Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home यात्रा

माउंट आबू से लेकर उदयपुर तक…अरावली की पहाड़ियों में बसे ये जगहें घूमने के लिए हैं बेस्ट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 5, 2026
in यात्रा
A A
aravalli
13
SHARES
433
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। इन दिनों अरावली हिल्‍स काफी चर्चा में हैं। राजस्थान, हरियाणा और गुजरात से होकर दिल्ली तक फैली अरावली रेंज भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखलाओं में से एक मानी जाती है। ये पूरा इलाका खूबसूरत नजारों, ऐतिहासिक किलों, वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी और धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है। अरावली हिल्‍स में प्रकृति, इतिहास और सुकून का अच्छा मेल पेश मिलता हैं। आप यहां पर दोस्त और परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

अगर आप दोस्तों या परिवार के साथ छुट्टी की योजना बना रहे हैं, तो अरावली की ये चुनिंदा जगहें घूमने के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं। अरावली की ये जगहें आपकी छुट्टी को यादगार बना सकती हैं।

इन्हें भी पढ़े

journey

सफर सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस लेते समय रखें इन बातों का ध्यान!

April 23, 2026
beautiful man-made islands

इन देशों में है मानव निर्मित खूबसूरत आइलैंड, जिन्हें देखने देख-दुनिया से घूमने आते हैं टूरिस्ट्स

February 25, 2026
Mata Vaishno Devi

माता वैष्णो देवी के आसपास भी दिखेगा ‘स्वर्ग’, मास्टर प्लान तैयार!

February 8, 2026
kanchipuram temple

हजार स्वर्ण मंदिरों का शहर है कांचीपुरम!

January 24, 2026
Load More

माउंट आबू

अरावली के दक्षिणी हिस्से में स्थित माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। यहां का शांत माहौल, ठंडी हवा और हरियाली लोगों को खूब पसंद आती है। दिलवाड़ा मंदिर, नक्की झील और सनसेट पॉइंट यहां की प्रमुख घूमने की जगहें हैं।

कुंभलगढ़ किला

यह किला यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है और अपनी लंबी दीवारों के लिए फेमस है। इतिहास के लिहाज से ये किला बहुत अहम रहा है। पास की कुंभलगढ़ वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी और माधवेंद्र पैलेस भी देखने लायक हैं।

अजमेर

अरावली पहाड़ों की तलहटी में बसा अजमेर धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का शहर है। यहां अजमेर शरीफ दरगाह स्थित है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसके अलावा आना सागर झील और तारागढ़ किला भी घूम सकते हैं।

जयपुर

पिंक सिटी जयपुर अरावली के किनारे बसा हुआ है और अपने किलों, महलों व पारंपरिक बाजारों के लिए फेमस है। आमेर किला, हवा महल और सिटी पैलेस यहां की खास पहचान हैं।

रणथंभौर नेशनल पार्क

रणथंभौर नेशनल पार्क जंगलों, झीलों और घास के मैदानों से घिरा हुआ है। यहां बाघ, तेंदुआ और कई अन्य जानवर देखने को मिलते हैं। टाइगर सफारी यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है।

उदयपुर

झीलों और महलों के लिए जाना जाने वाला उदयपुर बेहद खूबसूरत शहर है। यहां पिछोला झील, सिटी पैलेस और सज्जनगढ़ मानसून पैलेस ज़रूर देखना चाहिए।

अलवर

अलवर बाला किला, सरिस्का टाइगर रिजर्व और पास के भानगढ़ किले के लिए फेमस है। यह जगह इतिहास और रोमांच पसंद करने वालों के लिए बढ़िया मानी जाती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
cultural program

राष्ट्रीय रंगशाला शिविर नई दिल्ली में सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के झांकी के कलाकारों को मिला द्वितीय पुरस्कार

January 23, 2025
Rahul Gandhi

अधर में फंसी राहुल गांधी की पदयात्रा, आपसी कलह से कैसे पार पा पाएगी कांग्रेस

September 20, 2022
Himachal Pradesh Election

हिमाचल : एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर, जानें किसे मिलेगी कितनी सीटें

December 6, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईंधन बचत के लिए पीएम मोदी का बड़ा कदम, काफिले में नजर आईं महज दो गाड़ियां
  • अक्षय कुमार ने जंगल में बिखेरा अपना स्वैग, अगली फिल्म का जबरदस्त लुक हुआ रिवील
  • नीट यूजी पेपर लीक का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, NTA को बदलने की मांग

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.