Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home Uncategorized

नीतीश कुमार ने बता दिया वो ही हैं राजनीति के असली ‘फिनिक्स’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 11, 2025
in Uncategorized
A A
Nitish
16
SHARES
533
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तमाम सर्वे एजेंसियों की ओर से जारी एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन के एक बार फिर से सत्ता में लौटने का अनुमान लगाया जा रहा है. News18 के एग्जिट पोल में एनडीए को 145 से 150 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. महागठबंधन को 85 से 95 सीटें, जनसुराज को शून्य से पांच और अन्य को 5 से 10 सीटें मिलने का अनुमान किया गया है. News18 के एग्जिट पोल में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को सबसे बड़ी पार्टी बनने का अनुमान लगाया गया है.

दोनों चरणों में बंपर वोटिंग के बाद महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव और जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर लगातार अपने पक्ष में फायदा होने का दावा कर रहे थे. लेकिन एग्जिट पोल आने के बाद इन दोनों नेताओं के तमाम दावे फुस्स होते हुए दिख रहे हैं. वहीं 20 साल मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद भी नीतीश कुमार फिनिक्स पक्षी साबित होते दिख रहे हैं.

इन्हें भी पढ़े

Shri Krishna Janmashtami

झण्डेवाला देवी मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

September 5, 2026
hezbollah new chief

हिज्बुल्लाह के नए चीफ ने इजरायल से सीधी बातचीत से किया इनकार, रखीं 5 शर्तें

April 27, 2026
us-iran war

US ने एक और यू-टर्न से दुनिया को चौंकाया!

April 7, 2026
india iran

युद्ध के बीच ईरान ने भारत को दिया बड़ा आश्वासन, सुरक्षा पर क्या बोला?

April 2, 2026
Load More

कैसे राजनीति के फिनिक्स हैं नीतीश कुमार?

फिनिक्स पक्षी का जिक्र कई लोककथाओं में मिलता है. यह पुनर्जन्म, नवीनीकरण और अमरता का प्रतीक माना जाता है. नीतीश कुमार के राजनीतिक सफर पर नजर डालें तो उन्हें जब कभी हारा हुआ मान लिया जाता है तभी वह दोबारा वापसी करते हैं. ना केवल वह वापसी करते हैं बल्कि जबरदस्त बाउंसबैक भी करते हैं. छात्र राजनीति से जब नीतीश कुमार चुनावी राजनीति में आए तब उन्हें लगातार दो बार हार मिली. ना केवल उनके राजनीतिक दुश्मन बल्कि उनके चाहने वालों को भी संदेह होने लगा था कि नीतीश कुमार अब राजनीति में टिके नहीं रह पाएंगे.

लेकिन नीतीश कुमार ने पत्नी मंजू का जेवर बेचकर 1985 में तीसरी बार फिर हरनौत से लोकदल के टिकट पर भाग्य आजमाया. इस चुनाव में नीतीश 21 हजार से ज्यादा वोटों से जीते। उन्होंने कांग्रेस के बृजनंदन प्रसाद सिंह को हराया. इसके नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव का साथ छोड़कर अपनी राजनीतिक राह अलग की तो फिर से उनके दुश्मन और समर्थकों के मन में संशय पैदा हुआ. उसी नीतीश कुमार ने ना केवल नई समता पार्टी, फिर जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) का गठन किया, बल्कि बीजेपी के साथ मिलकर लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी की सरकार को 2005 में उखाड़ फेंकने में कामयाब हुए.

2015 के बिहार चुनाव में जब नीतीश कुमार ने बीजेपी से नाता तोड़कर लोकसभा का चुनाव लड़ा तो उनकी पार्टी जेडीयू दो सीटों नालंदा और पूर्णिया में सिमट गई. लोगों को लगा नीतीश का खेल खत्म हो चुका है. तभी नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस के साथ गठबंधन बनाकर उफान में दिख रही बीजेपी को बुरी तरह से पटखनी दी.

2020 के बिहार चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी 43 सीटों पर सिमट गई, तो 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले तमाम मीडिया संस्थानों की चर्चाओं में नीतीश कुमार को बीजेपी के लिए बोझ बताया जाने लगा. लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आए तब जेडीयू के 12 सांसद जीत चुके थे. आलम यह रहा कि नीतीश कुमार के समर्थन से ही केंद्र में नरेंद्र मोदी तीसरी बार सत्ता में आए और अब तक बने हुए हैं.

अब 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी, कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल नीतीश कुमार का समय खत्म होने और उनकी बढ़ती उम्र को लेकर टारगेट किया जा रहा था. लेकिन अब जब बिहार चुनाव 2025 को लेकर एग्जिट पोल सामने आए हैं तो उसमें नीतीश कुमार एक बार फिर से सत्ता में आते हुए दिख रहे हैं.

क्या कहता हैं बिहार चुनाव 2025 के एग्जिट पोल

  • बिहार चुनाव 2025 को लेकर चाणक्य स्ट्रैटेजी की ओर से जारी एग्जिट पोल में नीतीश कुमार की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को 130 से 138 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं महागठबंधन को 100 से 108 सीटें मिलने का अनुमान है. अन्य के खाते में 3 से 5 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है.
  • दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में बीजेपी और जेडीयू वाले गठबंधन को 145 से 160 सीटें मिलने का अनुमान. तेजस्वी यादव की अगुवाई वाले महागठबंधन को 73 से 91 सीटें मिलने का अनुमान. अन्य को 5 से 7 सीटें मिलने का अनुमान. जनसुराज को 3 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है.
  • DV रिसर्च के एग्जिट पोल में एनडीए को 137 से 152 सीटें मिलने का अनुमान. महागठबंधन को 83 से 98 सीटें मिलने का अनुमान. जनसुराज को 2 से 4 और अन्य को 1 से 8 सीटें मिलने का अनुमान.
  • JVC के एग्जिट पोल में एनडीए को 135 से 150, महागठबंधन को 88 से 103, जनसुराज को एक तो अन्य को 3 से 6 सीटें मिलने का अनुमान.
  • मैटराइज के एग्जिट पोल में एनडीए को 147 से 167, महागठबंधन को 70 से 90, जनसुराज को शून्य से 2 और अन्य को 2 से आठ सीटें जाने का अनुमान.
  • P Marq के एग्जिट पोल में एनडीए को 142 से 162, महागठबंधन को 80 से 98, जनसुराज को एक से चार और अन्य को शून्य से 3 सीटें मिलने का अनुमान है.
  • पीपुल्स इनसाइट के एग्जिट पोल में एनडीए को 133 से 148, महागठबंधन को 87 से 102, जनसुराज को शून्य से 2 और अन्य को 3 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है.
  • पीपुल्स प्लस के एग्जिट पोल में एनडीए को 133 से 159, महागठबंधन को 75 से 101, जनसुराज को 0 से 5 और अन्य को 2 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
G20 country flags arranged in a conference room. 3D illustration.

जनता की अध्यक्षता: क्यों जी20 भारत, प्रत्येक नागरिक के लिए मायने रखता है?

December 4, 2022

यात्रा में सहयोगियों का साथ

December 3, 2022
Manipur

मणिपुर बचाओ भारत बचाओ विरोध प्रदर्शन

December 8, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कौन हैं IPS प्रीता वर्मा, जिन पर सम्राट सरकार ने फिर जताया भरोसा!
  • नौकरी छोड़ने के बाद EPF का ब्याज टैक्स फ्री नहीं होता, जानें क्यों?
  • सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, इन नामों पर राष्ट्रपति ने लगाई मोहर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.