Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

बिहार : पीएम मोदी बोले -‘BJP चुनाव इसलिए जीतती है क्योंकि…’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 18, 2025
in राजनीति, राज्य, राष्ट्रीय
A A
pm modi
14
SHARES
456
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 202 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की है. एनडीए की यह जीत बेहद अहम मानी जा रही है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (17 नवंबर, 2025) को रामनाथ गोयनका लेक्चर 2025 को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा चुनाव इसलिए जीतती है, क्योंकि वह 24×7 जनता के विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है.

उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर यह सबक दिया है कि भारत की जनता की आकांक्षाएं और महत्त्वाकांक्षाएं बहुत ऊंची हैं. आज देश की जनता सिर्फ उन राजनीतिक दलों पर विश्वास करती हैं, जिनकी नीयत साफ हो, जो जनता की आशाओं को पूरा करें और विकास को प्राथमिकता दें.

इन्हें भी पढ़े

Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
PM Modi

‘आज मैं जो कुछ हूं…’, पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट

October 7, 2026
fastag annual

NHAI फ्री में दे रहा 1000 रुपए का FASTag रिचार्ज, कैसे करे क्लेम?

October 7, 2026
Load More

आंकड़ों से जानें नीतीश सरकार के नेतृत्व में बिहार में बदलाव की स्थिति

इंस्टिट्यूट ऑफ पॉपुलेशन साइंस के 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2005 से पहले बिहार की अर्थव्यवस्था 90 के दशक और शुरुआती 2000 के सालों में साफ तौर पर लड़खड़ा रही थी. लालू और राबड़ी के दौर में भी बिहार में सब कुछ दयनीय स्थिति में नहीं था, लेकिन राज्य की आर्थिक वृद्धि ठहरी हुई थी, जो आगे सालों में आए नतीजों के मद्देनजर बहुत ही निम्न स्तर के हो गए. वहीं, 1995–2005 के बीच राज्य का जीडीपी विकास दर बेहद धीमा रहा. उद्योग और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में बहुत कम विकास हुआ.

2005 से पहले बिहार टूटी सड़कों, अनियमित बिजली आपूर्ति और चरमराती कानून-व्यवस्था की समस्या से जूझ रहा था. उद्योग भी बिहार से दूरी बनाए हुए थे, पढ़े-लिखे युवा व्यापक पैमाने पर पलायन कर रहे थे और आम लोग जंगलराज के साये में जीते थे.

वहीं, जब साल 2005 में नीतीश कुमार बिहार की सत्ता में आए, तब उन्होंने सड़कों और पुलों के जरिए उन गांवों को जोड़ना शुरू किया, जिन्हें पीढ़ियों से भुला दिया गया था. बिहार के ग्रामीण इलाकों के घर-घर तक बिजली पहुंचने लगी, जो पहले दिन में मात्र कुछ घंटे के लिए ही आती थी.

इसके अलावा, नीतीश सरकार की लड़कियों के लिए साइकिल योजना और पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण जैसी योजनाओं ने गांवों की सामाजिक संरचना को बदल दिया. शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में भी गंभीर और निरंतर निवेश शुरू हुआ.

जीडीपी विकास दर

2005 से पहले बिहार मुश्किल से 5 परसेंट की विकास दर हासिल कर पाता था, लेकिन 2014 से 2020 तक राज्य ने 8 परसेंट से ज्यादा का औसत विकास दर बनाए रखा. वहीं, सिर्फ साल 2023–24 में बिहार ने 9.2 परसेंट की वृद्धि दर्ज की.

नीतीश कुमार के 20 साल के शासन के बाद आज बिहार कहां खड़ा है?

  • बिहार में FDI की बात करें तो अक्टूबर 2019 से मार्च 2025 ₹1,650 करोड़ थी, जो देश के कुल FDI का केवल 0.08 परसेंट है और इसमें बिहार के रैंक 18 था.
  • बिहार की प्रति व्यक्ति आय सालाना 66,828 रुपये है. हालांकि, देश के अन्य राज्यों के मुकाबले यह सबसे कम है.
  • बिहार में 2022-23 में फैक्ट्रियों की संख्या 3,307 थी. देश के 15 राज्यों में बिहार से अधिक फैक्ट्रियां हैं.
  • बिहार से पलायन की बात करें तो, बिहार के 50 प्रतिशत घर ऐसे हैं, जो पलायन से प्रभावित है.
  • हर घर नल से जल योजना के तहत ग्रामीण घरों में 95.71% पाइपयुक्त जल कनेक्शन है. 11 राज्यों ने 100% कनेक्टिविटी हासिल कर ली है.
  • कुल शुद्ध कृषि योग्य भूमि का 43% क्षेत्र, अभी भी सिंचाई से बाहर है.
  • प्रति व्यक्ति विद्युत उपलब्धता पर ध्यान दें, तो साल 2023-24 में 394 किलोवाट प्रति घंटा थी, जो भारत में सबसे कम है.
  • बिहार में बिजली वितरण और ट्रांसमिशन लॉस की बात करें तो 49.4 परसेंट है. जम्मू-कश्मीर के बाद यह देश में दूसरा सबसे ज्यादा नुकसान है.
  • गर्भवती महिलाओं में एनीमिया को लेकर सामने आए आंकड़ों में यह नंबर 63.1% (2019-21) है, जो भारत में सबसे अधिक है.
  • बिहार में सरकारी स्कूलों में ड्रॉपआउट दर के आंकड़ों के मुताबिक, 2023-24 में प्रेपरेटरी स्कूल (कक्षा III–V) में 14%, मिडिल स्कूल (कक्षा VI–VIII): 25% और सेकेंडरी स्कूल (कक्षा IX–XII) में 21% है, जो देश में सबसे अधिक हैं.
  • ग्रामीण बिहार में कंस्क्ट्रक्शन के काम में लगे श्रमिकों की बात करें, तो 2023-24 में उनकी औसत दैनिक मजदूरी 366 रुपये मिलता है, जबकि पूरे भारत में यह आंकड़ा 417 रुपये का है अर्थात बिहार में राष्ट्रीय औसत से भी कम है.
  • वहीं, ग्रामीण बिहार में कृषि मजदूरों की बात करें तो 2023-24 में यह आंकड़ा 338 रुपये प्रतिदिन का है, जो राष्ट्रीय औसत 373 से भी कम है..
  • नीतीश सरकार के दौरान बिहार के कर्ज पर ध्यान दें, तो साल 2007 में 49,846 करोड़ रुपये, और 2025 में 3,61,522 करोड़ रुपये है, यानि बिहार के कर्ज में 625 परसेंट की बढ़ोत्तरी हुई है.
  • 2005-06 से 2023-24 के बीच सामाजिक क्षेत्र का खर्च 13 गुना बढ़ा. स्वास्थ्य क्षेत्र का खर्च 13 गुना बढ़ा और शिक्षा क्षेत्र का खर्च 10 गुना बढ़ा.
  • वहीं, बिहार में जन्म के समय औसत आयु 65.8 वर्ष (2006-10) से बढ़कर 69.5 वर्ष (2016-20) हो गई है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
WCL

वेकोलि में हुआ राजभाषा पखवाड़ा का समापन

October 1, 2024

यूपी में अब तमंचे नहीं लहराए जाते, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग से देश को बनाएंगे आत्मनिर्भर : CM योगी

February 27, 2024
Sudan spiraling into civil war

गृहयुद्ध की और बढ़ता सूडान

April 24, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म
  • पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’
  • 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.