Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

गांधी परिवार भ्रष्टाचार भी करेंगे, खुद को कानून के ऊपर भी मानेंगे  : भाजपा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 15, 2022
in दिल्ली
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली, 14 जून (आरएनएस) । राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय ऑफिस में विगत 2 दिनों से बुलाकर पूछताछ की जा रही है जिसके विरोध में देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़े नेताओं ने इसका विरोध बहुत ही पुरजोर तरीके से कर रहे हैं। इसी विरोध पर तंज कसते हुए भाजपा मुख्यालय में बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार भ्रष्टाचार भी करेंगे और जब उन्हें रुकेंगे तब वह कहीं न कहीं अपने आप को कानून से ऊपर मानेंगे। डिस्टेंस ऑफ इटाइटेलमेंट द फर्स्ट फैमिली एडं कांग्रेस पार्टी बोखला जाती है और भारत की भावना को ठेस पहुंचाते हैं। संबित पात्रा ने कहा कि क्या यह हकीकत नहीं है कि इन सारी विषय को लेकर नेशनल हेराल्ड के विषयों को लेकर कांग्रेस पार्टी ट्रायल कोर्ट में भी गई थी। संबित पात्रा ने कहा कि जब दिल्ली के हाई कोर्ट और ट्रायल कोर्ट से उनके पक्ष में आदेश नहीं मिला जबकि दिल्ली हाई कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि प्रथम दृश्य में यह बहुत बड़ा केस है। संबित पात्रा ने कहा कि इस मामले के दोनों आरोपी ने प्रथम आरोपी कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और दूसरे आरोपी राहुल गांधी के विश्वनीयता पर सवाल उठता है। संबित पात्रा नहीं कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले को रफा दफा कराने के लिए कांग्रेस पार्टी के वकीलों को पूरा का पूरा काफिला जिसमें कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी जैसे वकीलों में सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगायी थी और लंबी बहस में कहा था कि इस केस में कोई मेरिट नहीं है इसे खारिज कर दी जाए।पात्रा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट मे पूरी सुनवाई के बाद 2016 मे अपना स्पष्ट मत रखा था कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ऐसा नहीं हो सकता है इस केस को खारिज कर दें। इस केस में मेरिट है। कांग्रेस पार्टी का क्रिमिनल प्रॉसेक्यूशन इस केस के माध्यम से चल रहा है। संबित पात्रा ने इस मामले में आरोपी नम्बर एक सोनिया गांधी और आरोपी नम्बर दो राहुल गांधी उन पर केस चलेगा और सुनवाई का सामना भी करना पड़ेगा। संबित पात्रा ने कहा कि यह केस कोई भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच में नहीं है बल्कि यह केस देश के सर्वोच्च न्यायालय निर्देश पर पश्चात यह केस चल रहा है।

संबित पात्रा ने कहा कि गांधी परिवार को लगता है कि हम देश के प्रथम परिवार है, हम पर केस चल सकता है, ऐसे कैसे हो सकता है। इस देश में कोई ना कोई राजा है और ना ही राजकुमार है। इस देश में हर व्यक्ति समान अधिकार एवं कर्तव्य वाला नागरिक है। पात्रा ने कहा कि यह विषय उन्हें प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी से सीखना होगा। उन्होंने अपने आप को कभी प्रधानमंत्री बोलकर संबोंधन नहीं किया है बल्कि वे स्वयं को देश का सेवक कहा है। इसलिए आप नागरिक है तो आप नागरिक का दायित्व है कि उसे आपको वहन करना और पूर्ण करना होगा। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस आज बौखलाहट में है उनके प्रवक्ता क्या क्या बोल रहे हैं जबकि उनसे पूछा जाता है की एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड की संपत्ति क्या जवाहर लाल नेहरू की थी तो वे कहते हैं कोरोना सही जवाब देने से कतराते हैं। गांधी परिवार की संपत्ति कांग्रेस नहीं थी । देश के 5000 स्वतंत्रता सेनानियों ने एजेएल मे स्टेक होल्डर थे यह उनकी संपत्ति थी जितना भी फंड उसमें दिया गया था उनका डोनेशन था। संबित पात्रा ने कांग्रेस पर सवाल देते हुए पूछा कि जब आपसे पूछा जाता है कि तत्कालीन सरकार ने दिल्ली, लखनउ, भोपाल सहित बड़े शहरों में प्राइम लोकेशन पर भूमि आवंटित की थी जो आज करोड़ रूप्ये की है उस भूमि पर बड़े बड़े बिल्डिंग खड़े हैं। क्या यह कांग्रेस की संपत्ति है। तब इसका जबाव देते हैं कि एमएसएमई सेक्टर काम नहीं कर रहा है। संबित पात्रा ने कहा कि यह आप और हम जो टैक्स पेयर हैं उनके खून एवं पसीने की गाढ़ी कमाई की संपत्ति है। जो कि कांग्रेस पार्टी के दो लोगों ने सोनिया गांधी आरोपी नम्बर एक और राहुल गांधी आरोपी नम्बर दो ने गलत तरीके से यंग इंडियन लिमिटेड ने 76 प्रतिशत स्टेक होल्डर के रूप् में हथिया लिया है। जब इनसे पूछा जाता है कि 2008 में एजेएल अखबार के प्रकाशन बंद करने की घोषणा की थी उस एजेएल के सयम  1057 शेयर होल्डर थे क्या उस समय इन सभी  शेयर होल्डर को बुलाकर मीटिंग की गयी थी। क्या आपने उनकी सहमती ली थी।

