Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

AI के ‘गॉडफादर’ की चेतावनी, वॉर-जॉब्स और चुनाव पर मंडरा रहा बड़ा खतरा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 7, 2025
in विश्व
A A
godfather of ai warns
12
SHARES
411
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के ‘गॉडफादर’ कहे जाने वाले जेफ्री हिंटन ने एक बड़ी और गंभीर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि टेक दुनिया के सबसे ताकतवर अरबपति ऐसे रफ्तार से AI आगे बढ़ा रहे हैं, जो अर्थव्यवस्थाओं को हिला सकती है, करोड़ों नौकरियां खत्म कर सकती है और ऐसी ताकतें पैदा कर सकती है जिन्हें इंसान शायद कंट्रोल ही न कर पाए।

टेक अरबपतियों पर सीधा निशाना

इन्हें भी पढ़े

एक और बाढ़ आ रही है! चीन ने अचानक रोका बचाव अभियान

August 28, 2026
indus water treaty

सिंधु जलसंधि से न‍िकलने से भारत को रोक नहीं सकते अंतरराष्‍ट्रीय कानून, पाकिस्तान की बोलती बंद?

August 27, 2026
crude oil

कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट, 87 डॉलर के नीचे फिसला ब्रेंट क्रूड

August 27, 2026
Nepal, exhausted floods

बाढ़ से बेदम नेपाल ने भारत से मांगी मदद, क्या-क्या चाहिए?

August 26, 2026
Load More

वॉशिंगटन के जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स के साथ बातचीत में हिंटन ने कहा कि एलन मस्क, मार्क जुकरबर्ग, लैरी एलिसन और जेफ बेजोस जैसी बड़ी हस्तियां बिना जोखिम समझे AI और रोबोटिक्स पर अरबों डॉलर खर्च कर रही हैं।

हिंटन के मुताबिक, ये कंपनियां इतनी तेजी से ऑटोमेशन बढ़ा रही हैं कि आगे चलकर सिस्टम खुद उनके खिलाफ हो सकता है। उन्होंने कहा, “अगर लोगों को नौकरी ही नहीं मिलेगी तो वे चीजें खरीदेंगे कैसे? कंपनियां किसे बेचेंगी?”

हिंटन का मानना है कि यह बदलाव पिछली औद्योगिक क्रांतियों जैसा नहीं होगा। इस बार जितनी नौकरियां जाएंगी, उतनी नई नौकरियां पैदा ही नहीं होंगी। उनके अनुसार, AI जब इंसानों जितना या उससे ज्यादा समझदार हो जाएगा, तो वह लगभग हर काम कर लेगा। उन्होंने कहा, “जो लोग अपनी नौकरी खोएंगे, उनके पास नया काम नहीं बचेगा। जो भी काम वे कर सकते होंगे, AI उससे बेहतर कर लेगा।”

कॉल-सेंटर, दफ्तरों का बेसिक काम, शुरुआती टेक्निकल रोल और साधारण विश्लेषण वाले काम सबसे पहले खत्म होंगे। आगे चलकर अर्थव्यवस्थाओं में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी देखी जा सकती है।

सुपर-इंटेलिजेंट AI का खतरा

हिंटन ने चेताया कि आज के AI सिस्टम पहले ही किसी इंसान से हजारों गुना ज्यादा जानकारी जानते हैं और बहुत तेजी से सीख रहे हैं। दुनिया के कई शीर्ष वैज्ञानिक मानते हैं कि AI जल्द ही इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हो जाएगा और तब क्या होगा, किसी को नहीं पता।

उन्होंने कहा कि भविष्य में AI ऐसे सब-गोल बना सकता हैजैसे खुद को बचाना या अपने ऊपर कंट्रोल बढ़ानाजिससे उसे रोकना मुश्किल हो जाएगा।हिंटन के अनुसार, हमने ऐसे उदाहरण देखे हैं जहां AI खुद को बंद करने वाले इंसान को धोखा देने की कोशिश करता है।

हिंटन का एक सबसे डरावना अनुमान युद्ध से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि AI-ड्रोन और इंसानी जैसे रोबोट युद्ध को बिना अपने सैनिक खोए लड़ने लायक बना देंगे।इससे अमीर देशों पर कोई राजनीतिक दबाव नहीं रहेगा, क्योंकि उनके सैनिक मरेंगे ही नहीं।उन्होंने कहा, “अमीर देश गरीब देशों पर हमला कर सकते हैं और मरेंगे सिर्फ गरीब। जब ताबूत लौटकर नहीं आएंगे, तब सरकारों पर कोई दबाव नहीं रहेगा।”

डीपफेक और चुनावों का संकट

हिंटन ने कहा कि AI जल्द ही ऐसे वीडियो और ऑडियो बना देगा जिन्हें असली और नकली में पहचानना नामुमकिन होगा। इससे चुनावी प्रक्रिया और जनता का भरोसा टूट सकता है। उन्होंने बताया कि फेक को पकड़ने वाली AI हमेशा पीछे रह जाएगी, इसलिए समाधान सिर्फ ‘डिजिटल सिग्नेचर’ जैसे सिस्टम हैं, जो असली वीडियो की पहचान तय कर सकें।

बर्नी सैंडर्स और हिंटन दोनों ने कहा कि दुनिया की सरकारें अभी तक AI पर बुनियादी नियम भी लागू नहीं कर पाई हैं, न सुरक्षा टेस्टिंग, न बायोलॉजिकल खतरे रोकने के नियम, न पारदर्शिता की शर्तें। हिंटन ने कहा कि हमें उन सिस्टम्स को बनाने से पहले रुकना होगा जो हमसे ज्यादा समझदार हों। अभी हमारे पास ऐसा कोई उपाय नहीं है जिससे हम उनके साथ सुरक्षित तरीके से रह सकें।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Station House Officer (SHO) of R.K. Puram

आर.के. पुरम थाना अध्यक्ष ने मादवपुरम गांव के RWA पदाधिकारियों के साथ की बैठक

May 15, 2026
fund

भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही, फिर भी क्यों टूट रहा है रुपया?

May 28, 2026
Vekoli Pathakheda area

वेकोलि पाथाखेड़ा क्षेत्र के तवा भूमिगत खदान में कंटीन्यूअस माइनर का हुआ उद्घाटन

September 26, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • किन सब्जियों को साथ खाने से हो जाती है पथरी? दूर कर लीजिए सारे शक
  • अंतरिक्ष में भारत की ऊंची छलांग! 2030 तक $45 अरब का होगा स्पेस मार्केट
  • ग्रहण मोक्ष के बाद घर और मंदिर में गंगाजल कैसे छिड़कें? जानिए इसका महत्व

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.