Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

नेपाल में बगावत का चेहरा बने सुदन गुरुंग कौन हैं, कैसे शुरू किया आंदोलन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 9, 2025
in विश्व
A A
Sudan Gurung
16
SHARES
527
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: नेपाल के सबसे उग्र युवा विद्रोह के केंद्र में 36 वर्षीय एक्टिविस्ट सुदन गुरुंग हैं। जिनका नाम डिजिटल स्वतंत्रता के आंदोलन का पर्याय बन गया है। गुरुंग, युवा नेतृत्व वाले एनजीओ हामी नेपाल के अध्यक्ष, ने पिछले सप्ताह लागू किए गए विवादास्पद सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ देशभर में हजारों छात्रों को एकजुट किया है।

गुरुंग ने ही छात्रों से स्कूल यूनिफॉर्म में मार्च करने और शांतिपूर्ण प्रतिरोध के प्रतीक के रूप में किताबें ले जाने का आह्वान किया। उनकी टीम ने विरोध मार्ग के रास्तों की योजना बनाई और सोशल मीडिया पर सुरक्षा सुझाव साझा किए। लेकिन जब इनकी गतिविधियां बढ़ीं तो नेपाल सरकार ने 4 सितंबर को अचानक 26 प्लेटफार्मों, जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, यूट्यूब और एक्स पर प्रतिबंध लगा दिया।

इन्हें भी पढ़े

Omani co-pilot

फ्लाईदुबई प्लेन को हाईजैक करने वाला था ओमानी को-पायलट, क्रू दोस्त की वजह से टाला हमला

October 5, 2026
russia-ukraine conflict

रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, मध्यस्थता का दिया ऑफर

October 4, 2026

क्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू? भारत को मिली छूट

October 4, 2026
crude oil

न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम

October 3, 2026
Load More

इस प्रतिबंध ने नेपाल की डिजिटल-नेटिव जनरेशन Z में आक्रोश भड़का दिया, जिससे विरोध प्रदर्शन शुरू हुए जो वर्षों में सबसे खूनी सड़क हिंसा में बदल गए। मंगलवार को हिंसा ज्यादा भड़की तो प्रधानमंत्री ओली को इस्तीफा देना पड़ा। नेपाली कांग्रेस और तमाम कम्युनिस्ट नेता निशाना बने। उनके घर फूंक दिए गए। राष्ट्रपति भवन, सुप्रीम कोर्ट समेत तमाम सरकारी बिल्डिंगों में प्रदर्शनकारी घुस गए।

कभी एक इवेंट ऑर्गनाइजर रहे गुरुंग, खुद की त्रासदी के बाद एक्टिविस्ट बने। उन्होंने हामी नेपाल को एक ऐसे मंच में बदल दिया, जो हताशा को आवाज़ देने वाला संगठन बन गया। धरान इलाके में पारदर्शिता अभियानों से लेकर राष्ट्रव्यापी रैलियों तक, गुरुंग एक बेचैन पीढ़ी की आवाज़ बन गए हैं। नेपाल के कई करप्शन मामलों को गुरुंग ने एक्स पर उठाया।

द काठमांडू पोस्ट ने लिखा है, जनरेशन Z के लिए “डिजिटल आजादी व्यक्तिगत आजादी है।” और सड़कों पर हजारों लोगों के लिए, सुदन गुरुंग अब इस लड़ाई का प्रतीक हैं। गुरुंग ने पूरा आंदोलन सोशल मीडिया के जरिए ही संचालित किया। अगर नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया पर बैन नहीं लगाया होता तो शायद यह आंदोलन इतनी जल्दी शुरू नहीं होता।

बहरहाल, मौजूदा आंदोलन के दौरान हालात तभी बिगड़े जब सोमवार को, काठमांडू में संसद के बाहर सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की। जिसमें कम से कम 19 लोग मारे गए और 300 से अधिक घायल हो गए। अस्पतालों में आपातकालीन वार्ड तक आंसू गैस से भर गए। इस दमन के बाद युवकों का गुस्सा भड़क उठा। युवकों ने सबसे पहले गृह मंत्री रमेश लेखक को घेरा और उनसे इस्तीफा लिखवा लिया। उसके बाद केपी शर्मा ओली ने विरोध प्रदर्शनों को “अवांछित तत्वों” द्वारा हाईजैक करने का आरोप लगाया। इसके बाद युवक और भड़क गए।

संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने मंगलवार को युवा नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया लेकिन छात्रों ने बातचीत का प्रस्ताव ठुकरा दिया और उसके बाद से जगह-जगह हिंसा की खबरें आने लगीं। कर्फ्यू तोड़कर प्रदर्शनकारियों ने जलते टायरों से सड़कें बंद कर दीं। काठमांडू की सड़कों पर पहली बार “केपी चोर, देश छोड़” जैसे नारे सुनाई दिए। नेपाल के लोकप्रिय नेताओं में माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्रियों पुष्प कमल दहाल ‘प्रचंड’ और शेर बहादुर देउबा सहित वरिष्ठ राजनेताओं के घरों में तोड़फोड़ शुरू हो गई।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
weapons of mass destruction wmd

पाकिस्तान का WMD प्रोग्राम… अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट ने खोली पोल, भारत के लिए बढ़ता खतरा !

May 27, 2025
Shri Ram temple

भारत में तेज गति से आगे बढ़ता पर्यटन उद्योग!

July 19, 2025
Israel-Hezbollah conflict

15 दिनों में ही घुटनों पर आया हिजबुल्लाह, युद्धविराम की अपील की

October 10, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • नमो भारत कॉरिडोर से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी कला और संस्कृति की झलक
  • पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति
  • नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.