इन्हें भी पढ़े

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!

September 20, 2026
Load More

जब एजेएल ने 99 प्रतिशत शेयर यंग इडियन लिमिटेड को टांसफर किया तब उन सभी शेयर होल्डरो अनुमति ली थी। उसका उत्तर वे नहीं देते हैं कि हमने अनुमति नहीं ली थी। कोर्ट ने कहा है कि कोई अनुमति नहीं ली गयी है। जस्टीस मार्केंडेय काटजू और पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण ने लिखित में शिकायत की है कि हम भी शेयर होल्डर थे। हम से अनुमति नहीं ली गयी। तब ये कहते है कि चीन घुस के बैठ गया, चीन आ गया। क्योंकि उनके पास जबाव नहीं है। पात्रा ने कहा कि जब इनसे पूछा जाता है कि बताइए राहुल गांधी जी क्या यह हकीकत नहीं है कि आपका यंग इंडियन कंपनी का मूलधन था उसके आधार पर 50 लाख रुपए देकर एजेएल की 2000 करोड़ रूप्ये की संपत्ति हड़प ली। इसके लिए आपने डोटेक्ट मर्चेन्डाइज प्राइवेट लिमिटेड से लोन लिया था। ईडी आफिस से बाहर मीडिया कवरेज करने वाले रिपोर्ट बता रहे थे कि इन सवालों का जबाव राहुल गांधी दे नहीं पा रहे हैं। राहुल गांधी ने डोटेक्स मर्चेन्डाइज प्राइवेट लिमिटेड से लोन लिया या नहीं। जिस कंपनी को इंटेलीजेंस यूनिट ने वित्तीय लेने देने को संदिग्ध मानते हुए रेड फलैग की श्रेणी में डाल रखा है। डोटेक्स मर्चेन्डाइज प्राइवेट लिमिटेड हवाला कारोबार करने वाली कंपनियों को आगे बढ़ाती है। इसका जबाव नहीं दे पाते हैं तो कहते हैं बेरोजगारी बेरोजगारी।

उनसे सही सवाल पूछ जाने पर उटपटांग जबाव देते हैं। ऐसी उटपटांग जबाव देकर कांग्रेस पार्टी अपने आप को बुद्धिमान सोच रही है तो ऐसा नहीं सोचे। संबित पात्रा ने कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के बयान पर कहा कि आज हम उन्हें कह रहे हैं क्रोनोलॉजी समझिए।
क्रोनोलॉजी है हिन्दूस्तान की जनता की करोड़ो अरबो रूप्ये की जमीन है वो एजेएल के पास थी। एजेएल कांग्रेस की संपत्ति नहीं थी। मां-बेटे ने यंग इंडिया लिमिटेड कंपनी बनाकर करोड़ों की संपत्ति को लूटा है यही भ्रष्टाचार की क्रोनोलॉजी है। भ्रष्टाचारियों को कानून का सामना करना ही पड़ेगा। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी यदि आप ईडी के दफतर में टीवी देख रहे होंगे तो यह आपके लिए है। तू इधर उधर की बात न कर सिर्फ ईडी को यह बता मां-बेटे ने कब, कैसे और किधर लूटा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pm modi

भारत की फिनटेक क्रांति को नई रफ्तार, UPI के वैश्विक विस्तार पर PM मोदी का जोर

September 9, 2026
Sunita Williams

Sunita Williams Return: स्पेस से रवानगी से समंदर में लैंडिंग तक… देखिए पूरी रिपोर्ट

March 19, 2025

भारत क्या पाकिस्तान की मदद करे?

August 10, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’
  • बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
  • बैंक FD से भी ज्यादा मुनाफा! हर महीने मिलेंगे पूरे ₹20500, सरकार दे रही 8.2% का ब्याज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.