Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

यात्रा में सहयोगियों का साथ

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 3, 2022
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
20
SHARES
677
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में सहयोगी पार्टियां खुल कर साथ दे रही हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही यात्रा जिन राज्यों से गुजरी वहां की सहयोगी पार्टियों ने तो साथ दिया ही लेकिन जहां यात्रा नहीं जा रही है वहां की सहयोगी पार्टियों के नेता भी यात्रा में शामिल हो रहे हैं। पहले ऐसा लग रहा था कि जिन राज्यों में यात्रा नहीं जाएगी वहां की यूपीए की सहयोगी पार्टियां यात्रा को सिर्फ नैतिक समर्थन देंगी। लेकिन जैसे जैसे भारत जोड़ो यात्रा आगे बढ़ी और इसे रिस्पांस मिला उसके बाद लगता है कि सहयोगी पार्टियों की राय बदली और उन्होंने यात्रा के खुला समर्थन देने का फैसला किया।

कांग्रेस की एक बड़ी सहयोगी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने नेता को यात्रा में शामिल होने के लिए भेजा। ध्यान रहे भारत जोड़ो यात्रा झारखंड नहीं जा रही है। इसलिए झारखंड कांग्रेस के नेता यात्रा में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश पहुंचे थे। उसी समय कांग्रेस की सहयोगी जेएमएम ने अपने वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को यात्रा में शामिल होने के लिए भेजा। यात्रा से अलग राहुल गांधी ने झारखंड कांग्रेस और जेएमएम के नेताओं के साथ तस्वीर खिंचवाई और उसे सोशल मीडिया में जारी किया गया। गौरतलब है कि झारखंड में कांग्रेस के समर्थन से जेएमएम की सरकार है और हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री हैं।

इन्हें भी पढ़े

UPI

UPI पर 2000 का नियम और डेली लिमिट, दोनों में क्या है बड़ा अंतर?

September 25, 2026
Five-day elephant festival

बांधवगढ़ में हाथियों का पांच दिवसीय महोत्सव शुरू, नहाने-मालिश के साथ मिलेगा पसंदीदा खाना

September 25, 2026
el niño

वैज्ञानिकों की प्रचंड भविष्यवाणी, 6 महीने में काल बन जाएगा अल नीनो

September 24, 2026
election

विश्लेषण: चुनाव आयोग के भीतर 14 बार आपत्ति, SIR, वोटर लिस्ट और ECINet को लेकर क्या सामने आया?

September 24, 2026
Load More

इसी तरह कांग्रेस की यात्रा गोवा भी नहीं जा रही है लेकिन गोवा में कांग्रेस की सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई ने मध्य प्रदेश में यात्रा ज्वाइन की। उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए और उन्होंने राहुल की यात्रा की जम कर तारीफ की। ध्यान रहे गोवा फॉरवर्ड पार्टी पहले भाजपा की सहयोगी थी। लेकिन पिछले चुनाव से पहले भाजपा द्वारा पार्टी तोड़े जाने से नाराज सरदेसाई ने कांग्रेस के साथ तालमेल कर लिया था।

बहरहाल, जिन राज्यों से कांग्रेस की यात्रा गुजरी वहां की सहयोगी पार्टियों के नेता यात्रा में शामिल हुए और राहुल के साथ पैदल चले। तमिलनाडु के कन्याकुमार से यात्रा शुरू हुई थी तो राज्य में सत्तारूढ़ डीएमके के नेता और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उसके बाद केरल में भी कांग्रेस की सहयोगी पार्टियों के नेता यात्रा में शामिल हुए। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कांग्रेस के पास कोई सहयोगी नहीं है। लेकिन यात्रा जब महाराष्ट्र पहुंची तो शुरुआती अगर मगर के बाद दोनों सहयोगी पार्टियों के नेता यात्रा में शामिल हुए। एनसीपी की ओर से पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले सहित कई बड़े नेता शामिल हुए। शिव सेना की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और राज्य सरकार के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने यात्रा में हिस्सा लिया। सुप्रिया सुले तो महाराष्ट्र में हुई कांग्रेस की रैली में भी शामिल हुईं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
trump

ट्रंप का फैसला…विदेशी छात्रों के दाखिले पर रोक, भारतीय छात्रों पर क्या होगा असर ?

May 24, 2025
karnataka election

ये नतीजे जो बताते हैं

May 20, 2023
Sanjay Gandhi-kamalnath

रॉ के पूर्व अधिकारी का बड़ा दावा, कहा- कमलनाथ और संजय गांधी ने भिंडरावाले को भेजे थे पैसे

September 21, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • UPI पर 2000 का नियम और डेली लिमिट, दोनों में क्या है बड़ा अंतर?
  • भारत-वेस्टइंडीज के बीच होंगे 8 मैच, रोहित-विराट खेलेंगे सिर्फ 3 मैच
  • द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस तूफान, धमाल 4 समेत इन 15 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.