  • एक पेड़ मां के नाम से लगाने के लिए जनमानस को दिया संदेश

 


सतीश मुखिया

इन्हें भी पढ़े

modi

सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, वाराणसी एलिवेटिड कॉरिडोर… कैबिनेट मीटिंग में हुए 7 बड़े फैसले

July 15, 2026
Supreme Court

तीसरा बच्चा होने पर नहीं लड़ सकते चुनाव; सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, कहा- बदल गया है देश

July 15, 2026
pension

सरकार का बड़ा फैसला! अब इन कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन चुनने की आखिरी मौका

July 15, 2026
women reservation bill

महिला आरक्षण बिल पर ‘इंडिया’ गठबंधन देगी साथ?

July 14, 2026
Load More

मथुरा: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 123 वीं बार एक बार फिर देश की जनता और आम जनमानस से मन की बात की। इस कार्यक्रम का 22 भाषा और 29 बोलियां में प्रसारण हुआ और देश, विदेश व ग्रामीण अंचल में विभिन्न जगह पर करोड़ों लोगों ने इस बात को सुना। जिसमें वार्ड संख्या: 24, सराय आजमाबाद, जनपद: मथुरा में अंकुर गुर्जर पार्षद और कैबिनेट सदस्य नगर निगम मथुरा वृंदावन के कार्यालय पर हरिशंकर राजू यादव, जिला अध्यक्ष, मथुरा भाजपा की मौजूदगी में भारी संख्या में आम जनमानस और स्थानीय नागरिकों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पेड़ों की शीतल छांव के तले खाट बैठकर सुना।

उन्होंने इस मन की बात में कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल से लेकर के अमरनाथ यात्रा और देश के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा से लेकर के आज अंतरिक्ष स्टेशन पर गए शुभांशु शुक्ला के ऊपर खुलकर अपने विचार रखें। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर और उनके द्वारा रचित भारतीय संविधान का हमेशा दुरुपयोग और उल्लंघन किया है। यह लोग हम लोगों पर आरोप लगाते हैं कि हमारी सरकार संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है लेकिन इन लोगों ने देश में पिछले 45 साल के शासन के दौरान कई बार संविधान का और बाबा साहब का खुलेआम अपमान किया, राजनीति में आप प्रत्यारोप का दौर चलता रहता है लेकिन जिस तरह से इन्होंने देश के अंदर इमरजेंसी लगाई और देश के माथे पर कलंक लगाने का काम किया उसको देश की आम जनता और राजनीतिक पार्टिया भूल नहीं सकती।

इस दौरान कैसे निर्दोष लोगों को पुलिस द्वारा पकड़ कर जेलो में बंद कर दिया गया। उनके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज किए गए जिसमें कई लोग उसमें मृत्यु का भी शिकार हो गए और प्रेस पर पाबंदी लगा दी गई। मैं इनसे पूछना चाहता हूं वह काला अध्याय था कि अब काला अध्याय है। आज भारत देश राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेतृत्व में हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है और देश के अधिकतर राज्यों में डबल इंजन की सरकार है। जिसके द्वारा आम जनता और नागरिक अपने आप को खुशहाल, सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हम लोग समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े हुए व्यक्ति के विकास के हेतु कृत संकल्प हैं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंतोदय की विचारधारा पर चलते हुए हम लोगों ने वंचित, दलित और शोषित समाज के लोगों का विकास करने का बीड़ा उठा रखा है। हम लोग देश के नागरिकों को निराश नहीं करेंगे और समाज में दबे, कुचले, पिछड़े लोगों को समाज में उचित स्थान दिलाएंगे। कांग्रेस पार्टी कहती है कि देश की आजादी में इनका बड़ा हाथ है लेकिन हमारे आदर्श और जनसंघ के रचयिता डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिन्होंने एक देश, एक संविधान के लिए जम्मू कश्मीर में अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया उनके बलिदान को भी भूल नहीं जा सकता। यह कांग्रेस के लोग अपने बलिदानों को गिनाते हैं लेकिन हमारे महापुरुषों के बलिदानों को याद नहीं करते। आज डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की परिकल्पना एक देश, एक संविधान मूर्त रूप में साकार हुई है यह लोग कहते थे कि यह संभव नहीं है लेकिन आज आप देखिए की जम्मू कश्मीर में हमारा संविधान पूर्ण रूप से लागू है।

