Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

उड़ान रद्द होते ही कैसे महंगा हुआ टिकट?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 23, 2025
in राष्ट्रीय
A A
Indigo
22
SHARES
744
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो एक बार फिर गंभीर जांच के दायरे में आ गई है। दिसंबर 2025 में हुए बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसलेशन और लगातार सामने आई उड़ान बाधाओं को लेकर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने संज्ञान लिया है। सीसीआई ने चल रही जांच के तहत इंडिगो एयरलाइंस से जरूरी जानकारी मांगी है। यह कदम नियामक की ओर से औपचारिक जांच प्रक्रिया के हिस्से के रूप में उठाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, आयोग को कंपनी द्वारा अपने दबदबे के गलत इस्तेमाल से जुड़ी कुछ शिकायतें मिली हैं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर सीसीआई ने इंडिगो से विवरण तलब किया है।

आयोग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सीसीआई की जांच में यह देखा जाएगा कि विमानन कंपनी ने कोई ऐसा कदम तो नहीं उठाया जिससे यात्रियों को नुकसान हुआ हो। हाल में उड़ानों में आई रुकावटों के बाद टिकट के दाम बढ़े, जिससे कई यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा। प्रतिस्पर्धा अधिनियम के तहत यदि कोई कंपनी अपने बाजार में मजबूत स्थिति का गलत इस्तेमाल करती है, तो उसे शोषणकारी व्यवहार माना जाता है। ऐसे मामलों में नियामक यह जांच करता है कि क्या ग्राहकों के हित प्रभावित हुए हैं। इंडिगो से जुड़े इस मामले में सीसीआई की जांच मुख्य रूप से इसी तरह के शोषणकारी व्यवहार पर केंद्रित रह सकती है।

इन्हें भी पढ़े

विराट हिंदू सम्मेलन

विराट हिंदू सम्मेलन: हिंदुत्व जागरण और ‘पंच परिवर्तन’ का आह्वान – शूरवीर सिंह नेगी

February 11, 2026

क्या रद्द हो जाएगा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव?

February 11, 2026

क्यों कांप रहा है चीन? समंदर में भारत ने की ऐसी घेराबंदी!

February 11, 2026
fighter jets

राफेल से लेकर F-22 रैप्टर तक, 1 मिनट में 100 लीटर तेल पी जाते हैं ये फाइटर जेट्स!

February 11, 2026
Load More

दरअसल, शिकायत दर्ज कराने वाला व्यक्ति एक उपभोक्ता है। उसने आयोग को अपने निजी अनुभव के बारे में जानकारी दी है। शिकायतकर्ता ने आयोग को अपनी शिकायत में बताया कि उड़ान रद्द होने के बाद उसे नया टिकट बुक करना पड़ा। इस दौरान टिकट की कीमत उसकी मूल बुकिंग लागत से करीब 2.5 गुना ज्यादा थी। सूत्रों के अनुसार, प्रतिस्पर्धा आयोग इस मामले को सिर्फ किसी एक ग्राहक की शिकायत के रूप में नहीं देखेगा। आयोग पूरे उपभोक्ता वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर इस पर विचार करेगा।

अगर कोई कंपनी जानबूझकर उड़ानों की संख्या या सीटों की उपलब्धता कम करती है और इसके बाद टिकट के दाम बढ़ा देती है, तो यह प्रतिस्पर्धा अधिनियम की धारा 4 के तहत जांच का विषय बन सकता है। धारा 4 का उद्देश्य बाजार में किसी कंपनी के दबदबे के गलत इस्तेमाल को रोकना है। कानून में केवल मजबूत स्थिति होना गलत नहीं है, लेकिन अगर उसी ताकत का इस्तेमाल कर ग्राहकों का शोषण किया जाता है, तो आयोग कार्रवाई कर सकता है और जुर्माना भी लगा सकता है।

हालांकि यह संभावना कम है कि सीसीआई उड़ान ड्यूटी समय सीमा (एफडीटीएल) से जुड़े मुद्दों पर विचार करेगा। क्योंकि यह विषय नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। सीसीआई ने 18 दिसंबर को जारी एक संक्षिप्त बयान में बताया था कि उसने हाल ही में अलग-अलग मार्गों पर उड़ानों में आई रुकावटों को लेकर इंडिगो के खिलाफ मिली शिकायतों पर संज्ञान लिया है। आयोग पहले उपलब्ध जानकारी के आधार पर शुरुआती जांच करेगा। इसके बाद जांच के नतीजों के आधार पर महानिदेशक कार्यालय को औपचारिक जांच शुरू करने के निर्देश दिए जा सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
मराठा समाज

मराठा समाज को आरक्षण देने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत

October 27, 2023

कहानी बनाम हकीकत

June 8, 2022
बरसात से तबाही

बरसात में कुदरत के कोप पर राजनीति!

September 4, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड : आखिर हरीश रावत ने क्यों कहा ‘छोड़ दूंगा राजनीति’?
  • तिहाड़ में कैसे बीत रहे राजपाल यादव के दिन?, नहीं मिल रहा VIP ट्रीटमेंट
  • Google : अब सर्च रिजल्ट्स से आपत्तिजनक तस्वीरें हटाना होगा और आसान; जानें तरीका

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.