Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

पिछले 5 साल में सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने वाले टॉप इंडियन एक्टर्स, देखें लिस्ट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 16, 2026
in मनोरंजन
A A
Thalapathy Vijay-Prabhas
15
SHARES
485
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: पिछले कुछ सालों में कई बॉलीवुड और साउथ एक्टर्स की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. किसी ने एक से ज्यादा हिट फिल्में दी तो किसी एक्टर की एक फिल्म ने ही इतना कमा लिया कि वो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई. आज हम आपको ऐसे 6 इंडियन एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने पिछले पांच सालों (2021-2025) में सबसे ज्यादा हिट फिल्में दी हैं. हालांकि इस लिस्ट में सलमान खान और आमिर खान नाम शामिल नहीं है.

1. शाहरुख खान
सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने वाले एक्टर्स की बात हो रही हो और शाहरुख खान का नाम ना लिया जाए, ये तो नामुमकिन है. शाहरुख खान से साल 2023 में कई सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी. इस साल उनकी तीन फिल्में रिलीज हुईं और इनमें से दो फिल्में (‘पठान’ और ‘जवान’) बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं. जबकि ‘डंकी’ एवरेज रही.

इन्हें भी पढ़े

Ajay Devgn -Tom Cruise

अजय देवगन ने दी टॉम क्रूज को टक्कर, ‘दृश्यम 3’ ने की इन हॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा कमाई

October 5, 2026
movies

ऑनलाइन पर नई फिल्मों-सीरीज का आया तूफान, ये वीकेंड होगा धमाकेदार

September 26, 2026
Paradise

द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस तूफान, धमाल 4 समेत इन 15 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

September 25, 2026
hanuman ansh

2 अक्टूबर का टेस्ट पास कर पाएगी ‘हनुमान अंश’?

September 24, 2026
Load More

पठान- सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘पठान’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. इसमें शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई दी थीं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘पठान’ ने भारत में 543.09 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं वर्ल्डवाइड 1055 करोड़ रुपए का कलेक्शन करके ये ब्लॉकबस्टर बन गई थी.

जवान- 2023 में ही शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ रिलीज हुई और ये भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. ‘जवान’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 640.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1160 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.

2. रणबीर कपूर
साल 2023 रणबीर कपूर के लिए काफी लकी रहा. इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ की वजह से वो सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने वाले एक्टर्स की लिस्ट में जगह बना पाए.

एनिमल- रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म ने जहां भारत में 553.87 करोड़ रुपए कमाए तो वहीं दुनिया भर में 915 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.

3. अल्लू अर्जुन
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी इस लिस्ट में शामिल हैं. ‘पुष्पा 2’ के जरिए एक्टर हिट एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो गए हैं.

पुष्पा 2- अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ साल 2024 में थिएटर्स में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1234.1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1742.1 करोड़ रुपए की कमाई की थी.

4. प्रभास
साउथ स्टार प्रभास की पिछले पांच सालों में कई फिल्में रिलीज हुई हैं. उनकी फिल्में ‘सालार’, ‘आदिपुरुष’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ रिलीज हुई थीं. लेकिन महज ‘कल्कि 2898 एडी’ ही हिट हो पाई.

कल्कि 2898 एडी- प्रभास की पैन-इंडिया फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ एक साइ-फाई एक्शन है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 646.31 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 1042.25 करोड़ रुपए रहा था.
5. विक्की कौशल

छावा- विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘छावा’ एक पीरियड-ड्रामा है जो संभाजी महाराज की लाइफ पर बेस्ड है. इस फिल्म ने भारत में 601.54 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड 807.91 करोड़ रुपए कमाए थे. ‘धुरंधर’ से पहले तक ये साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी रही थी.

5. रणवीर सिंह
रणवीर सिंह की पिछले पांच सालों में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, ‘सर्कस’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्में रिलीज हुईं. लेकिन इनमें सिर्फ ‘धुरंधर’ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा पाई.

धुरंधर- ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. ये फिल्म अब तक बड़े पर्दे पर लगी है और अब तक 866.40 करोड़ रुपए कमा चुकी है. वर्ल्डवाइड भी फिल्म 1300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Hamas

आखिर कौन दे रहा है हमास को पैसे, कहां से आ रही है फंडिंग!

October 17, 2023
Rahul Gandhi

राहुल गांधी के भाषण के दौरान बार-बार क्यों निकली रूल बुक, जानें

July 1, 2024
fasihuddin fitrat

डूरंड लाइन पर बढ़ा तनाव, कौन हैं फसीहुद्दीन फितरत, जिनके नाम की चर्चा तेज?

February 27, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.