Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

12 साल बाद साथ दिखेंगे ऐश्वर्या राय-रजनीकांत, थलाइवर 169 की जल्द शुरू होगी शूटिंग

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 11, 2022
in मनोरंजन
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

ऐश्वर्या राय और रजनीकांत स्टारर फिल्म रोबोट 2010 में आई थी। यह उस साल की सबसे हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म के ऐक्शन पैक्ड सीन, गाने और दोनों स्टार्स की जोड़ी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। प्रशंसकों को जल्द ही यह जोड़ी दूसरी बार पर्दे पर देखने को मिलने वाली है। रिपोर्ट्स हैं कि ऐश्वर्या ने रजनीकांत के साथ एक और फिल्म साइन की है।
रिपोर्ट के अनुसार, रोबोट के 12 साल बाद ऐश्वर्या और रजनीकांत फिर से फिल्म में साथ काम करने वाले हैं। हाल ही में ऐश्वर्या ने बताया था कि उन्होंने रजनीकांत के साथ फिल्म थलाइवर 169 साइन की है। इस फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू होगी। फिल्म के लिए ऐश्वर्या ने अपनी डेट्स तय कर ली हैं। खबर है कि इस फिल्म में दक्षिण भारतीय सिनेमा के अभिनेता शिवराजकुमार भी नजर आएंगे।

कन्नड स्टार शिवराजकुमार थलाइवर 169 को साइन करके काफी खुश हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वह बचपन से रजनीकांत के प्रशंसक हैं। ऐसे में उनके साथ काम करना काफी खुशी की बात है। शिवराज, शिवन्ना के नाम से मशहूर हैं। खबर है कि शिवन्ना रजनीकांत के साथ इस फिल्म की शूटिंग सितंबर में करेंगे। फिल्म को सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रही है। इसका निर्देशन नेलसन दिलीपकुमार कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े

movies

ऑनलाइन पर नई फिल्मों-सीरीज का आया तूफान, ये वीकेंड होगा धमाकेदार

September 26, 2026
Paradise

द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस तूफान, धमाल 4 समेत इन 15 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

September 25, 2026
hanuman ansh

2 अक्टूबर का टेस्ट पास कर पाएगी ‘हनुमान अंश’?

September 24, 2026

‘आजादी सिर्फ अहिंसा से नहीं मिली’, वीर सावरकर पर बोले रणदीप हुड्डा, मिला नेशनल अवॉर्ड

September 22, 2026
Load More

2010 की साइंस फिक्शन ऐक्शन फिल्म रोबोट को 130 करोड़ रुपये में बनाया गया था। फिल्म का आधिकारिक नाम एंथिरन है। इसकी सीक्वल फिल्म 2.0 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार थे। रोबोट 3.0 का भी ऐलान हो चुका है।

थलाइवर 169 के अलावा रजनी फैन्स को उनकी फिल्म चंद्रमुखी 2 का इंतजार है। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ राघव लॉरेंस और अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी नजर आएंगी। पी वसु द्वारा निर्देशित हॉरर फिल्म चंद्रमुखी 2005 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म थिएटर्स में ढाई साल यानी कि करीब 800 दिनों तक चली। 2020 में पी वसु ने इसके सीक्वल का ऐलान किया था। सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर यह फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज होगी।

थलाइवर 169 के अलावा ऐश्वर्या मणिरत्नम की फिल्म पन्नियन सेलवन 1 में दिखेंगी। इस फिल्म में ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएंगी। अभिषेक के साथ पर्दे पर कमबैक करने को लेकर ऐश्वर्या काफी खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट हिट साबित होगा। बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक ढाई अक्षर प्रेम के, सरकार राज, धूम 2, गुरु, उमराव जान जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

ऐश्वर्या इससे पहले मणिरत्नम के साथ गुरु, रावण और इरुवर में काम कर चुकी हैं। गुरु उद्योगपति धीरूभाई अंबानी के जीवन पर आधारित थी। तीनों ही फिल्मों को क्रिटिक्स ने खूब सराहा था।
ऐश्वर्या मणिरत्नम की इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। अब वह अपने परिवार को ही पूरा समय देना चाहती हैं। ऐश्वर्या पिछली बार फिल्म फन्ने खान में नजर आई थीं। इस फिल्म उनके ऑपोजिट राजकुमार राव ने काम किया था। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आने के बाद भी ऐश्वर्या सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह पुरस्कार समारोह और फिल्म फेस्टिवल्स में अकसर नजर आती हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
shivraj singh chouhan

वैश्विक उत्पादकता में ऊपरी पायदान पर छलांग लगाने के लक्ष्य के साथ करें काम : शिवराज सिंह

May 3, 2025
खनन माफिया

प्राकृतिक आपदा और खड़िया खनन माफिया

September 5, 2023
सांस्कृतिक परंपरा

सांस्कृतिक परंपराओं के चलते पूरे विश्व में अपना विशेष स्थान बनाता भारत

January 7, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली जल बोर्ड : 17,970 करोड़ से होगा पानी और सीवर व्यवस्था का कायाकल्प
  • LPG से UPI और रेलवे टिकट तक के बदलेंगे नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू
  • E20 तो बस शुरुआत, E100 पर दौड़ेंगी गाड़ियां; गडकरी ने बताया भविष्य का प्लान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.