Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

चीन का Are You Dead ऐप देखकर कांपे यूजर्स, हो रहा है वायरल?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 16, 2026
in गैजेट्स
A A
Are You Dead
16
SHARES
547
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में इंसान अकेला होता जा रहा है. नौकरी, पढ़ाई और बेहतर भविष्य की तलाश में लोग अपने घर-परिवार से दूर दूसरे शहरों में रहने को मजबूर हैं. बड़े-बड़े शहरों में छोटे फ्लैट, लंबा वर्किंग टाइम और सीमित सामाजिक संपर्क यही आज के दौर की सच्चाई बनती जा रही है. ऐसे में सबसे बड़ा डर यह होता है कि अगर अचानक तबीयत बिगड़ जाए या कोई इमरजेंसी आ जाए, तो मदद के लिए कौन आएगा.

इसी डर और अकेलेपन की भावना को ध्यान में रखकर चीन में एक अनोखा मोबाइल ऐप बनाया गया है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. इस ऐप का नाम Are You Dead? है. ये नाम जितना चौंकाने वाला है, इसका काम उतना ही सीधा और गंभीर है. चीन में इस ऐप को Sileme भी कहा जाता है. यह ऐप अकेले रहने वाले लोगों की सुरक्षा और मानसिक चिंता को कम करने के उद्देश्य से बनाया गया है.

इन्हें भी पढ़े

barcode and a QR code

बारकोड और QR कोड में क्या अंतर है, दोनों कैसे काम करते हैं?

July 3, 2026
WhatsApp

केंद्र सरकार ने Meta को नोटिस भेजा, WhatsApp के नए Username फीचर शुरू करने पर लगाई रोक

July 2, 2026
WhatsApp

फटाफट बना लें अपना वॉट्सऐप यूजरनेम, जानिए स्टेप-बाय- स्टेप प्रोसेस

July 1, 2026
whatsapp

वॉट्सऐप पर नंबर की जगह यूजरनेम से कहीं साइबर क्राइम तो नहीं बढ़ेगा?

July 1, 2026
Load More

क्या है ‘Are You Dead?’ ऐप और क्यों हो रहा है वायरल?

Are You Dead? ऐप का कॉन्सेप्ट बेहद सरल है. यह ऐप समय-समय पर यूजर से यह कन्फर्म करता है कि वह सुरक्षित और ठीक है या नहीं. यूजर को हर दो दिन में ऐप खोलकर एक बड़े बटन पर टैप करना होता है, जिससे यह साबित होता है कि वह जिंदा और सुरक्षित है.

अगर कोई व्यक्ति लगातार दो बार इस बटन को दबाने में असफल रहता है, तो ऐप अपने आप उस व्यक्ति के चुने हुए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को अलर्ट भेज देता है. यह इमरजेंसी कॉन्टैक्ट माता-पिता, दोस्त, पार्टनर या कोई भी भरोसेमंद व्यक्ति हो सकता है. अलर्ट मिलने के बाद वे समय रहते मदद पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं.

अकेले रहने वालों के लिए एक सहारा

चीन में यह ऐप खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अकेले शहरों में नौकरी करते हैं, घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र हैं, छोटे अपार्टमेंट में अकेले रहते हैं, बुजुर्ग या ऐसे लोग जिनसे रोज कोई मिलने नहीं आता है. चीन के सरकारी मीडिया आउटलेट ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2030 तक चीन में करीब 20 करोड़ लोग अकेले रहने वाले हो सकते हैं. कई लोग ऐसे हैं जो कई-कई दिनों तक किसी से आमने-सामने बात नहीं करते हैं. ऐसे माहौल में यह ऐप एक तरह से डिजिटल सुरक्षा कवच बनकर उभरा है.

पेड ऐप होने के बावजूद बना नंबर वन

यह ऐप मई 2025 में लॉन्च किया गया था. शुरुआत में इसे ज्यादा ध्यान नहीं मिला, लेकिन हाल के हफ्तों में जैसे-जैसे अकेले रहने वाले युवाओं और कामकाजी लोगों को इसके बारे में पता चला, इसकी डाउनलोडिंग तेजी से बढ़ गई.

यह एक पेड ऐप है, जिसकी कीमत 8 युआन (लगभग 75–95 रुपये) है. इसके बावजूद यह चीन का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला पेड ऐप बन चुका है. इससे साफ पता चलता है कि लोग अपनी सुरक्षा और मानसिक शांति के लिए पैसे खर्च करने को तैयार हैं.

यूजर्स का रिएक्शन- यह भारत में कैसे होगा डाउनलोड?

इस ऐप को लेकर इंटरनेट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इसे शानदार और जरूरी बता रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स को इसका नाम डरावना और अशुभ लग रहा है. एक यूजर ने मजाक में लिखा, अगर मैं जिंदा हूं, तो मुझे इसकी जरूरत नहीं और अगर मर गया, तो फिर चिंता करने के लिए बहुत काम होंगे. एक अन्य यूजर ने कहा, अकेले रहने वालों का सबसे बड़ा डर यही है कि अगर कुछ हो गया, तो किसी को पता भी नहीं चलेगा. कभी-कभी सोचता हूं, अगर मैं अकेला मर गया तो मेरा शव कौन उठाएगा.

चीन में इस ऐप की सफलता की खबर सामने आते ही भारतीय यूजर्स भी हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर लोग पूछने लगे कि यह ऐप भारत में कैसे डाउनलोड होगा, क्या भारत में भी ऐसा ऐप आना चाहिए. भारत में भी बड़े शहरों में अकेले रहने वाले युवाओं और बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में लोगों को लग रहा है कि भविष्य में इस तरह के ऐप्स भारत में भी जरूरी हो सकते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
RCB

हार से हौसला, जिद से जीत…विराट कोहली RCB का ‘किंग’, जिसने 18 साल के सपने को सच किया!

June 4, 2025
सरकारी कर्मचारी

आखिर कब लागू होगा ये कानून, जिससे कर्मचारियों को मिलेगा आराम!

May 8, 2023
PM modi

मणिपुर हिंसा को लेकर अविश्वास प्रस्ताव, लेकिन नहीं मिले इन सवालों के जवाब?

August 11, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी का कमाल, साथ करेंगे 9वीं फिल्म
  • तोहफे में ना दें ये चीज़, झेलना पड़ेगा भारी आर्थिक नुकसान, तिजोरी पर लगेगा कंगाली का ताला!
  • बिहार में बनेंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट, CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.