Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

एक ग्लिच और ठप हुआ दिल्ली का एयर ट्रैफिक सिस्टम?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 7, 2025
in दिल्ली, राज्य
A A
air traffic system
15
SHARES
511
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली।  देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) – पर शुक्रवार, 7 नवंबर को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में आई तकनीकी खराबी से 400 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं। हवाई अड्डे के संचालन पर इसका सीधा असर पड़ा और यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा।

हालांकि इस बीच सूचना प्रौद्योगिकी (IT) मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह कोई साइबर अटैक नहीं, बल्कि सिस्टम अपग्रेड के दौरान आई तकनीकी गड़बड़ी थी। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने कहा कि “फ्लाइट ऑपरेशंस एक तकनीकी दिक्कत के कारण बाधित हुए हैं।”

इन्हें भी पढ़े

bjp

UP चुनाव 2027 के लिए BJP का मेगा प्लान! क्या है पंचायत महाअभियान?

November 11, 2026
MBBS

दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में बनेगा मेडिकल कॉलेज, MBBS की 150 सीटें होगी उपलब्ध

November 11, 2026
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व

बीटीआर के प्रतिबंधित रुट में पहुंचा सुयश का वाहन, रसूख के आगे तोड़ा नियम; पर्यटन अधिकारी ने थमाया नोटिस

November 11, 2026
Emphasis should be placed on the preservation of the Ho community's traditions and cultural identity.

हो समाज की परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण पर जोर, हातु दियुरियों के साथ हुआ संवाद

November 11, 2026
Load More

एयरपोर्ट एडवाइजरी में क्या कहा गया?

एयरपोर्ट के ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) – जो एयर ट्रैफिक कंट्रोल के फ्लाइट प्लानिंग प्रोसेस को सपोर्ट करता है – में खराबी आने के कारण उड़ानें विलंबित हुईं। एयरपोर्ट की नई एडवाइजरी में कहा गया, “दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन एक तकनीकी समस्या के कारण बाधित है। संबंधित अधिकारी जल्द से जल्द समस्या को दूर करने पर काम कर रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी एयरलाइन से फ्लाइट के संशोधित शेड्यूल की जानकारी लें।”

IT मंत्रालय ने क्या अपडेट दिया?

IT मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, एयर ट्रैफिक कंट्रोल सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करते समय तकनीकी गड़बड़ी हुई थी। फ्लाइट प्लान का ऑटोमैटिक अपडेट रुक गया था। यह किसी साइबर अटैक का मामला नहीं है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह मंत्रालय की टीम ने तत्काल जांच की और साइबर अटैक की संभावना को पूरी तरह खारिज कर दिया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी पुष्टि की कि यह घटना किसी साइबर गतिविधि से संबंधित नहीं थी।

देश का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट हुआ प्रभावित

दिल्ली का IGI एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा और व्यस्त हवाई अड्डा है, जहां हर दिन 1,500 से अधिक उड़ानें संचालित होती हैं। Flightradar24 वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को 513 उड़ानें और शुक्रवार सुबह तक 171 उड़ानें देरी से चलीं। कई प्रमुख एयरलाइंस इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट – की उड़ानें प्रभावित हुईं, जिससे यात्रियों को लंबे इंतजार, चेक-इन में देरी और कतारों का सामना करना पड़ा।

तकनीकी खराबी की असली वजह

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने कहा कि AMSS सिस्टम, जो एयर ट्रैफिक कंट्रोल डेटा को सपोर्ट करता है, उसमें तकनीकी समस्या आई है। इस वजह से उड़ान योजनाओं का आदान-प्रदान प्रभावित हुआ और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को मैनुअली फ्लाइट प्लान तैयार करना पड़ा। यह प्रक्रिया स्वचालित प्रणाली की तुलना में अधिक समय लेने वाली होती है, जिससे उड़ान संचालन में देरी बढ़ गई। AAI की तकनीकी टीमों को सिस्टम को बहाल करने में लगातार काम करते हुए देखा गया।

एयरपोर्ट वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक उड़ानों में औसतन 50-55 मिनट की देरी हो रही थी। दिन बढ़ने के साथ वेटिंग टाइम लगातार बढ़ता गया। कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द या रीशेड्यूल भी करनी पड़ीं।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल की भूमिका क्या है?

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) एक ऐसी जमीनी सेवा है जो आसमान और रनवे पर विमानों की आवाजाही को मॉनिटर करती है। ATC सिस्टम में किसी भी तरह की तकनीकी गड़बड़ी से उड़ानों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखना मुश्किल हो जाता है, इसलिए उड़ानों को विलंबित करना आवश्यक होता है। अधिकारियों ने कहा कि तकनीकी टीम लगातार सिस्टम को बहाल करने में लगी है और उम्मीद है कि शाम तक सामान्य संचालन बहाल हो जाएगा। IT मंत्रालय ने दोहराया कि यह पूरी तरह तकनीकी अपग्रेडेशन की दिक्कत है और साइबर सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Interim budget session

भारत में चुनावी साल का अंतरिम बजट कैसा होगा, क्या मिलेगा?

January 31, 2024
CMD WCL Shri J P Dwivedi

सीएमडी डब्ल्यूसीएल श्री जे पी द्विवेदी “आउटस्टैंडिंग सीईओ ऑफ़ दि इयर” अवार्ड से सम्मानित

December 22, 2024
Alien UFO Report

अंतरिक्ष से आने वाले Aliens को लेकर बड़ा खुलासा, दुनिया रह गई हैरान

December 18, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैबिनेट का किसानों को बड़ा तोहफा, खाद सब्सिडी के लिए 62,370 करोड़ मंजूर
  • UP चुनाव 2027 के लिए BJP का मेगा प्लान! क्या है पंचायत महाअभियान?
  • दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में बनेगा मेडिकल कॉलेज, MBBS की 150 सीटें होगी उपलब्ध

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.