Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

फोन गुम हो गया है तो घबराएं नहीं! गूगल का ये फीचर खोज निकालेगा आपका मोबाइल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 21, 2026
in गैजेट्स
A A
Google Find Hub
21
SHARES
687
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आज के समय में स्मार्टफोन लोगों की जरूरत बन गया है. जरूरी डॉक्यूमेंट से लेकर बैंकिंग और पर्सनल तस्वीरों तक, कई ऐसी चीजें फोन में ही मौजूद रहती हैं, जो किसी और के हाथ लग जाए तो परेशानी का कारण बन सकती है. ऐसे में हर कोई अपने फोन की सुरक्षा का ख्याल रखता है. लेकिन कभी आपने सोचा है कि अगर आपका फोन कहीं खो जाए या चोरी हो जाए, तो सबसे पहले क्या करना चाहिए, कि फोन वापस मिल जाए? अगर नहीं तो आइए आज जानते हैं, इसी सवाल का जवाब..

अगर किसी का Android फोन खो जाए या चोरी हो जाए, तो सबसे पहले उसकी लोकेशन पता करना जरूरी होता है. खास बात यह है कि Google का एक खास फीचर इस काम में सहायता कर सकता है. गूगल के इस कमाल के फीचर का नाम है Google Find Hub. इस फीचर की सहायता से आप किसी दूसरे Android फोन के साथ लैपटॉप या आईफोन के ब्राउजर से भी अपने खोए हुए फोन को खोज सकते हैं. लेकिन कैस? इसका पूरा जवाब और प्रोसेस ये रहा.

इन्हें भी पढ़े

Instagram

इंस्टाग्राम पर अब नहीं दिखेंगे अश्लील और हिंसक पोस्ट, केंद्र की सख्ती के बाद Meta ने बदले नियम

November 20, 2026
smartphone

फोन में ON हैं ये सेटिंग्स तो आज ही कर दें बंद, Privacy और बैटरी को हो सकता है नुकसान

November 17, 2026
जन आधार

आपके आधार का कोई मिसयूज तो नहीं कर रहा? इस तरह घर बैठे कर सकते हैं चेक

November 16, 2026
Smartphone

99.2% मोबाइल भारत में बने, डिस्प्ले-बैटरी के लिए विदेश पर निर्भर देश

November 15, 2026
Load More

क्या है Google Find Hub और कैसे करता है काम?

Google Find Hub को पहले Android स्मार्टफोन में Find My Device के नाम से जाना जाता था. यह Google का डिवाइस ट्रैकिंग फीचर है. इस फीचर की सहायता से यूजर्स अपने खोए हुए स्मार्टफोन, ईयरबड्स और ट्रैकर टैग की लोकेशन जान सकते हैं. इसके लिए Google लाखों Android डिवाइस के नेटवर् की सहायता लेता है. ये डिवाइस आसपास मौजूद खोए हुए फोन के Bluetooth सिग्नल को पहचानकर उसकी लोकेशन की जानकारी नेटवर्क तक भेजते हैं.

Google के अनुसार, इस नेटवर्क के जरिए मिलने वाली लोकेशन की जानकारी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होती है. सरल शब्दों में कहें तो इसे सिर्फ स्मार्टफोन का मालिक ही देख सकता है. कंपनी का कहना है कि गूगल भी इस जानकारी को नहीं देख सकता है.

फोन खोने से पहले कर लें ये जरूरी सेटिंग

इसके लिए जरूरी बात यह है कि Android फोन में यह फीचर तभी असरदार होगा, जब आपके फोन में पहले ही कुछ सेटिंग ऑन हों. इसके लिए फोन में Location और Bluetooth को ऑन रखना चाहिए. साथ ही Find Hub की सेटिंग में जाकर Allow device to be located का ऑप्शन ऑन कर लें. अब यहां आपको Offline finding का ऑप्शन मिलेगा, जहां With network in busy places only या With network everywhere सेलेक्ट कर सकते हैं. फोन में PIN, पैटर्न या पासवर्ड लगाना भी जरूरी है. इसके साथ ही अपने Google अकाउंट का पासवर्ड और लॉगिन की जानकारी याद रखें. अलग-अलग कंपनियों के फोन में इन सेटिंग्स के नाम थोड़े अलग हो सकते हैं.

मैप पर ऐसे देखें खोए हुए फोन की लोकेशन

फोन खोने या चोरी होने के बाद किसी दूसरे Android डिवाइस में Find Hub ऐप ओपन करें या फिर Google Find Hub की वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद उसी Google अकाउंट से लॉगिन कर लें, जो खोए हुए फोन में इस्तेमाल हो रहा था. डिवाइस की लिस्ट में अपना फोन चुनते ही मैप पर उसकी आखिरी लोकेशन दिखाई देने लगेगी. यहां से Google Maps के जरिए उस जगह तक पहुंचने का रास्ता भी मिल जाएगा.

अगर फोन आसपास ही कहीं रखा है तो Play Sound ऑप्शन पर क्लिक करें. इससे फोन 5 मिनट तक पूरी आवाज में बजेगा, भले ही वह साइलेंट पर ही क्यों न हो. वहीं, 10 मीटर के दायरे में Find Nearby फीचर भी फोन तक पहुंचने में आपकी सहायता कर सकता है.

चोरी हो जाए फोन तो तुरंत करें ये काम

अगर फोन वापस मिलने की उम्मीद कम है तो Mark as lost वाला ऑप्शन सेलेक्ट करना चाहिए. इससे फोन लॉक हो जाएगा और स्क्रीन पर मैसेज के साथ फोन नंबर दिखाया जा सकता है. बिना Google पासवर्ड के भी Remote Lock फीचर की सहायता से फोन नंबर के जरिए स्क्रीन लॉक की जा सकती है.

आखिरी ऑप्शन Factory Reset का होता है. इससे फोन का पूरा डेटा हमेशा के लिए डिलीट हो जाता है. लेकिन, एक बार फोन रीसेट करने के बाद भी उसे Find Hub के जरिए ट्रैक नहीं किया जा सकेगा. इसलिए इस ऑप्शन का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
nirav modi

नीरव मोदी की भारत वापसी का रास्ता साफ, आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारे

July 7, 2026
Israel

गाजा पर इजराइल का सीक्रेट प्लान लीक!

November 5, 2023
Rahul Gandhi to Amit Shah

अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, ‘अंग्रेजी शक्ति है, ज़ंजीरें तोड़ने का औज़ार’ !

June 20, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष से सवाल: 41 दिन बाद भी राष्ट्रपति को नहीं मिले सबूत, सियासत जारी
  • हरिद्वार में सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताया शोक
  • IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.