Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

राजनाथ सिंह ने किया ‘अग्निपथ योजना’ का ऐलान, अब सेना में चार साल के लिए भर्ती होंगे युवा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 15, 2022
in राष्ट्रीय
A A
rajnath singh
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली ,14 जून (आरएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिकों की भर्ती के लिए आज औपचारिक तौर पर अग्निपथ योजना का ऐलान कर दिया। केंद्र सरकार ने सेना भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब सरकार सेना में अग्निपथ योजना के तहत भर्तियां करेगी। जिसके तहत युवाओं की सेना में केवल 4 साल के लिए भर्ती की जाएगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बाद में एक संवाददाता सम्मेलन में तीनों सेनाओं के प्रमुखों की मौजूदगी में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब तीनों सेनाओं में अग्निपथ योजना के तहत ही जवानों यानी अग्निवीरों की भर्ती की जायेगी। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य सेनाओं को चुस्त दुरूस्त , युवा तथा जोश और उत्साह से परिपूर्ण बनाना है। इससे देश की सुरक्षा व्यवस्था तो मजबूत होगी , साथ ही इसके जरिये युवाओं को देश सेवा करने का मौका मिलेगा और उनमें देशप्रेम की भावना भी पैदा होगी।

सिंह ने कहा कि इस योजना से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढेंगे तथा चार वर्ष के बाद जब ये युवा सेना से बाहर आयेंगे तो देश को विभिन्न कौशलों से लैस युवा जनशक्ति भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन युवाओं को अच्छा वेतन तथा सेना से बाहर आने के बाद अच्छा सेवा निधि पैकेज भी दिया जायेगा। सेना में कार्यरत रहने के दौरान यदि किसी अग्निवीर की मौत हो जाती है तो उसके परिजनों को बीमे के रूप में अच्छी खासी राशि दी जायेगी।

इन्हें भी पढ़े

Crude oil

भारत ने तलाशा होमुर्ज का विकल्प, अब इन रास्तों से आ रहा 70% कच्चा तेल

March 11, 2026
gas cylinder

25 दिन से पहले नहीं बुक होगा LPG, सरकार ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

March 11, 2026
pm modi

वैश्विक संकट पर राजनीति कर रही कांग्रेस, हम हो रहे आत्मनिर्भर : पीएम मोदी

March 11, 2026
india-china

अब भारत में चीन कर सकेगा ये काम, अन्‍य पड़ोसी देशों को भी मौका!

March 11, 2026
Load More

उन्होंने कहा कि यह योजना विदेशों की योजनाओं का अध्ययन कर युवाओं को ध्यान में रखकर बहुत सोच समझकर तैयार की गयी है और इसे किसी की नकल नहीं कहा जा सकता। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस योजना को संदेह की दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए। यह कयास भी नहीं लगाये जाने के लिए सेनाओं में खर्च कम करने तथा बचत के लिए सरकार यह योजना लेकर आयी है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए सरकार कितना भी खर्च करने से पीछे नहीं हटेगी।
एक सवाल के जवाब में रक्षा मंत्री ने कहा कि नये प्रमुख रक्षा अध्यक्ष यानी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ सीडीएस की नियुक्त जल्दी ही की जायेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी कदम उठाये जा रहे हैं।

25 फीसदी युवाओं को दोबारा मिलेगा मौका
चार साल की सेवा के बाद रिटायर होने वाले 25 प्रतिशत युवाओं को फिटनेस के आधार पर सेवा का फिर मौका दिया जाएगा। चार साल में छह महीने की बेसिक ट्रेनिंग जाएगी। रिटायर होने पर इन युवाओं को डिग्री और सर्टिफिकेट दिया जाएगा। ‘अग्निपथ’ योजना में रिटायर होने वाले युवाओं की उम्र 21-22 साल होगी। यह योजना अमेरिका और इजरायल में पहले से लागू है।

अभी सेना में औसत उम्र 36 साल
‘अग्निपथ’ योजना के बारे में बताते हुए लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने बताया कि ‘अग्निवीर’ नए जवान होंगे जो देश की सुरक्षा करेंगे। चार साल तक सेना में काम करने के बाद उनका बॉयोडेटा शानदार होगा। सेना में काम करने के बाद वे समाज में अलग दिखेंगे। पुरी ने कहा कि अभी सेना की औसत उम्र 32 साल है। आने वाले छह से सात सालों में यह उम्र सीमा घटकर 26 साल हो जाएगी। सेना में व्यापक बदलाव के लिए तकनीकी दक्षता एवं आधुनिक सोच रखने वाले युवाओं की भर्ती की जाएगी।

योजना की खास बातें
‘अग्निपथ’ योजना के तहत सेना में चार साल के लिए युवाओं की भर्ती
‘अग्निपथ’ योजना में काम करने वाले युवा कहलाएंगे ‘अग्नवीर’
इन युवाओं को प्रति महीने आकर्षक वेतन एवं अन्य लाभ दिए जाएंगे
चार साल की सेवा पूरी करने के बाद ‘अग्निवीरों’ को ‘सेवा निधि’ पैकेज दिया जाएगा
इस साल इस योजना के तहत 46,000 ‘अग्निवीरों’ की भर्ती होगी
‘अग्निवीरों’ की भर्ती के लिए 90 दिनों में अभियान शुरू होगा
‘अग्निवीरों’ का पहला बैच जुलाई 2023 से सेना में सेवा देगा
‘अग्निपथ’ योजना बाद में महिलाओं के लिए भी शुरू होगी
अग्निवीरों को 48 लाख का बीमा कवर
वेतन लाभ नियमित सेना के बराबर मिलेगा
पहले साल 30 हजार की सैलरी पर 21 हजार इनहैंड
पहले साल की सैलरी पर 900 कॉर्प्स फंड
दूसरे साल 33 हजार की सैलरी पर 23,100 इन हैंड
तीसरे साल 36 हजार 500 की सैलरी पर 25,580 इन हैंड
चौथे साल 40 हजार की सैलरी पर 28 हजार इन हैंड
अग्निवीरों को ग्रेच्युटी और पेंशन की सुविधा नहीं

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
bunker buster' bomb

अमेरिका का ‘बंकर बस्टर’ बम जो ईरान के फोर्डो परमाणु ठिकाने को मिटा सकता है !

June 19, 2025
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में धूम-धाम से मनाया गोवर्धन पूजन पर्व

November 16, 2023

NPS समाप्त कर गारंटीड पेंशन स्कीम CCS पेंशन रूल्स लागू करने भारतीय मजदूर संघ ने दिल्ली में किया धरना प्रदर्शन

December 23, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • e-PAN कार्ड को लेकर सरकार ने दी बड़ी चेतावनी, कहा- भूलकर भी ना करें ये गलती
  • भारत ने तलाशा होमुर्ज का विकल्प, अब इन रास्तों से आ रहा 70% कच्चा तेल
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई सख्त, एक अधिकारी गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.