Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

क्या खत्म हो जाएगी यूरेनियम पर निर्भरता?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 7, 2026
in राष्ट्रीय
A A
uranium
15
SHARES
514
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। न्यूक्लियर एनर्जी पर नया कानून (SHANTI Act) आने के बाद भारत की न्यूक्लियर कैपेसिटी को नई ताकत मिलने वाली है. बिजली बनाने वाली सरकारी कंपनी नेशनल थर्मल पावर प्लांट लिमिटेड (NTPC) एक अमेरिकी न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी कंपनी क्लीन कोर थोरियम एनर्जी (CCTE) में सीमित हिस्सेदारी खरीद रही है. इस साझेदारी से न केवल भारत की न्यूक्लियर एनर्जी की क्षमता बेहतर होगी, बल्कि यूरेनियम पर से निर्भरता भी घटेगी.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, शिकागो बेस्ड CCTE बीते करीब दो दशकों में दूसरी अमेरिकी कंपनी है, जिसे अमेरिकी ऊर्जा विभाग से भारत को न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी बेचने के लिए एक्सपोर्ट लाइसेंस मिला है. हालांकि, केंद्रीय उर्जा मंत्रालय की मंजूरी के बाद ही NTPC अमेरिकी कंपनी में हिस्सेदारी खरीद सकेगी.

इन्हें भी पढ़े

Tax

आज से नया टैक्‍स कानून, बदल जाएंगे HRA समेत ये 10 नियम!

April 1, 2026
crude oil

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, फिर डीजल बिकता 193 रुपये लीटर, जानिए सस्ता क्यों?

April 1, 2026
RSS

संघ की वैचारिक यात्रा का ऐतिहासिक दस्तावेज ‘आरएसएस @100’

April 1, 2026
toll plazas

एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स

March 29, 2026
Load More

ये निवेश NTPC के उस लक्ष्य के अनुरूप है, जिसके तहत वो 2047 तक 30 गीगावाट न्यूक्लियर एनर्जी कैपेसिटी बनाना चाहती है. यह भारत के खास रणनीतिक मकसद न्यूक्लियर फ्यूल साइकल में एंट्री करने की संभावना को भी मजबूत करता है. आने वाले समय में भारत न्यूक्लियर एनर्जी के लिए यूरेनियम की बजाय थोरियम पर ध्यान देना चाहता है.

इस कदम से मौजूदा प्रेशराइज्ड हेवी वाटर रिएक्टरों (PHWRs) के बेड़े में थोरियम-बेस्ड फ्यूल की संभावनाओं का पता लग पाएगा. इससे यूरेनियम की निर्भरता कम होगी और थोरियम के लिए मौजूदा थर्म प्लांट ही काम कर सकेंगे. इससे देश की ऊर्जा और फ्यूल सेफ्टी को मजबूत करने में मदद मिल सकती है.

परमाणु क्षेत्र में निजी कंपनी की एंट्री

दिसंबर 2025 में संसद ने सस्टेनेबल हार्नेसिंग एंड एडवांसमेंट ऑफ न्यूक्लियर एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (SHANTI) अधिनियम, 2025 पारित किया था. ये कानून निजी कंपनियों को परमाणु ऊर्जा क्षेत्र के संचालन में प्रवेश करने की अनुमति देता है.

इसके आने के बाद भविष्य में विदेशी भागीदारी की संभावना भी जताई जा रही है. CCTE अमेरिका से थोरियम फ्यूल भारत भेजा जा सकता है. यह PHWRs में संभावित रूप से सीधे लोड किया जा सकता है. भारत के पास यूरेनियम के भंडार कम है, लेकिन थोरियम का भंडार अच्छी मात्रा में है.

दशकों से थोरियम को देश की एनर्जी सेफ्टी का फ्यूचर माना जाता रहा है. थोरियम से बिजली उत्पादन न सिर्फ और भरोसेमंद हो सकता है, बल्कि इससे न्यूक्लियर कचरा भी कम पैदा होने की संभावना है. CCTE के फाउंडर और CEO मेहुल शाह भारतीय मूल के हैं. थोरियम के इस्तेमाल का विचार भारत के 3-स्टेज न्यूक्लियर प्रोग्राम के आखिरी चरण में इस फ्यूल पर चलने वाले नए रिएक्टरों को डिजाइन करने पर आधारित था. इसमें देश के न्यूक्लियर पावर प्लांट्स को नए सिरे से दोबारा बनाना पड़ सकता था.

हालांकि, शाह और उनकी कंपनी ने एक नए तरह का फ्यूल बनाया, जिसका नाम ANEEL (एडवांस्ड न्यूक्लियर एनर्जी फॉर एनरिच्ड लाइफ) है. इसे PHWR रिएक्टरों में बड़े पैमाने पर संभावित रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है.

यानी देश के मौजूदा और नए PHWR रिएक्टर में थोरियम के साथ एनरिच यूरेनियम की थोड़ी मात्रा का कॉम्बिनेशन इस्तेमाल हो सकता है. इससे भारत देश में ही मौजूद थोरियम का बेहतर इस्तेमाल कर सकेगा, जिससे यूरेनियम इंपोर्ट करने की जरूरत भी कम हो सकेगी.

थोरियम संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल के जरिए ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने, सुरक्षा मानकों में सुधार करने और परमाणु प्रसार प्रतिरोध को मजबूत करने में भी मदद कर सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोडकर ने बताया,

“भारत इंपोर्टेड यूरेनियम को फ्यूल के तौर पर इस्तेमाल करके बड़ी PHWR क्षमता बनाने में सक्षम है, इसलिए देश के पास इस रिएक्टर क्षमता का इस्तेमाल करके देश के PHWRs में बड़े पैमाने पर HALEU (हाई-एसी लो-एनरिच यूरेनियम) यूरेनियम फ्यूल कॉम्बिनेशन के साथ थोरियम को रेडिएशन देकर उसे फिसाइल यूरेनियम में बदलने की संभावना है.”

अगर ये प्लानिंग सफल होती है, तो भारत अपने 3-स्टेज न्यूक्लियर प्रोग्राम के तहत थोरियम चरण को पहले शुरू कर पाएगा. इसके लिए देश को दूसरे चरण में फास्ट ब्रीडर रिएक्टरों की पूरी कैपेसिटी बनाने का इंतजार नहीं करना होगा. भारत के इस प्रोग्राम में PHWR रिएक्टर पहला चरण हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
maha kumbh

खालिस्तानियों के निशाने पर योगी और महाकुंभ… धमकियों से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!

December 28, 2024
Quad countrie

रूस नहीं, अमेरिका और क्‍वॉड देश हैं भारत के सच्‍चे दोस्‍त

February 24, 2023
Nutrivise 2025

न्यूट्रिवाइज 2025 एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

September 13, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.