Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

खड़गे का हमला…RSS पर बैन की मांग, पटेल की विरासत का अपमान!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 31, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
kharge
15
SHARES
488
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा
एग्जीक्यूटिव एडिटर


नई दिल्ली: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा प्रहार किया। खड़गे ने RSS पर प्रतिबंध लगाने की मांग की और कहा कि “सरकारी कर्मचारियों को RSS से जोड़ने की अनुमति देकर भाजपा पटेल की विरासत का अपमान कर रही है। उन्होंने पटेल के ऐतिहासिक पत्रों का हवाला देते हुए RSS को “जहर से भरी विचारधारा” करार दिया।

इन्हें भी पढ़े

Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
PM Modi

‘आज मैं जो कुछ हूं…’, पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट

October 7, 2026
FIR against Rahul and Priyanka

आकाशवाणी भवन में प्रवेश को लेकर राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR, प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई।

October 7, 2026
Load More

खड़गे ने RSS पर बैन की मांग !

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा “RSS पर बैन लगना चाहिए। यह मेरा व्यक्तिगत विचार है और मैं खुले तौर पर कहता हूं। अगर PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पटेल के विचारों का सम्मान करते हैं, तो उन्हें ऐसा करना चाहिए। RSS और भाजपा के कारण देश में लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ रहा है।”

सरदार पटेल ने 1948 में महात्मा गांधी की हत्या के बाद RSS पर प्रतिबंध लगाया था। खड़गे ने 18 जुलाई 1948 के पटेल के पत्र का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को लिखा कि RSS ने ऐसा माहौल बनाया जिससे गांधीजी की हत्या हुई। पटेल ने RSS को “जहर से भरी विचारधारा” कहा था।

पटेल की विरासत का अपमान

खड़गे बोले “सरदार पटेल ने RSS और जमात-ए-इस्लामी पर बैन लगाया था ताकि लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता बनी रहे। आज सरकारी कर्मचारियों को RSS से जोड़ने की अनुमति देकर भाजपा पटेल की विरासत का अपमान कर रही है। 2024 में मोदी सरकार ने यह प्रतिबंध हटा दिया, जो पटेल का अपमान है।”

पटेल ने स्वतंत्र भारत के लोकतांत्रिक स्वरूप की रक्षा के लिए राजनीतिक संगठनों से सरकारी कर्मचारियों को अलग रखा। खड़गे ने कहा कि भाजपा ने NCERT किताबों से पटेल-नेहरू के संबंधों को मिटाने की कोशिश की।

मोदी पर व्यक्तिगत हमला

“मोदी साहब की आदत है – ‘मैंने किया, मैंने बनाया’। आपने नोटबंदी की, झूठ बोला कि दो करोड़ नौकरियां देंगे, लेकिन जो नहीं किया उसका श्रेय क्यों लेते हैं? देश किसी एक व्यक्ति के भरोसे नहीं चलता।” खड़गे ने मोदी के पटेल जयंती वाले बयान पर पलटवार किया, जहां मोदी ने नेहरू पर कश्मीर मुद्दे पर पटेल की इच्छा पूरी न करने का आरोप लगाया। खड़गे ने कहा कि नेहरू-पटेल के बीच अच्छे संबंध थे, दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते थे।

भाजपा-RSS पर अन्य आरोप

“भाजपा ने नेहरू और पटेल के बीच दरार पैदा करने की कोशिश की। RSS सांप के जहर जैसी विचारधारा है, जो देश को विभाजित कर रही है।” खड़गे ने कहा कि “पटेल ने 562 रियासतों को एकजुट किया, जबकि RSS की विचारधारा विपरीत है। उन्होंने कांग्रेस को पटेल की सच्ची वारिस बताया।”

भाजपा का खड़गे पर पलटवार

भाजपा ने खड़गे के बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। पार्टी ने कांग्रेस पर “दोहरे मापदंड” का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक पटेल की विरासत को नजरअंदाज किया, लेकिन अब RSS को निशाना बनाने के लिए उनका नाम ले रही है। भाजपा प्रवक्ताओं ने कहा कि पटेल की एकता की भावना को कांग्रेस ने नेहरू के वर्चस्व में दबा दिया था।

यह विवाद सरदार पटेल की जयंती पर तेज हुआ, जब PM मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर एक कार्यक्रम में नेहरू पर पटेल की कश्मीर नीति को पूरा न करने का आरोप लगाया। खड़गे का यह बयान कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा लगता है, जो पटेल की विरासत पर भाजपा के दावों को चुनौती दे रही है। वैसे, 2024 में केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए RSS शाखाओं में जाने पर लगे पुराने प्रतिबंध को हटा दिया था, जिसे खड़गे ने पटेल के अपमान से जोड़ा।

आप भी सुनिए क्या बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

Jharkhand ED Raid: नेता के घर नोटों के बंडल देखकर हैरान!

May 7, 2024

निर्वाचन आयोग ने चुनावी बॉन्ड का ब्योरा आम किया!

March 18, 2024
Supreme court

नामकरण की माया

April 18, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म
  • पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’
  • 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.