Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

चीन का DeepSeek सात महीने में फेल?, ताक रहा अमेरिका का मुंह

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 17, 2025
in गैजेट्स, विश्व
A A
deepseek
16
SHARES
533
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: आज से सात महीने पहले चीन ने अपनी स्वदेशी तकनीक पर बना DeepSeek AI पेश करके पूरी दुनिया को चौंका दिया था। तब दावा किया गया था कि चीन को अमेरिकी टेक्नोलॉजी पर निर्भर रहने की कोई जरूरत नहीं है। उस समय DeepSeek के R2 मॉडल को ट्रेन करने के लिए Huawei ने Ascend चिप्स को चुना था और दावा किया था कि AI जैसी टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ने के लिए चीन को अमेरिकी चिप्स की जरूरत नहीं है। हालांकि उस दावे की अब हवा निकलती दिख रही है। Economic Times की एक रिपोर्ट के अनुसार चीन के इंजीनियर्स ने जून 2025 में इस बात को स्वीकार किया है कि Huawei के चिप्स इतने बड़े पैमाने पर मॉडल ट्रेनिंग के लिए भरोसेमंद नहीं हैं।

कहां फंस गया DeepSeek?
बता दें कि चीनी इंजीनियर्स ने इस बात को स्वीकार किया है कि DeepSeek में आगे किसी बड़े अपग्रेड के लिए Huawei के चिप्स से काम नहीं चलेगा। इनमे परफॉर्मेंस के स्थिर न होने, कम स्पीड वाले नेटवर्क कनेक्शन और सॉफ्टवेयर टूल्स की कमी जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इन तमाम वजहों से DeepSeek को एक बार फिर से Nvidia के GPUs पर निर्भर होना पड़ रहा है। Huawei के चिप्स का इस्तेमाल मॉडल की ट्रेनिंग के लिए नहीं बल्कि सिर्फ मॉडल के इंटरफेस को चलाने के लिए हो रहा है।

इन्हें भी पढ़े

Omani co-pilot

फ्लाईदुबई प्लेन को हाईजैक करने वाला था ओमानी को-पायलट, क्रू दोस्त की वजह से टाला हमला

October 5, 2026
russia-ukraine conflict

रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, मध्यस्थता का दिया ऑफर

October 4, 2026

क्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू? भारत को मिली छूट

October 4, 2026
crude oil

न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम

October 3, 2026
Load More

आखिर Nvidia के आगे क्यों निकली Huawei की हवा
गौरतलब है कि अमेरिका ने चीन तक एडवांस स्तर के चिप्स न पहुंचे इसके लिए कई स्तर पर रोक लगा रखी हैं। हार्डवेयर तक पहुंच पर रोक के अलावा DeepSeek के अटकने के पीछे CUDA सॉफ्टवेयर का पूरा इकोसिस्टम है जिसे चीन कॉपी नहीं कर पा रहा है। Nvidia इसे बेहतर बनाने के लिए दो दशक से ज्यादा समय से काम कर रही है। इसे चीनी इंजीनियर्स ने समझाते हुए कहा है कि Huawei के चिप्स के साथ ट्रेनिंग करने का मतलब है कि नंगे पांव मैराथन दौड़ना जबकि Nvidia कार्बन-फाइबर जूते पहनकर दौड़ रहा है।

DeepSeek को Nvidia के चिप्स कैसे मिले?
बता दें कि नियमों के मुताबिक Nvidia चीन को A100 या H100 जैसे चिप्स नहीं बेच सकता लेकिन अप्रैल 2025 में अमेरिकी जांच में सामने आया कि DeepSeek ने हजारों Nvidia GPU चिप्स सिंगापुर और मिडल ईस्ट की शेल कंपनियों के जरिए जुटाए हैं। यानी रोक के बावजूद ये चिप्स चीन तक पहुंच गए हैं।

चीन के लिए इसका क्या मतलब?
Huawei के चिप्स की मदद से AI में अमेरिका से आगे निकल जाने के दावे फेल हो जाने के बाद साफ है क चीन अब भी अमेरिकी तकनीक पर निर्भर है। फिलहाल चीन अरबों डॉलर अपने घरेलू चिप्स पर खर्च कर रहा है लेकिन उसकी AI से जुड़ी सबसे बड़ी सफलता अमेरिकी चिप्स पर टिकी हुई है। अमेरिका चिप्स की सप्लाई कंट्रोल को एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है। वहीं चीन की सबसे बड़ी कमजोरी यही है कि उसके पास ASML जैसी एडवांस्ड चिप बनाने की मशीन नहीं है। इसी वजह से चीन Nvidia जैसी क्वालिटी वाले चिप्स नहीं बना पा रहा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Allegations of bribery

PM आवास के नाम पर रिश्वत का आरोप, पैसे गए… मकान नहीं आया

July 28, 2026
CSIR-IHBT

CSIR-IHBT में सतत सुगंधित खेती-उद्योग, किसान और शैक्षणिक सम्मेलन का हुआ आयोजन

September 25, 2024
CM Yogi

योगी सरकार का लक्ष्य, हर युवा को उनके कौशल के आधार पर देना है रोजगार!

April 24, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.