जिस जम्मू कश्मीर में जाने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता पड़ती थी उस प्रदेश में आज देश के अन्य भागों का कोई भी आम नागरिक खुले आम रूप से आ जा सकता है और वहां पर जमीन खरीद सकता है जो कि कांग्रेस के राज में संभव नहीं था। यह लोग हमेशा से हीन भावना के तहत भारतीय लोगों को कमतर आंकते रहे है लेकिन आज देश से लोग अंतरिक्ष जा रहे हैं और देश के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा को कौन भूल सकता है जिन्होंने भारत का डंका पूरे विश्व में बजाया। स्वामी विवेकानंद द्वारा स्वर्णिम भारत की परिकल्पना आज साकार हो रही है और हमारे ऋषियों मुनियों द्वारा दिए गए योग को पूरे विश्व में बड़े जोर शोर से मनाया जा रहा है।

हम सभी लोगों को प्रकृति को बचाना है, जल संरक्षण करना है और पर्यावरण को बचाने हेतु सभी भारतीय लोगों को एक पेड़ मां के नाम से लगाकर अपने कर्तव्यों का पालन करना है, अगर आज हम लोग पेड़ नहीं लगाएंगे तब जीवन जीने के लिए ऑक्सीजन कहां से मिलेगी इसलिए मैं सभी लोगों से निवेदन करता हूं कि सभी लोग मानसून के दौरान अपने घरों के आगे एक पेड़ अवश्य लगाए।

इस कार्यक्रम के दौरान हरिशंकर राजू यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष ने एक पेड़ लगाकर विधिवत इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया और क्षेत्रीय पार्षद अंकुर गुर्जर ने कहा कि हम सबको प्रकृति को बचाना है, अगर प्रकृति का संतुलन बिगड़ जाएगा तो हम लोगों के जीवन का संतुलन बिगड़ने से भी कोई नहीं रोक सकता इसलिए सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि सभी लोग इस कार्यक्रम के बाद अपने घर जाकर एक पेड़ अवश्य लगाए और अपने पड़ोसियों, रिश्तेदार और नातेदारों से भी कहे कि आप भी लोग आप लोग भी पेड़ लगाइए।

मुझे आपने पार्षद चुना है और क्षेत्र में निगम से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपको आती है। आप कभी भी मेरे कार्यालय पर आकर मुझे अपनी समस्या बता सकते हैं और समय रहते निदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान बृजेश अहेरिया, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड संख्या: 12, राधेश्याम कॉलोनी, संजय रावत, आदेश कलोसीया, सुपरवाइजर, अनिल राणा, नेचर ग्रीन और अन्य गणमान्य लोग मौके पर मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pm modi

एक्शन में पीएम मोदी, कल से महामंथन… क्या बजने वाला है जंग का सायरन?

May 6, 2025
PM Modi

PM मोदी 11 फरवरी को करेंगे झाबुआ का दौरा, करोड़ो के विकास कार्यों की देंगे सौगात

February 10, 2024
रैली

अंबेडकर जयंती पर मंत्री ने ‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान थीम’ पर आधारित रैली को किया रवाना

April 15, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में SIR की तारीख बढ़ी, जानें- अब कब तक भर सकते हैं एन्यूमरेशन फॉर्म
  • सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, वाराणसी एलिवेटिड कॉरिडोर… कैबिनेट मीटिंग में हुए 7 बड़े फैसले
  • चीन हो गया बेचैन, आखिर इस रेस में भारत से कैसे पिछड़ गए?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.