Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

गुटखा मुंह में ही रखिएगा! वरना जुर्माने के साथ हो जाएगी बेइज्जती

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 6, 2026
in राज्य
A A
gutkha in your mouth
16
SHARES
547
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पटना में अब सार्वजनिक स्थलों पर थूकना महंगा पड़ सकता है. पटना नगर निगम ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और नागरिकों के स्वास्थ्य के अनुकूल बनाने के लिए एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है. शहर के सार्वजनिक स्थलों पर पान, गुटखा या अन्य तंबाकू थूकने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. ऐसे लोगों को ‘नगर शत्रु’ की कैटेगरी में रखा जाएगा.

आजतक से जुड़े रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक नगर आयुक्त सह पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक यशपाल मीणा के निर्देश पर ये फैसला लिया गया है. जिसके तहत पान, गुटखा या अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन करके खुले में थूकने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. इस फैसले के मुताबिक, ऐसे लोगों को ‘नगर शत्रु’ घोषित किया जाएगा. न केवल जुर्माना वसूला जाएगा, बल्कि उनकी तस्वीरें शहर के विभिन्न स्थानों पर लगी वैरिएबल मैसेज डिस्प्ले (VMD) स्क्रीनों पर सार्वजनिक रूप से दिखाई जाएंगी.

इन्हें भी पढ़े

cm samrat chaudhary

बिहार में फिर लागू हुई जोनल पुलिस व्यवस्था, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला

July 31, 2026
Kanwar Yatra

CCTV और साइबर कमांडो… हरिद्वार कांवड़ मेले की सुरक्षा इस बार सबसे हाईटेक

July 31, 2026
महिला सम्मान योजना

लाडकी बहिन योजना: e-KYC पूरी, कितनी महिलाओं को मिलेंगे ₹1500

July 30, 2026
Deputy CM Samrat Chaudhary

वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- ‘यह निर्णय…’

July 30, 2026
Load More

यह कार्रवाई तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है और पटना के सभी चौक-चौराहों, फ्लाइओवरों, सड़कों, सब-वे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लागू होगी. नगर निगम का कहना है कि खुले में थूकने से शहर की साफ-सफाई बिगड़ती है, सौंदर्य खराब होता है और नागरिकों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. खासकर पान-गुटखा की लालिमा से कई जगहें ‘रेड स्पॉट’ में बदल जाती हैं, जिससे शहर की छवि खराब होती है. इसी समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए ये अभियान शुरू किया गया है.

शहर में स्वच्छता की निगरानी के लिए पहले से ही मजबूत व्यवस्था मौजूद है. पटना में 415 स्थानों पर 3300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. जो इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से जुड़े हैं. ICCC को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि थूकते हुए पकड़े जाने वालों की तस्वीरें कैद कर उन्हें VMD स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाए. साथ ही प्रवर्तन टीमों को मौके पर ही जुर्माना वसूलने का आदेश दिया गया है.

खुले में पेशाब करने वालों के खिलाफ भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी. उदाहरण के तौर पर मल्टी मॉडल हब से पटना जंक्शन को जोड़ने वाली भूमिगत सब-वे में अब तक लगभग 250 लोगों से जुर्माना वसूल किया जा चुका है. पटना नगर निगम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वो शहर को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहयोग करें. अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक जगह पर गंदगी फैलाते हुए दिखे, तो उसकी सूचना तुरंत टोल-फ्री नंबर 155304 पर दें. नगर निगम का मानना है कि ये पहल न केवल शहर की साफ-सफाई में सुधार लाएगी, बल्कि स्वच्छ सर्वेक्षण में पटना की रैंकिंग को भी काफी बेहतर बनाने में मदद करेगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
पहलवानों के धरने

पहलवानों से अब किस मुद्दे पर बात करेगी सरकार ?

June 7, 2023
RECPDCL

RECPDCL ने राजस्थान-IV एच-1 पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को मेसर्स पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंपा

October 17, 2024

पिंजरे तोड़े बिना बचाव नहीं!

July 13, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने 3 हजार से ज्यादा छात्राओं को बांटी साइकिलें
  • टैक्स से भरा सरकार का खजाना, विकास पर जमकर हो रहा खर्च
  • तेल खरीदने वाला भारत, क्या दुनिया को ग्रीन एनर्जी बेचने जा रहा है?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.