Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

जितने रन नहीं, उससे ज्यादा वर्ल्ड कप खिताब… भारतीय स्टार का ये सच चौंका देगा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 12, 2026
in खेल
A A
संजू सैमसन
16
SHARES
532
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: मौजूदा चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने की कोशिशों में लगी हुई है. पिछली बार रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2024 में ये खिताब जीता था तो इस बार सूर्यकुमार यादव ने इस मुहिम को सफल बनाने के लिए मोर्चा संभाला हुआ है. अगर ऐसा होता है तो भारत 3 बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी. वहीं टीम के कुछ खिलाड़ियों का नाम उस लिस्ट में शामिल हो जाएगा, जो दूसरी बार ट्रॉफी उठाएंगे. वहीं इनमें एक बल्लेबाज ऐसा भी होगा, जिसके खाते में रन से ज्यादा वर्ल्ड कप ट्रॉफी हो सकती हैं.

जी हां, ये सुनकर या पढ़कर अजीब सा लग सकता है लेकिन ये सच है. टीम इंडिया में एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसके बल्ले से टी20 वर्ल्ड कप में एक भी रन नहीं निकला, न कोई कैच या विकेट लिया लेकिन उसके नाम एक वर्ल्ड कप ट्रॉफी है. ये सिलसिला लगातार दूसरे वर्ल्ड कप में भी जारी रह सकता है. ये खिलाड़ी हैं विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन, जो मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं. सैमसन पिछले वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम में शामिल थे, जब टीम इंडिया ने बारबडोस में खिताब जीता था.

इन्हें भी पढ़े

Rohit Sharma

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में, हेटमायर और पॉवेल नंबर-1 के दावेदार!

October 5, 2026
india

इन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल!

October 4, 2026
सुजीत कलकल पहलवान

पिता से ली कोचिंग, ओलंपिक चैंपियन को किया चित, अब आखिरी 15 सेकेंड में ऐसे जीता गोल्ड

October 2, 2026
Indian women's hockey

एशियन गेम्स 2026: चीन को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड

October 2, 2026
Load More

सैमसन के नाम क्यों ऐसा रिकॉर्ड?
अब बात सैमसन के अनोखे रिकॉर्ड की. असल सैमसन मौजूदा भारतीय टीम में अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके नाम एक वर्ल्ड कप खिताब है लेकिन टूर्नामेंट में एक भी रन उनके नाम नहीं है. अब अगर आप सोच रहे हैं ऐसा क्यों है? तो इसकी वजह संजू की खराब फॉर्म नहीं है या ऐसा नहीं है कि वो खाता ही नहीं खोल पाए. असल में पिछले वर्ल्ड कप में उन्हें एक भी मैच में मौका नहीं मिला था.

वो टी20 वर्ल्ड कप 2024 के एक भी मैच में प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे. उनके क्रीज पर उतरे बिना ही टीम इंडिया ने खिताब जीत लिया था. मगर सिर्फ पिछला वर्ल्ड कप ही नहीं, बल्कि मौजूदा टूर्नामेंट में भी टीम इंडिया के पहले मैच में संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है. यही कारण है कि लगातार 2 टी20 वर्ल्ड कप में स्क्वॉड का हिस्सा होकर भी वो अभी तक एक भी रन नहीं बना पाए हैं.

इस बार बदल पाएगी सैमसन की कहानी?
हालांकि, इस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका ये आंकड़ा बदल सकता है. यहां तक कि दिल्ली में गुरुवार 12 फरवरी को टीम इंडिया के दूसरे मैच में ही संजू अपना पहला रन हासिल कर सकते हैं. नामीबिया के खिलाफ होने वाले इस ग्रुप मैच में स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा का खेलना अभी भी मुश्किल नजर आ रहा है. पिछले मैच के बाद से ही उनकी तबीयत खराब है. यहां तक कि दूसरे मैच से पहले उन्हें 2 दिन अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था जहां 2 दिन रहने के बाद उन्हें बुधवार को डिस्चार्ज भी कर दिया गया. हालांकि इसके बावजूद उनका इस मैच में खेलना मुश्किल है और ऐसे में सैमसन को पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिल सकता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

उत्तराखंड के विकास में तीरथ रावत का अहम भूमिका क्यों ज़रूरी?

November 20, 2024
TERI Summit pm modi

रेवड़ी पॉलिटिक्स और शॉर्ट कट की राजनीति

December 12, 2022
UGC

UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, ‘हम पीछे नहीं जा सकते’

January 30, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना
  • जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन? दिल्ली पुलिस ने तय किए तीन नए स्थान
  • बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.